विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट कर दिया। उनके लिए ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने पांच और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए जबकि केशव महाराज और एडेन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में चार विकेट खोकर 43 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक सफलता अपने नाम की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान टेम्बा बावुमा तीन और डेविड बेडिंघम आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका 169 रन से पीछे है।
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दबाव बनाया। उन्हें पहला झटका स्टार्क ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को बोल्ड किया, वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद स्टार्क ने रेयान रिकेल्टन को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 16 रन बना पाए। वियान मुल्डर और टेम्बा बावुमा क्रीज पर डटे रहे, लेकिन रन गति धीमी रही। मुल्डर को कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ छह रन बना पाए।
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने वियान मुल्डर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।
दक्षिण अफ्रीका को 19 पर दूसरा झटका लगा है। मिचेल स्टार्क ने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह 16 रन बना पाए। अब क्रीज पर टेम्बा बावुमा आए हैं।
कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट कर दिया। उनके लिए ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने पांच और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए जबकि केशव महाराज और एडेन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉड्स में दक्षिण अफ्रीका और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत झटके के साथ हुई। उस्मान ख्वाजा खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें रबाडा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद रबाडा ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया, जो सिर्फ चार रन बना पाए। सलामी बल्लेबाज लाबुशेन भी ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाए। उन्हें यानसेन ने कैच आउट कराया। वह सिर्फ 17 रन बना पाए जबकि ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हो गए।
पहले सत्र में 67 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया को एक विशाल साझेदारी की दरकार थी। स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान स्मिथ 112 गेंदों में 66 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। उन्होंने 76 गेंदों में अपना 42वां अर्धशतक पूरा किया। मार्करम को पांचवीं सफलता मिली। इसके बाद वेबस्टर ने कुछ अच्छे शॉट खेले और अपना अर्धशतक पूरा किा। वह 92 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाया। एलेक्स कैरी ने 23, कप्तान पैट कमिंस ने एक, मिचेल स्टार्क ने एक रन बनाया। वहीं, नाथन लायन खाता भी नहीं खोल पाए जबकि हेजलवुड खाता खोले बिना क्रीज पर नाबाद रहे।
पहली पारी में रबाडा ने कुल पांच विकेट हासिल किए। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। उनके नाम 332 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 330 विकेट हासिल किए थे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज
| गेंदबाज | विकेट |
|---|---|
| डेल स्टेन | 439 |
| शॉन पोलॉक | 421 |
| म्खाया नतिनी | 390 |
| कगिसो रबाडा | 332 |
| एलन डोनाल्ड | 330 |
मार्को यानसेन ने नाथन लायन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर जोश हेजलवुड आए हैं।
तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कहर बरपाया है। उन्होंने पहले पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया, जो सिर्फ एक रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने सेट बल्लेबाज ब्यू वेबस्टर को पवेलियन की राह दिखाई। वह 72 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर मिचेल स्टार्क और नाथन लायन मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 210/8 है।
ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका केशव महाराज ने दिया। उन्होंने एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया। वह 23 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर पैट कमिंस आए हैं।
तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। वेबस्टर और कैरी क्रीज पर मौजूद हैं।
दूसरा सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। स्टीव स्मिथ के बाद ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक जड़ा। फिलहाल क्रीज पर वेबस्टर और एलेक्स कैरी मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 190/5 है।
वेबस्टर ने 69 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। उनका साथ देने के लिए एलेक्स कैरी मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 175 के पार पहुंच गया है।
ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका एडेन मार्करम ने दिया। उन्होंने स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह 66 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ ने वेबस्टर के साथ पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर एलेक्स कैरी आए हैं।
स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर के बीच 75 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 140 के पार पहुंचा दिया है। पहले सत्र में टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। अब टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही है।
स्टीव स्मिथ ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में 76 गेंदों में अपने करियर का 42वां अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए ब्यू वेबस्टर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
लंच ब्रेक के बाद दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। स्टीव स्मिथ का साथ देने के लिए ब्यू वेबस्टर आए हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। लंच से ठीक पहले ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसेन ने विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। अभी तक कगिसो रबाडा और यानसेन दो-दो विकेट ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत नहीं रही थी। रबाडा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर कंगारुओं की कमर तोड़ दी। उन्होंने पारी के सातवें ओवर में तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को स्लिप में बेडिंघम के हाथों और आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को मार्करम के हाथों कैच कराया। ख्वाजा खाता नहीं खोल सके। वहीं, ग्रीन चार रन बना सके। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी निभाई। जब लगा कि यह साझेदारी जम गई है तो यानसेन ने झटका दिया। उन्होंने लाबुशेन को विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। लाबुशेन 17 रन बना सके। वहीं, इसके बाद यानसेन ने हेड को आउट कर चौथा झटका दिया। फिलहाल स्टीव स्मिथ 51 गेंद में पांच चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मैच को देखने कई दिग्गज पहुंचे हैं। इनमें आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस भी शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 46 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मार्को यानसेन ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 40 से ज्यादा रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 30 से ज्यादा गेंद और लाबुशेन 50 से ज्यादा गेंद खेल चुके हैं और दोनों की आंखें मैदान पर जम चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका को इस साझेदारी को तोड़ना होगा, नहीं तो ये दोनों बल्लेबाज अगर जमे तो बड़ा स्कोर बना सकते हैं।
16 रन पर ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिर चुके हैं। रबाडा ने पारी के सातवें ओवर में ख्वाजा के बाद कैमरन ग्रीन को आउट किया। ख्वाजा खाता नहीं खोल सके। वहीं, ग्रीन ने चार रन बनाए। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।
12 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। कगिसो रबाडा ने उस्मान ख्वाजा को स्लिप में बेडिंघम के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिलहाल कैमरन ग्रीन और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। शुरुआती तीन ओवर में कोई भी रन नहीं बना है। तीनों ओवर मेडन रहे।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
उस्मान ख्वाजा के साथ मार्नस लाबुशेन ओपनिंग करते दिखेंगे। टीम के लिए लाबुशेन की फॉर्म चिंता की विषय है, लेकिन हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने सर्जरी से वापसी करते हुए काउंटी क्रिकेट में ग्लूस्टरशर का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन शतक जड़ कर शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में अनुभव की कोई कमी नहीं है। टीम में ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक शीर्ष 10 विकेट लेने वालों में से चार गेंदबाज शामिल है। इसमें नाथन लियोन (553, तीसरे), मिचेल स्टार्क (382, चौथे), कप्तान पैट कमिंस (294, आठवें) और हेजलवुड (279, 10वें) का नाम हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम के पास भारत के खिलाफ पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाले प्लेइंग-11 से डेविड वॉर्नर को छोड़कर बाकी के 10 खिलाड़ी मौजूद है। मध्यम गति के गेंदबाज जोश हेजलवुड उस मैच को चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। वह हालांकि उस टीम में शामिल रहे स्कॉट बोलैंड की जगह लेने के लिए तैयार हैं। हेजलवुड ने कंधे की चोट से उबरते हुए पिछले सप्ताह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभई। उन्होंने आईपीएल में 12 मैचों में 22 विकेट लेकर दमदार प्रदर्शन किया।
दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच के जरिये पिछली विफलताओं को भुलाना चाहेगी। टीम ने डब्ल्यूटीसी के 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया। इसमें से ज्यादातर खिलाड़ी सही समय पर रन बनाने वाले या विकेट लेने वाले निकले। टीम लगातार सात टेस्ट में जीत के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए तैयार है। उसने पिछले साल दिसंबर में ही इसका टिकट पक्का कर लिया था।
रबाडा के नाम 327 टेस्ट विकेट हैं। उन्हें मार्को यानसेन से बेहतर मदद की उम्मीद होगी। वामहस्त तेज गेंदबाज यानसेन ने डब्ल्यूटीसी चक्र में छह मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं। टीम में लुंगी एनगिडी और डेन पैटरसन तेज गेंदबाजी के तीसरे विकल्प होंगे। एनगिडी आईपीएल खेल कर वहां पहुंच है तो वही पेटरसन ने हाल में काउंटी क्रिकेट खेला है। एडेम मार्करम और रयान रिकेल्टन दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी का आगाज करेंगे, जबकि कप्तान बावुमा चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए मार्नस लाबुशेन की फॉर्म चिंता की विषय है लेकिन हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने सर्जरी से वापसी करते हुए काउंटी क्रिकेट में ग्लूस्टरशर का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन शतक जड़ कर शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में अनुभव की कोई कमी नहीं है। टीम में ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक शीर्ष 10 विकेट लेने वालों में से चार गेंदबाज शामिल है। इसमें नाथन लियोन (553, तीसरे), मिशेल स्टार्क (382, चौथे), कप्तान पैट कमिंस (294, आठवें) और हेजलवुड (279, 10वें) का नाम हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डब्ल्यूटीसी के 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया। इसमें से ज्यादातर खिलाड़ी सही समय पर रन बनाने वाले या विकेट लेने वाले निकले। टीम लगातार सात टेस्ट में जीत के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए तैयार है। उसने पिछले साल दिसंबर में ही इसका टिकट पक्का कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती पारी का आगाज करने के लिए उस्मान ख्वाजा के साथी को तय करने की होगी। टीम के पास भारत के खिलाफ पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाले अंतिम एकादश से डेविड वार्नर को छोड़कर बाकी के 10 खिलाड़ी मौजूद है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम अहम मैचों में जीत के करीब पहुंच कर फिसलने के लिए जानी जाती है और इस वजह से उन्हें 'चोकर्स' नाम दिया गया है। टीम ने अब तक आईसीसी का सिर्फ एक टूर्नामेंट जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच को जीत कर 'चोकर्स' के तमगे से पीछा छुड़ाना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसने आईसीसी की चारों ट्रॉफी (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और डब्ल्यूटीसी) जीती है। किसी आईसीसी टूर्नामेंटों के फाइनल में उन्हें हराना और मुश्किल होता है। टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में 13 बार फाइनल में पहुंची है और इसमें से 10 बार खिताब जीतने में सफल रही है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की शुरुआत हो रही है। यह मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उसने 2023 में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था।