कोलकाता को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 11 रन की दरकार है। जबकि राजस्थान को दो विकट चाहिए। 19 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 207/8, उमेश यादव (21*), शेल्डन जैक्सन (6*)
उमेश यादव ने मैच को रोमांचक बनाने के साथ कोलकाता की वापसी करा दी है। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और फिर एक चौका भी जड़ा। बोल्ट के ओवर में कुल 20 रन आए। 18 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 200/8, उमेश यादव (19*), शेल्डन जैक्सन (2*)
17वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने एक ओवर में हैट्रिक समेत चार विकेट लिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टंप कराया। इसके बाद चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर कैच आउट हुए। उन्होंने 51 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। इसमें सात चौके और चार छक्के शामिल हैं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर चहल ने शिवम मावी को रियान पराग के हाथों कैच कराया। ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने पैट कमिंस को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। मावी और कमिंस शून्य पर आउट हुए।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने श्रेयस अय्यर का बड़ा कैच छोड़ दिया है। मकॉय की गेंद श्रेयस के बल्ले से लगकर सैमसन के पास गई लेकिन उन्होंने उसे छोड़ दिया। श्रेयस को 66 के स्कोर पर जीवनदान मिला।
कोलकाता ने अपना चौथा बड़ा विकेट गंवा दिया है। आंद्रे रसेल पहली ही गेंद पर अश्विन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 14 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 152/4, श्रेयस अय्यर (66*), वेंकटेश अय्यर (1*)
युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की। चहल ने नितीश राणा को बटलर के हाथों कैच कराया। राणा 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 148/3, श्रेयस अय्यर (63*), आंद्रे रसेल (0*)
प्रसिद्ध कृष्णा ने कोलकाता को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने फिंच को करुण नायर के हाथों कैच कराया। फिंच 28 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 107/2, श्रेयस अय्यर (41*), नीतिश राणा (0*)
आरोन फिंच और श्रेयस अय्यर ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की अहम साझेदारी की।
आरोन फिंच ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने चौके के साथ महज 25 गेंदों में सीजन की पहली फिफ्टी लगाई।
ओबेड मकॉय अपने दूसरे ओवर बेहद महंगे रहे। उनके इस ओवर में फिंच ने एक छक्का और एक चौका लगाया और कुल 19 रन बटोरे। आठ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 93/1, श्रेयस अय्यर (39*), आरोन फिंच (49*)
युजवेंद्र चहल का पहला ओवर काफी महंगा रहा। उनके इस ओवर में तीन चौके लगाए और कुल 17 रन बटोरे। सात ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 74/1, श्रेयस अय्यर (35*), आरोन फिंच (36*)
राजस्थान ने पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। श्रेयस अय्यर और आरोन फिंच ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। कोलकाता ने पहले पावरप्ले में एक विकेट खोकर 57 रन बनाए। छह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 57/1, श्रेयस अय्यर (33*), आरोन फिंच (23*)
अपना पहला मैच खेल रहे ओबेड मकॉय ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज चार रन दिए। चार ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 31/1, श्रेयस अय्यर (21*), आरोन फिंच (10*)
प्रसिद्ध कृष्णा के लिए पहला ओवर महंगा साबित हुआ। श्रेयस अय्यर ने उनके ओवर में लगातार दो चौके लगाए और कुल 10 रन बटोर। दो ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 19/1, श्रेयस अय्यर (18*), आरोन फिंच (1*)
कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब हुई है। पारी की पहली ही गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में सुनील नरेन रन आउट हुए। उन्हें आज के मैच में ओपनिंग के लिए भेजा गया था लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े नरेन हेटमायर की सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए।
सीजन का पहला मैच खेल रहे करुण नायर सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्हें मावी ने तीन के स्कोर पर कमिंस के हाथों कैच कराया। 19 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 199/5, रविचंद्रन अश्विन (1*), शिमरोन हेटमायर (10*)
राजस्थान ने रियान पराग के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। सुनील नरेन की गेंद पर पैट कमिंस और शिवम मावी ने बाउंड्री के पास अद्भुत कैच पकड़ा। पराग तीन गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 194/4, करुण नायर (2*), शिमरोन हेटमायर (7*)
पैट कमिंस अपने आखिरी ओवर में भी महंगे रहे लेकिन इसमें उन्होंने जोस बटलर का बड़ा विकेट अपने नाम किया। कमिंस ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर बटलर को चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। बटलर ने आउट होने से पहले 61 गेंदों में 103 रन बनाए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 189/3, रियान पराग (5*), शिमरोन हेटमायर (6*)
जोस बटलर ने इस सीजन का अपना दूसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छक्के के साथ 59 गेंदों में अपनी सेंचूरी लगाई। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है। उन्होेंने अपनी पारी के दौरान नौ चौके और पांच छक्के लगाए।
आंद्रे रसेल ने अपने पहले ओवर में कोलकाता को बड़ी सफलता दिला दी है। रसेल ने ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन को शिवम मावी के हाथों कैच कराया। सैमसन 19 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।
उमेश यादव आज पूरी तरह से नाकाम और महंगे साबित हुए। पहले ओवर में महज दो रन देने वाले उमेश ने चौथे ओवर में 15 रन लुटाए। उमेश ने अपने चार ओवर में कुल 44 रन खर्च दिए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 163/1, जोस बटलर (90*), संजू सैमसन (38*)
संजू सैमसन और जोस बटलर ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स के रनों की रफ्तार बरकरार रखी है। दोनों तेजी से रन बनाते हुए दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 50 रन की साझेदारी कर ली है। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 148/1, जोस बटलर (88*), संजू सैमसन (25*)
जोस बटलर आज पूरी तरह से पैट कमिंस के ऊपर हावी रहे हैं। कमिंस के तीसरे ओवर में भी उन्होंने दो चौके समेत 13 रन बटोरे। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 133/1, जोस बटलर (85*), संजू सैमसन (14*)
राजस्थान की टीम ने एक तेज शुरुआत के साथ अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि इस दौरान उसे देवदत्त पडिक्कल का एक विकेट भी गंवाना पड़ा। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 112/1, जोस बटलर (73*), संजू सैमसन (9*)
सुनील नरेन ने कोलकाता को पहली सफलता दिला दी है। नरेन ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल की गिल्ली उड़ाई। पडिक्कल ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 24 रन बनाए। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 99/1, जोस बटलर (68*), संजू सैमसन (1*)
जोस बटलर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 29 गेंदों में चौके के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। यह बटलर के लिए इस सीजन का तीसरा अर्धशतक है। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 74/0, देवदत्त पडिक्कल (17*), जोस बटलर (51*)
मैच के शुरुआती छह ओवर यानी पहला पावरप्ले पूरी तरह से राजस्थान के नाम रहा। इसमें राजस्थान ने बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बनाए। बटलर ने अकेले 46 रन बटोरे।
जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 50 रन जोड़े हैं। राजस्थान के भी 50 रन पूरे हो चुके हैं। पावरप्ले के आखिरी ओवर में आए 11 रन। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 60/0, देवदत्त पडिक्कल (8*), जोस बटलर (46*)
देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। 21 साल के पडिक्कल ने 2020 में आईपीएल डेब्यू किया था और उस सीजन में 473 रन बनाए थे। वह अभी तक छह अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं।
जोस बटलर ने तीसरे ही ओवर में गगनचुंबी शॉट खेलते हुए गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचा दिया है। उन्होंने उमेश यादव की गेंद पर 100 मीटर लंबा छक्का लगाया है। उमेश की इस ओवर से आए 15 रन। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 25/0, देवदत्त पडिक्कल (4*), जोस बटलर (17*)
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की है। जबकि कोलकाता की तरफ से उमेश यादव ने पहला ओवर कर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स :
आरोन फ़िंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
राजस्थान रॉयल्स :
जॉस बटलर, देवदत्त पड़िक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मकॉय, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
पिच पर काफी घास है और यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है। बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल इस पिच पर खूब रन देखने को मिलेेंगे।