फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs DC : रोमांचक मैच में राजस्थान ने आईपीएल में दर्ज की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

Fri, 29 Mar 2024 12:02 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

IPL Live Cricket Score, RR vs DC Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का नौवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए और दिल्ली को 186 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 173 रन बना सकी और 12 रन से यह मैच हार गई।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : राजस्थान ने दिल्ली को 12 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन की टीम ने मेहमानों को 12 रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर सिर्फ 173 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी शिकस्त मिली है। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली को चार विकेट हराया था। राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपने नेट रनरेट में सुधार कर लिया है। चार अंकों और 0.800 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली और मुंबई दो ऐसी टीमें हैं जिन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में अब तक कोई जीत नहीं मिली है।

बर्गर ने तीन गेंदों में चटकाए दो विकेट
दिल्ली की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई थी। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई जिसे बर्गर ने चौथे ओवर में तोड़ा। मार्श 12 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद टीम को दूसरा झटका रिकी भुई के रूप में लगा जिन्हें बर्गर ने अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिकार बनाया। तीन गेंदों में उन्हें दो सफलता मिली। भुई बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 

30 रन के स्कोर पर दिल्ली ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड वॉर्नर औ ऋषभ पंत के बीच अच्छी साझेदारी हुई। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 67 रन की पार्टनरशिप की। वॉर्नर ने 34 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। वहीं, कप्तान पंत 28 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें चहल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद दिल्ली को पांचवां झटका अभिषेक पोरेल के रूप में 122 रन के स्कोर पर लगा। चहल ने अपनी घातक गेंदबाजी का कहर बरपाते हुए उन्हें 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर लौटा दिया। वह सिर्फ नौ रन बना सके।

स्टब्स और अक्षर पटेल नहीं दिला पाए टीम को जीत
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। दोनों के बीच 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई। स्टब्स ने 191.30 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, आवेश खान को एक सफलता मिली। आखिरी ओवर में इस गेंदबाज ने सिर्फ चार रन खर्च किए। 20वें ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी, लेकिन आवेश खान ने घातक गेंदबाजी कर स्टब्स और अक्षर को रन बटोरने से रोक दिया।

11:08 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : 17 ओवर के बाद दिल्ली को जीत के लिए 41 रन की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स को तीन ओवर में जीत के लिए 41 रन की जरूरत है। 17 ओवर में टीम ने पांच विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

11:01 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दिल्ली को लगा पांचवां झटका लगा

दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। पोरेल सिर्फ नौ रन बना सके। अब टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 64 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
10:50 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : युजवेंद्र चहल ने चटकाया ऋषभ पंत का विकेट

युजवेंद्र चहल ने अपने दूसरे ओवर में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का विकेट हासिल किया। इस मैच में यह उनकी पहली सफलता है। पंत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने 26 गेंदों में 28 रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक पोरेल उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 72 रन की जरूरत है।

10:46 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105/3

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स मौजूद हैं। 

विज्ञापन
10:38 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : अर्धशतक से चूके वॉर्नर

डेविड वॉर्नर सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक जड़ने से चूक गए। उन्हें आवेश खान ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर संदीप शर्मा के हाथों कैच कराया। सलामी बल्लेबाज ने पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स उतरे हैं।

10:34 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : अर्धशतक की ओर बढ़ रहे वॉर्नर

राजस्थान के खिलाफ डेविड वॉर्नर दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। 32 गेंदों में उन्होंने 45 रन बना लिए हैं। वह अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ पांच रन दूर हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 93/2 है।

10:25 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/2

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर नौ ओवर के बाद 80/2 पर पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत 14 गेंदों में 14 और वॉर्नर 26 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 

10:18 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : पॉवरप्ले के बाद संजू सैमसन ने अश्विन को थमाई गेंद

पॉवरप्ले खत्म हो चुका है। दिल्ली के खिलाफ सातवां ओवर अश्विन ने फेंका। उन्होंने सिर्फ चार रन खर्च किए। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 63/2 है।

10:07 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : पॉवरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर 59/2

पॉवरप्ले पूरा हो चुका है, दिल्ली कैपिटल्स ने छह ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले दिल्ली का स्कोर काफी अच्छा है। फिलहाल क्रीज पर डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। 

10:00 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दिल्ली का दूसरा विकेट भी गिरा

दिल्ली को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रिकी भुई के रूप में लगा। उन्हें बर्गर ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। इससे पहले बर्गर ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर मार्श को आउट किया। भुई बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। 

09:59 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा

दिल्ली को पहला झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। बर्गर ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल मार्श को बोल्ड किया। वह 12 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिकी भुई उतरे हैं। 

09:55 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 29/0

राजस्थान के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की अच्छी शुरुआत हुई है। तीन ओवर में टीम का स्कोर 29/0 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर बने हैं। दोनों के बीच जबरदस्त साझेदारी देखने को मिल रही है। 

09:42 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दो गेंदों के बाद फिर रुका मैच

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मैच पहले ओवर की दो गेंदों के बाद कुछ देर के लिए रुक गया है। अंपायर नितिन मेनन बटलर और सैमसन से बात करते दिख रहे हैं। हालांकि, मैच के रुकने का कारण अब तक नहीं पता चल सका है।

09:38 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने को दिल्ली तैयार

राजस्थान द्वारा तैयार किए गए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने को दिल्ली कैपिटल्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर उतरे हैं। 

09:20 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : राजस्थान ने तैयार किया 186 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2024 का नौंवा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है जिसमें मेजबानों ने मेहमानों के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन का स्कोर तैयार किया और दिल्ली को 186 रन का लक्ष्य थमाया। बल्लेबाजी के दौरान संजू सैमसन की टीम को संघर्ष करते देखा  गया। टीम को पहला झटका सिर्फ नौ रन के स्कोर पर लगा। यशस्वी जायसवाल सिर्फ पांच रन बना सके और पवेलियन लौट गए। दिल्ली के खिलाफ राजस्थान ने 36 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे। टीम को दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा जो सिर्फ 11 रन बना सके जबकि संजू सैमसन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन आए। उन्होंने रियान पराग के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। अश्विन ने इस मैच में 19 गेंदों का सामना किया और 29 रन बनाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने भी 20 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और तीन चौके जड़े। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिमरोन हेटमायर उतरे। उन्होंने रियान पराग के साथ 43 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। हेटमायर इस मैच में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रियान पराग ने तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान का स्कोर 180 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया और सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने शिमरोन हेटमायर को निशाना बनाया और 25 रन बटोरे। पराग भी इस मैच में नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिच नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।
 

09:08 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : जुरेल 20 रन बनाकर आउट हुए

ध्रुव जुरेल 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें एनरिक नॉर्खिया ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर रियान पराग और शिमरोन हेटमायर मौजूद हैं।

08:59 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : रियान पराग ने पूरा किया अर्धशतक

रियान पराग ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 34 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। पराग और जुरेल के बीच अच्छी साझेदारी होती दिख रही है। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 123/4 है।

08:51 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : राजस्थान का 100 रन का स्कोर पूरा हुआ

राजस्थान रॉयल्स ने 15वें ओवर में 100 रन का स्कोर पूरा कर लिया है। रियान पराग ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर जोरदार छक्का मारा और स्कोर 100 पर पहुंचा दिया। रियान आज दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 30 गेंदों का सामना किया है और 40 रन बना लिए हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 108/4 है। 

08:42 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : अश्विन 29 रन बनाकर आउट हो गए

राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा। उन्हें अक्षर पटेल ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। बाउंड्री लाइन पर खड़े ट्रिस्टन स्टब्स ने अश्विन का कैच लपका। दिग्गज इस मैच में 29 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने अपनी दमदार पारी के दौरान 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से तीन छक्के लगाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ध्रुव जुरेल उतरे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 93/4 है।

08:33 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 73/3

11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अश्विन दमदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। उम्मीद है कि वह दिल्ली के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर तैयार करने में मददगार साबित होंगे।

08:29 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण बरपा रहा कहर

दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाजी क्रम इस मैच में कहर बरपा रहा है। खलील, मुकेश और कुलदीप ने महज 36 रन के स्कोर पर टीम को तीन झटके दिए हैं। ऐसे में राजस्थान का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिख रहा है। 

08:24 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा

राजस्थान को तीसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा। उन्हें कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह इस मैच में सिर्फ 11 रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन आए हैं। 

08:23 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : संजू सैमसन 15 रन बनाकर आउट हुए

टीम के कप्तान संजू सैमसन को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। वह 14 गेंदों में सिर्फ 15 रन बना सके। राजस्थान का बल्लेबाजी क्रम इस समय संघर्ष कर रहा है।

07:56 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 26/1 है

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत झटके के साथ हुईहै। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवल का विकेट गिरा और तीसर नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन आए। उन्होंने बटलर के साथ पारी संभाली और अगले दो ओवर में 17 रन बटोरे। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 26/1 है।

07:41 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दूसरे ओवर में राजस्थान का पहला विकेट गिरा

दूसरे ओवर में राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिर गया। मुकेश कुमार ने यशस्वी जायवाल को नौ रन के स्कोर पर शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान संजू सैमसन उतरे हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 9/1 है।

07:32 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : राजस्थान की पारी शुरू हुई

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी के लिए राजस्थान रॉयल्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर उतरे हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। उम्मीद है कि टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब होंगे। पहला ओवर खलील अहमद फेंक रहे हैं। पहली गेंद के बाद कुछ देर मुकाबला रुका रहा। जानकारी के मुताबिक, साइटस्क्रीन में खराबी की वजह से मैच को कुछ देर बीच में रोका गया।

07:23 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : 100 आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी:

चेन्नई सुपर किंग्स- सुरेश रैना
मुंबई इंडियंस- हरभजन सिंह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली
कोलकाता नाइट राइडर्स - गौतम गंभीर
राजस्थान रॉयल्स - अजिंक्य रहाणे
सनराइजर्स हैदराबाद- भुवनेश्वर कुमार
दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत**

अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने भी पंजाब किंग्स के लिए 100 मैच नहीं खेले हैं। 

07:17 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : ऋषभ पंत आईपीएल का 100वां मुकाबला खेल रहे

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल में आज अपना 100वां मुकाबला खेलने के लिए उतरे हैं। दिल्ली के लिए उन्होंने 99 मैच खेले हैं। इनमें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने 98 पारियों में एक शतक र 15 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 147.90 के स्ट्राइक रेट से 2856 रन बनाए हैं। वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128* रन है।

07:09 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्तजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, प्रवीण दुबे, कुमार कुशगारा, रसिख डार।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान।
इम्पैक्ट सब: रोवमैन पॉवेल, नंद्रे बर्गर, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, कुलदीप सेन।

07:01 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पिछले मैच में चोट की वजह से बाहर हुए ईशांत शर्मा इस मुकाबले में नहीं नजर आएंगे। वहीं, शाई होप भी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। दोनों की जगह मुकेश कुमार और एनरिक नॉर्तजे ईशांत ठीक नहीं हुए हैं और शाई होप की पीठ खराब है, मुकेश कुमार और एनरिच नॉर्त्जे दिल्ली के लिए खेलते दिखेंगे। वहीं,  राजस्थान रॉयल्स बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी। 

06:24 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इनमें राजस्थान को 14 और दिल्ली को 13 मैचों में जीत मिली है। सैमसन की टीम का पलड़ा इस मामले में भारी है। राजस्थान के खिलाफ दिल्ली का उच्चतम स्कोर 207 रन का है जबकि सैमसन की टीम  ने 222 रन बनाए हैं।

06:22 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : होप को मिलेगा एक और मौका?

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब के खिलाफ पहले मैच में पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल नहीं किय था। शाई होप उस मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और उन्होंने 25 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली थी। पृथ्वी को पिछले मैच में नहीं खिलाने पर कुछ सवाल भी उठे थे और हो सकता है कि टीम इस भारतीय बल्लेबाज को मौका दे। देखना दिलचस्प होगा कि क्या होप को फिर अवसर मिलेगा? 

06:22 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : नॉर्त्जे की दिल्ली टीम में हो सकती है वापसी

चोट के बाद तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे दिल्ली टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। नॉर्त्जे पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल सके थे और उनके टीम में लौटने से दिल्ली के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। नॉर्त्जे दिल्ली टीम से जुड़ गए हैं और उम्मीद है कि उन्हें आज होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। उनके साथ गेंदबाजी विभाग में मुकेश कुमार और खलील अहमद जिम्मा संभाल सकते हैं। नॉर्त्जे का प्रदर्शन 2022 और 2023 में कुछ खास नहीं रहा था। 2022 सीजन में उन्होंने छह मैचों में नौ विकेट और 2023 में 10 मैचों में 10 विकेट लिए थे। 

06:16 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC Live Score : दिल्ली के सामने सैमसन को रोकने की चुनौती

राजस्थान ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को हराकर 17वें सीजन की शुरुआत की थी। उस मैच में राजस्थान के कप्तान सैमसन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। लखनऊ के खिलाफ सैमसन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि वह अच्छी लय में हैं। ऐसे में दिल्ली के गेंदबाजों के लिए सैमसन को रोकना चुनौती होगी। राजस्थान के कप्तान के रूप में भी सैमसन का रिकॉर्ड बेहतर है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145 का रहा है। ये वीरेंद्र सहवाग के बाद आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है। सहवाग का स्ट्राइक रेट 168 का रहा था।

06:07 PM, 28-Mar-2024

RR vs DC : रोमांचक मैच में राजस्थान ने आईपीएल में दर्ज की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के साथ आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत करने वाली ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की नजरें गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में जीत का खाता खोलने पर होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में दिल्ली की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी और उसे चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें