18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चहल ने बुमराह को आउट कर मुंबई को नौंवा झटका दिया।
17वें ओवर में हर्ष पटेल ने विकेटों की हैट्रिक लगाई। उन्होंने हार्दिक पांड्या (3), कीरोन पोलार्ड (7) और राहुल चाहर (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सिराज ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार को चहल के हाथों कैच आउट कराया।
हार की हैट्रिक से बचने के लिए मुंबई को 36 गेंदों में 69 रन की दरकार है।
छह ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर 56/0. बता दें कि पावरप्ले में बैंगलोर का स्कोर 48/1 था।
धीमी शुरुआत के बाद मुंबई ने जबरदस्त लय पकड़ी है। तीसरे ओवर में रोहित शर्मा ने जैमीसन की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़ दिए।
मुंबई की धीमी शुरुआत हुई है। दो ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर 10/0. रोहित शर्मा 3 और डिकॉक 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ट ने शाहबाज अहमद (1) को आउट कर बैंगलोर को छठा झटका दिया।
बैंगलोर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 19वें ओवर में बुमराह ने दो गेंदों पर दो विकेट झटके। तीसरी गेंद पर मैक्सवेल को जबकि चौथी गेंद पर डीविलियर्स (11) को पवेलियन भेजा। मैक्सवेल ने 37 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेली।
17 ओवर्स के बाद आरसीबी ने तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल 35 और डीबिलियर्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एडम मिल्ने ने बैंगलोर को बड़ा झटका दिया। उन्होंने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को स्थानापन्न खिलाड़ी एएस रॉयके हाथों कैच आउट कराया। विराट 42 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए कोहली और मैक्सवेल के बीच 51 रन की साझेदारी हुई।
विराट और मैक्सवेल की बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
14 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 49 और ग्लेन मैक्सवेल 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 42 और ग्लेन मैक्सवेल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
छह ओवर्स के बाद बैंगलोर ने एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 31 और श्रीकर भरत 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बैंगलोर को पहला झटका लगा। बुमराह ने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (0) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया।
पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर कोहली ने बोल्ट की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में शानदार छक्का लगाया।
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करने आए हैं। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डाल रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
मुंबई की टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। वहीं, बैंगलोर ने तीन बदलाव करते हुए डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है।
आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।