फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs SRH Live: हैदराबाद की लगातार पांचवीं जीत, आरसीबी को नौ विकेट से हराया, 72 गेंद शेष रहते जीता मैच

Sat, 23 Apr 2022 10:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

RCB vs SRH (Bangalore vs Hyderabad): सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नौ विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद ने बैंगलोर के 69 रन के छोटे से लक्ष्य को एक विकेट खोकर आठ ओवर में ही हासिल कर लिया। केन विलियमसन की अगुआई में हैदराबाद की यह इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में अब दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है। 
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:02 PM, 23-Apr-2022

हैदराबाद की लगातार पांचवीं जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नौ विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद ने बैंगलोर के 69 रन के छोटे से लक्ष्य को एक विकेट खोकर और 72 गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया। यह आईपीएल में किसी भी टीम के लिए गेंदों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है। केन विलियमसन की अगुआई में हैदराबाद की यह इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में अब दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है। 

09:58 PM, 23-Apr-2022

अभिषेक शर्मा अर्धशतक से चूके

अभिषेक शर्मा तीन रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्हें हर्षल पटेल ने अनुज रावत के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 47 रन बनाए। 

09:50 PM, 23-Apr-2022

अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब

अभिषेक शर्मा को रोक पाना बैगलोर के गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने हेजलवुड के तीसरे ओवर में लगातार दो चौके लगाए और कुल 14 रन बटोरे। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 56/0, अभिषेक शर्मा (46*), केन विलियमसन (8*)

विज्ञापन
09:44 PM, 23-Apr-2022

अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह से खुलकर खेल रहे हैं और तेजी से स्कोर को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। शर्मा ने हर्षल की ओवर में भी दो चौके लगाए और कुल 9 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 42/0, अभिषेक शर्मा (37*), केन विलियमसन (3*)

09:38 PM, 23-Apr-2022

सिराज ने लुटाए 13 रन

मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर में सिर्फ दो रन देने के बाद दूसरे ओवर में 13 रन खर्च दिए। उनके इस ओवर में अभिषेक शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 23/0, अभिषेक शर्मा (19*), केन विलियमसन (3*)

विज्ञापन
09:32 PM, 23-Apr-2022

हेजलवुड का महंगा ओवर 

जोस हेजलवुड अपने पहले ओवर में थोड़े महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में हैदराबाद ने आठ रन बटोरे। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 10/0, अभिषेक शर्मा (8*), केन विलियमसन (1*)

09:02 PM, 23-Apr-2022

बैंगलोर की टीम 68 के स्कोर पर ढेर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम महज 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। सनराइ़र्स हैदराबाद को इस मैच को जीतने के लिए 69 रन की जरूरत है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बैंगलोर को 16.1 ओवर में 68 के स्कोर पर समेट दिया। बैंगलोर की तरफ से सुयश प्रभुदेसाई ने सबसे अधिक 15 रन बनाए जबकि हैदराबाद की तरफ से नटराजन और यानसेन ने तीन-तीन विकेट लिए। बैंगलोर की तरफ से तीन खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। विराट कोहली लगातार दूसरी बार गोल्डेन डक पर आउट हुए वहीं दिनेश कार्तिक और अनुज रावत शून्य पर पवेलियन लौटे। जबकि सिर्फ दो खिलाड़ी हो दोहरे अंक में स्कोर बना पाए। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल इतिहास का यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले आज ही के दिन 2017 में आरसीबी 49 के स्कोर पर ऑलआउट हुई थी। वह चौथी बार 70 या उससे कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। 
 

08:56 PM, 23-Apr-2022

नटराजन को तीसरी सफलता

नटराजन ने एक और सफलता हासिल करते हुए वनिंदु हसरंगा की गिल्लियां बिखेर दी। उन्होंने हसरंगा को आठ के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। नटराजन ने अपने तीसरे ओवर में तीसरी सफलता हासिल की है। 

08:48 PM, 23-Apr-2022

उमरान के चार ओवर पूरे

उमराम मलिक ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रनों पर लगाम लगाए रखा। उन्होंने अपने चार ओवर में एक विकेट लिए और सिर्फ 13 रन दिए। 14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 58/8, वनिंदु हसरंगा (2*), जोस हेजलवुड (1*)

08:45 PM, 23-Apr-2022

नटराजन को दूसरी सफलता, हर्षल को किया बोल्ड

बैंगलोर ने हर्षल पटेल के रूप में अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। नटराजन ने अपनी सटीक गेंद पर हर्षल को पूरी तरह से चकमा दिया और गिल्लियां बिखेर दी। हर्षल ने आउट होने से पहले आठ गेंदों पर चार रन बनाए। 13 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 57/8, वनिंदु हसरंगा (1*), जोस हेजलवुड (1*)

08:35 PM, 23-Apr-2022

शाहबाज भी आउट हुए

उमरान मलिक ने भी अपना पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शाहबाज को पूरन के हाथों कैच कराया। पूरन ने एक बार फिर से विकेट के पीछे शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने अपनी दाईं तरफ डाइव लगाकर यह कैच पकड़ा और इसी के साथ शाहबाज अहमद 12 गेदों में सात रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 49/7, वनिंदु हसरंगा (0*), हर्षल पटेल (0*)

08:29 PM, 23-Apr-2022

दिनेश कार्तिक खाता खोले बगैर आउट

बैंगलोर के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी इस बार फेल रहे। उन्हें सुचित ने अपने दूसरे ओवर में पूरन के हाथों कैच कराया। सुचित के ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्तिक स्वीप करना चाहते थे लेकिन गेंद पूरन के हाथों में गई। पूरने ने बायीं तरफ़ जाकर गेंद को दूसरी कोशिश में लपका। अंपायर ने हालांकि गेंद को वाइड दिया, लेकिन विलियमसन ने रिव्यू की मांग की और अल्ट्रा-एज में दिखा कि गेंद बल्ले पर नहीं बल्कि कार्तिक के ग्लव पर लगकर कीपर के पास गई थी। इसके साथ ही कार्तिक शून्य के साथ पवेलियन लौटे।

08:19 PM, 23-Apr-2022

बैंगलोर का पांचवां विकेट गिरा, सुयश आउट

सनराइजर्स को एक और सफलता मिल गई है। इस बार जगदीश सुचित ने सुयश प्रभुदेसाई को पूरन के हाथों स्टंप आउट कराया। सुयश 20 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। 

08:13 PM, 23-Apr-2022

सुयश-शाहबाज पर जिम्मेदारी

सुयश प्रभुदेसाई और शाहबाज अहमद के ऊपर बैंगलोर को शुरुआती झटकों से उबारने की जिम्मेदारी है। दोनों धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाने में लगे हैं। आठ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 45/4, शाहबाज अहमद (5*), सुयश प्रभुदेसाई (13*)

08:04 PM, 23-Apr-2022

पहला पावरप्ले हैदराबाद के नाम

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए शुरू के छह ओवरों में आरसीबी को घुटने पर ला दिया है। हैदराबाद की टीम पहले पावरप्ले में पूरी तरह से बैंगलोर के ऊपर हावी रही। उसने इस दौरान चार विकेट झटके। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 31/4, शाहबाज अहमद (0*), सुयश प्रभुदेसाई (6*)

07:53 PM, 23-Apr-2022

मैक्सवेल आउट, आरसीबी को चौथा झटका

बैंगलोर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। मैक्सवेल को नटराजन ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विलियमसन के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में 12 रन बनाए। पांच ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 25/4, शाहबाज अहमद (0*), सुयश प्रभुदेसाई (1*)

07:47 PM, 23-Apr-2022

बैंगलोर की तीन झटके

बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब हुई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दूसरे ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। मार्को यानसेन ने अपने पहले ही ओवर में आरसीबी को तीहरे झटके दिए। यानसेन ने ओवर की पहली दो गेंदों पर फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर अनुज रावत को भी चलता किया। डुप्लेसिस (7), विराट कोहली (0) और अनुज रावत (0) के स्कोर के साथ पवेलियन लौटे।
 

07:32 PM, 23-Apr-2022

मैच शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत की सलामी जोड़ी क्रीज पर है जबकि सनराइजर्स ने भुवनेश्वर कुमार को नई गेंद थमाई है। 

07:06 PM, 23-Apr-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइज़र्स हैदराबाद : 
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसन, उमरान मलिक, टी नटराजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 
फ़ाफ़ डुप्लेसी (कप्तान) अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जॉश हेजलवुड
 

 

07:04 PM, 23-Apr-2022

दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

सनराइजर्स और बैंगलोर की टीम दोनों ने कोई बदलाव नहीं किया है और अपनी पिछली टीम पर ही भरोसा जताया है। 

07:00 PM, 23-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

06:53 PM, 23-Apr-2022

पिछले पांच मैचों का हाल

सनराइजर्स और चैलेंजर्स के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। हैदराबाद ने तीन जीत हासिल की है तो वहीं बैंगलोर ने दो मैच जीते हैं। 

06:42 PM, 23-Apr-2022

अंक तालिका में स्थिति

बैंगलोर और हैदराबाद दोनों टीमें इस वक्त जीत के रथ पर सवार हैं और पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। आरसीबी ने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं तो वहीं सनराइजर्स लगातार चार मैच जीत चुकी है। बैंगलोर की टीम ने अभी तक सात मैच खेले हैं और पांच जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं हैदराबाद की टीम छह मैच में चार जीत के साथ पांचवें पायदान पर है। 

06:22 PM, 23-Apr-2022

RCB vs SRH Live: हैदराबाद की लगातार पांचवीं जीत, आरसीबी को नौ विकेट से हराया, 72 गेंद शेष रहते जीता मैच

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल में आज 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने है। दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेंगी। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें