कोलकाता को यह मुकाबला जीतने के लिए आखिरी छह गेंदों में सात रनों की जरुरत है।
मोहम्मद सिराज ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में कोलकाता को दो बड़े झटके दिए हैं। नरेन को बोल्ड करने के बाद उन्होंने दिनेश कार्तिक को श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। केकेआर को 12 गेंदों में 12 रनों की जरुरत।
मैक्सवेल का किफायती ओवर लेकिन केकेआर को कोई खतरा नहीं। उन्हें अब जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 19 रन बनाने हैं। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 120/4, सुनील नरेन (25*), दिनेश कार्तिक (7*)
कोलकाता नाइटराइडर्स को यह मुकाबला जीतने के लिए आखिरी 30 गेंदों में 27 रनों की दरकार है और उसके पास छह विकेट हाथ में है।
सुनील नरेन ने एक ही ओवर में मैच का रुख केकेआर की तरफ मोड़ दिया है। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 107/3, नितीश राणा (21*), सुनील नरेन (21*)
गेंदबाजी में चार विकेट झटकने वाले सुनील नरेन को आज बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया। उन्होंने भी इस फैसले को सही साबित करते हुए डेनियल क्रिस्टियन के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े। कुल मिलाकर इस ओवर से 22 रन आए। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 101/3, सुनील नरेन (19*), नितीश राणा (18*)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल ने आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट (32) लेकर ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
हर्षल पटेल ने एक बार फिर से केकेआर को झटका दिया है। इस बार उन्होंने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले वेंकटेश ने 30 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया।
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दूसरे ओवर में 13 रन लुटा दिए। नितीश राणा ने उनके इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। 10 ओवर के बाद के केकेआर के स्कोर: 74/2, नितीश राणा (15*), वेंकटेश अय्यर (24*)
युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी का बड़ा विकेट अपने नाम किया। ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने एलबीडब्लू की अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया हालांकि विराट ने रिव्यू लिया और आरसीबी को सफलता मिली।
कोलकाता की पारी के पहले छह ओवर समाप्त हो चुके हैं। इस दौरान केकेआर ने जहां 48 रन बटोरे तो वहीं आरसीबी को गिल का विकेट मिला। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 48/1, राहुल त्रिपाठी (4*), वेंकटेश अय्यर (15*)
पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल ने एक बार फिर से बैंगलोर को सफलता दिला दी है। हर्षल ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर गिल को स्लोवर गेंद पर फंसाया और डिविलियर्स के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 29 रन बनाए।
शुभमन गिल ने जॉर्ज गार्टन के दूसरे ओवर की शुरुआत की तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए। केकेआर के लिहाज से एक बढ़िया ओवर। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 34/0, शुभमन गिल (24*), वेंकटेश अय्यर (10*)
आरसीबी के 138 रन के जवाब में कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू, वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने दिलाई सधी हुई शुरुआत। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 19/0, वेंकटेश अय्यर (9*), शुभमन गिल (10*)
आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 138 रन का स्कोर बनाया। विराट कोहली (39) और देवदत्त पड़िक्कल (21) रन की पारियों के दम पर आरसीबी ने केकेआर को 139 रन का लक्ष्य दिया है। कोलकाता की तरफ सेसुनील नरेन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने बैंगलोर के चार स्टार बल्लेबाजों का विकेट हासिल किया।
फ़र्ग्युसन ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की है। इस बार उन्होंने शाहबाज के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 126/6, डेनियल क्रिस्टियन (8*), हर्षल (0*)
सुनील नरेन ने आज जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 21 रन देकर चार बड़े विकेट हासिल किए। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 113/5, शाहबाज़ अहमद (8*), डेनियल क्रिस्टियन (0*)
केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन ने आज आरसीबी को पूरी तरह से घुटनों पर ला दिया है। नरेन ने इस बार मैक्सवेल को 15 के स्कोर पर निपटाया। नरेन की फ्लाइटेड गेंद पर मैक्सवेल ने फ़र्ग्युसन को आसान कैच थमा दिया।
कोलकाता के गेंदबाजों खासकर सुनील नरेन ने आरसीबी की बल्लेबाजी को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। उन्होंने विकेट लेने के साथ-साथ रनों पर भी लगाम लगाया। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 111/4, ग्लेन मैक्सवेल (15*), शाहबाज़ अहमद (6*)
सुनील नरेन ने अपनी फिरकी के आगे बैंगलोर के बल्लेबाजों को घुटने पर ला दिया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में एबी डिवीलियर्स को बोल्ड कर दिया है। डिवीलियर्स 9 गेंदों में सिर्फ 11 रन का योगदान दे पाए।
सुनील नरेन का सफल ओवर, उन्होंने अपने पहले ओवर में महज चार रन दिए और एक बड़ा विकेट हासिल किया। 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 70/2, विराट कोहली (32*), ग्लेन मैक्सवेल (1*)
सुनील नरेन ने अपने पहले ही ओवर में कोलकाता को दूसरी सफलता दिला दी है। नरेन ने पिछले मैच के हीरो रहे केएस भरत को वेंकटेश के हाथों कैच कराया। भरत ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए।
शुरू के छह ओवर का खेल खत्म हो चुका है। दोनों टीमों के लिहाज से यह पावरप्ले में अच्छा रहा। आरसीबी ने जहां 53 रन बनाए वहीं केकेआर ने एक विकेट लिया।
लॉकी फर्ग्युसन ने कोलकाता को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने पडिक्कल को 21 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। नए बल्लेबाज के तौर पर केएस भरत आए हैं।
कोलकाता ने तीसरे ओवर में कोलकाता गेंदबाजी में तीसरा बदलाव किया हैै। शाकिब और मावी के बाद इस बार वरुण चक्रवर्ती को लगाया गया है। वरुण का एक अच्छा ओवर, सात रन दिए। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 24/0, देवदत्त पड़िक्कल (8*), विराट कोहली (15*)
इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है और दोनों ने पिछली एकादश पर भरोसा जताया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स:
शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फ़र्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डेनियल क्रिस्टियन, शाहबाज़ अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युज़वेंद्र चहल
एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास 50 आईपीएल विकेट पूरे करने का मौका।
आरसीबी और केकेआर आईपीएल में पहली बार प्लेऑफ/नॉकआउट मुकाबले में एक-दूसरे से भिडेंगी।