फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT : रोमांचक मैच में आरसीबी की जीत, गुजरात को चार विकेट से हराया, डुप्लेसिस ने लगाया अर्धशतक

Sat, 04 May 2024 11:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

IPL Live Cricket Score, RCB vs GT Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 52वां मुकाबला खेला गया। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 13.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 152 रन बनाए और मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : बेंगलुरु ने गुजरात को चार विकेट से हराया

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार विकेट से गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई। अब टीम के खाते में 10 अंक हो गए हैं। वहीं, गुजरात नौवें पायदान पर पहुंच गई है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 13.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 152 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। जोशुआ लिटिल ने कप्तान को आउट किया। वह 23 गेंदों में 64 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 117 रन के स्कोर पर पांच और विकेट खो दिए। किंग कोहली 27 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, विल जैक्स एक, रजत पाटीदार दो, ग्लेन मैक्सवेल चार और कैमरन ग्रीन एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा दिनेश कार्तिक और स्वप्निल सिंह ने संभाला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 35 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। कार्तिक ने 12 गेंदों में 21 और स्वप्निल ने नौ गेंदों में 15 रन बनाए। इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे जोशुआ लिटिल ने कहर बरपाया। उन्होंने चार विकेट हासिल किए। वहीं, नूर अहमद को दो सफलता मिलीं।

10:33 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : कोहली 42 रन बनाकर लौटे पवेलियन

इस मैच में आरसीबी को छठा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्हें नूर अहमद ने 11वें ओवर में आउट किया। पूर्व कप्तान 42 रन बनाकर लौटे।

10:27 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : आरसीबी का पांचवां विकेट भी गिरा

आरसीबी का पांचवां विकेट भी गिर गया। जोशुआ लिटिल ने कैमरन ग्रीन को भी आउट कर दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक उतरे हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 112/5 है।

विज्ञापन
10:19 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : मैक्सवेल चार रन बनाकर आउट

आरसीबी का चौथा विकेट भी गिर गया। जोशुआ लिटिल ने एक और विकेट ग्लेन मैक्सवेल के रूप में हासिल किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। 

10:15 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : आरसीबी की पारी लड़खड़ाई, पाटीदार भी आउट

आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई है। जोशुआ लिटिल ने टीम को तीसरा झटका दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्लेन मैक्सवेल उतरे हैं। 

विज्ञापन
10:11 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : विल जैक्स एक रन बनाकर आउट

आरसीबी को दूसरा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने विल जैक्स को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रजत पाटीदार उतरे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 100/2 है। कोहली 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

10:04 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका जोशुआ लिटिल ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में दिया। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को आउट किया। वह 23 गेंदों में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 278.26 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 92/1 है।

09:58 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : डुप्लेसिस ने पूरा किया अर्धशतक

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर का 36वां पचासा है। दिलचस्प बात यह है कि डुप्लेसिस ने आरसीबी के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया है।

09:50 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 46/0

आरसीबी की दमदार शुरुआत हुई है। विराट कोहली (14) और फाफ डुप्लेसिस (32) आक्रामक अंदाज में गेंदबाजों की पिटाई कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 46/0 है।

09:40 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : आरसीबी की पारी शुरू हुई

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने को आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर जोशुआ लिटिल फेंक रहे हैं।

09:26 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : गुजरात ने तैयार किया 148 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका सिर्फ एक रन के स्कोर पर लगा। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऋद्धिमान साहा को आउट किया। वह सिर्फ एक रन ही बना सके। इसके बाद सिराज ने गिल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बनाकर लौटे। टीम को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने साईं सुदर्शन को विराट कोहली के हाथों कैच काया। वह छह रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में गुजरात के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। गुजरात ने पावरप्ले में इस सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 23/3 था।

इसके बाद मोर्चा शाहरुख खान और डेविड मिलर ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। कर्ण शर्मा ने मिलर को आउट किया जो 30 रन बनाकर लौटे। वहीं, विराट कोहली ने शाहरुख खान को रन आउट किया। बल्लेबाज ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। राशिद खान और राहुल तेवतिया के बीच छठे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई जिसे यश दयाल ने 18वें ओवर में दिया। राशिद 18 रन बनाकर लौटे। वहीं, तेवतिया 35 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने 166.66 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और एक छक्का लगाया।

आखिरी ओवर में गुजरात ने तीन विकेट गंवाए। विजय शंकर 10, मानव सुथार एक और मोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गए। वहीं, नूर अहमद बिना खाता खोले नाबाद रहे। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। सिराज, दयाल और विशक ने दो-दो विकेट लिए जबकि ग्रीन और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली। गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 147 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

09:09 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : गुजरात का छठा विकेट भी गिरा

इसके बाद राशिद खान और राहुल तेवतिया के बीच छठे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई जिसे यश दयाल ने 18वें ओवर में दिया। राशिद 18 रन बनाकर लौटे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इम्पैक्ट सब के तौर पर विजय शंकर उतरे हैं। 

09:03 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : राशिद-तेवतिया ने संभाला मोर्चा

राशिद खान और राहुल तेवतिया के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। पारी के 16वें ओवर में तेवतिया ने कर्ण शर्मा की पिटाई की। उन्होंने 19 रन बटोरे। 17वें ओवर में राशिद खान ने दो चौकों की मदद से नौ रन बटोरे। राशिद 18 और तेवतिया 30 रन बनाकर विकेट पर डटे हुए हैं। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 130/5 है।

08:44 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : शाहरुख खान 37 रन बनाकर आउट

गुजरात को पांचवां झटका शाहरुख खान के रूप में लगा। उन्हें विराट कोहली ने रनआउट किया। वह पांच चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए राशिद खान उतरे हैं।  

08:37 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : मिलर 30 रन बनाकर लौटे पवेलियन

गुजरात टाइटंस को चौथा झटका कर्ण शर्मा ने दिया। उन्होंने डेविड मिलर को  आउट किया। वह इस मैच में 30 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान के साथ मिलर ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी निभाई। छठे नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए राहुल तेवतिया उतरे हैं।

08:24 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : मिलर-शाहरुख ने संभाला मोर्चा

पावरप्ले में तीन विकेट गंवा चुकी गुजरात को अब डेविड मिलर और शाहरुख खान का सहारा है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। पिछली 21 गेंदों में दोनों ने 30 रन बना लिए हैं। मिलर 12 और शाहरुख 23 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 49/3 है।

08:04 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : पावरप्ले में गुजरात ने खोए तीन विकेट

पावरप्ले में गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम को आरसीबी के गेंदबाजों ने तीन झटके दिए। सिराज ने साहा और गिल को आउट किया। वहीं, ग्रीन ने सुदर्शन को पवेलियन भेजा। इसी के साथ गुजरात के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस सीजन में गुजरात ने सबसे कम स्कोर बनाया। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 23/3 है। 

आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर
23/3 - गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु*
27/3 - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर
28/4 - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, लखनऊ
30/4 - गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद
31/2 - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर

08:00 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : गुजरात को लगा तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन  ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर उतरे हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 23/3 है।

07:51 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : गिल दो रन बनाकर आउट

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल दो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सिराज ने चौथे ओवर में विशक के हाथों कैच कराया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाहरुख खान उतरे हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 14/2 है।

07:38 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन उतरे हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 3/1 है।

07:32 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : गुजरात की पारी शुरू हुई

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए गुजरात टाइटंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर स्वप्निल सिंह फेंक रहे हैं।

07:06 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

गुजरात टाइटंस : ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
इम्पैक्ट सब : संदीप वॉरियर, विजय शंकर, जयंत यादव, नलकंडे, बीआर शरथ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशक।
इम्पैक्ट सब : अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, आकाश दीप, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई।

07:01 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : बेंगलुरु ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी। वहीं, गुजरात की टीम दो बदलावों के साथ खेलती नजर आएगी। मानव सुथार को डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा जोशुआ लिटिल को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।

06:47 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : प्रदर्शन करने में विफल रही है गुजरात

शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन ने मिलकर गुजरात के लिए 700 से अधिक रन बनाए हैं। ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर और शाहरुख खान 200 रन के आसपास भी नहीं पहुंच सके हैं। गेंदबाजी में स्टार स्पिनर राशिद खान समेत कोई भी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका है। टीम को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खल रही है जो सर्जरी के बाद उबर रहे हैं। उमेश यादव और मोहित शर्मा काफी महंगे साबित हो रहे हैं। 

06:30 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : ऑरेंज कैप दोबारा हासिल करना चाहेंगे कोहली

इस सीजन 500 रन बना चुके आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजरें एक बार फिर ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकलने पर होंगी। आरसीबी के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजों की खराब फॉर्म है। मोहम्मद सिराज, यश दयाल, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह कोई भी प्रभावित नहीं कर सका है। बल्लेबाजों की मददगार चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर उन्हें गुजरात के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा। 

06:29 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : तालिका में कैसी है दोनों टीमों स्थिति

आरसीबी की टीम 10 मैचों में छह अंक लेकर सबसे नीचे मौजूद है, जबकि शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में आठ अंक हैं और वह तालिका में आठवें स्थान पर काबिज है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की पिछले मैच में हार के बाद इन दोनों टीमों की उम्मीदें बंधी हैं। आरसीबी और गुजरात को अगरे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो दोनों को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होने के बजाए खुद के अभियान को ढर्रे पर लाना होगा। 

06:22 PM, 04-May-2024

RCB vs GT : रोमांचक मैच में आरसीबी की जीत, गुजरात को चार विकेट से हराया, डुप्लेसिस ने लगाया अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो के मैच की तरह है। आरसीबी भले ही अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही है, लेकिन समीकरणों के आधार पर अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई, जबकि गुजरात को अगर नॉकआउट में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखना है तो उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें