फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs DC Highlights: बैंगलोर ने दिल्ली को 23 रन से हराया, कोहली के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

Sat, 15 Apr 2023 07:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

IPL, RCB vs DC Highlights: आईपीएल में आज के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं, दिल्ली को लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 151 रन ही बना पाई और मैच 23 रन से हार गई।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:15 PM, 15-Apr-2023

आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से हराया

आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की है। वहीं, दिल्ली को लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, अभी इस टूर्नामेंट में काफी समय बचा है, लेकिन प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस टीम को बाकी बचे मैचों में अधिकतर मुकाबले अपने नाम करने होंगे।

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर छह विकेट पर 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट खोकर 151 रन ही बना पाई और 23 रन से मैच हार गई। बैंगलोर के लिए कोहली के अलावा महिापाल लोमरोर ने 26 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए। दिल्ली के लिए बल्ले के साथ सबसे ज्यादा 50 रन मनीष पांडे ने बनाए। नोर्त्जे ने भी 23 रन की पारी खेली। आरसीबी के विजयकुमार ने तीन और सिराज ने दो विकेट लिए।

07:09 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का स्कोर 150 रन के पार

नौ विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अंत के ओवरों में नोर्त्जे और कुलदीप ने तेजी से रन बनाकर हार का अंतर कम किया है।

07:00 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का नौवां विकेट गिरा

128 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का नौवां विकेट गिरा है। अमन हकीम खान 10 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। अब नोर्त्जे और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। इस मैच में सिर्फ औपचारिकताएं रह गई हैं।

विज्ञापन
06:48 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का आठवां विकेट गिरा

110 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का आठवां विकेट गिरा है। ललित यादव सात गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वियजकुमार ने उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। अब दिल्ली की हार लगभग तय हो चुकी है। इस मैच में औपचारिकता ही बाकी रह गई है।

06:40 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का सातवां विकेट गिरा

98 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का सातवां विकेट गिर चुका है। मनीष पांडे 38 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। वनिंदु हसरंगा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब अमन हकीम खान और ललित यादव क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर सात विकेट पर 98 रन है।

विज्ञापन
06:38 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: मनीष पांडे का अर्धशतक

मनीष पांडे ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच चौके और एक छक्का लगाया है।

06:34 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का छठा विकेट गिरा

80 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का छठा विकेट गिर चुका है। अक्षर पटेल 14 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विजयकुमार ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। अब मनीष पांडे के साथ अमन हकीम खान क्रीज पर हैं।

06:13 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी

53 रन के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अभिषेक पोरेल आठ गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल ने उन्हें वेन पार्नेल के हाथों कैच कराया। अब मनीष पांडे के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 53 रन है।

06:09 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। मनीष पांडे और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच उपयोगी साझेदारी हो चुकी है और ये जोड़ी दिल्ली की टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रही है। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 51 रन है।

05:56 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा

30 रन के स्कोर दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिर चुका है। कप्तान डेविड वॉर्नर 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विजयकुमार ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। यह विजयकुमार का पहला आईपीएल विकेट है। पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 32 रन है।

05:38 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

दो रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिर चुका है। यश धुल चार गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। वॉर्नर एक बार फिर अकेले पड़ गए हैं। अब मनीष पांडे उनके साथ क्रीज पर हैं।

05:34 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा

एक रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम दो विकेट गंवा चुकी है। पृथ्वी शॉ के बाद मिचेल मार्श भी खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया और वेन पार्नेल ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। अब कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ यश धुल क्रीज पर हैं। पिछले चार मैचों की तरह एक बार फिर वॉर्नर के अलावा दिल्ली का शीर्ष क्रम फेल रहा है। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर दो रन है।

05:29 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: दिल्ली का पहला विकेट गिरा

175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने खराब शुरुआत की है। पृथ्वी शॉ खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और अनुज रावत ने सटीक थ्रो मारकर उन्हें रन आउट किया। अब डेविड वार्नर के साथ मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

05:09 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: बैंगलोर ने दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा है। बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा 50 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, महिपाल लोमरोर ने 26 और ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन की पारी खेली। अंत में शाहबाज अहमद ने अच्छी पारी खेली। दिल्ली के लिए मिचेल मार्श और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और ललित यादव को एक-एक विकेट मिले।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने अच्छी शुरुआत की। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 28 गेंद में 42 रन जोड़े। प्लेसिस 16 गेंद में 22 रन बनाकर मिचेल मार्श का शिकार बने। अमन हकीम खान ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद विराट ने महिपाल लोमरोर के साथ भी 47 रन की साझेदारी की और अपनी टीम का स्कोर 89 रन तक ले गए। इस बीच उन्होंने 33 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह यश धुल को कैच थमा बैठे। कोहली ललित यादव की फुल टॉस गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे और बाउंड्री लाइन पर पकड़े गए। 

कोहली के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्लवेल ने महिलपाल लोमरोर के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। लोमरोर ने 13वें ओवर में मिचेल मार्श की गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को कैच थमा बैठे। उन्होंने 18 गेंद में 26 रन बनाए। उनके आउट होते ही आरसीबी का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पांचवें नंबर पर आए हर्षल पटेल अगले ही ओवर में चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंद में 24 रन बनाए। दिनेश कार्तिक भी पहली ही गेंद पर ललित यादव को कैच देकर पवेलियन लौट गए। 

कुलदीप यादव ने दो लगातार गेंदों पर विकेट लिए, लेकिन अपनी हैट्रिक नहीं पूरी कर सके। 132 रन पर आरसीबी ने छह विकेट गंवा दिए थे। इसी स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिरे थे। इस वजह से यह टीम आखिरी के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सकी और 200 का स्कोर बनाने से चूक गई। हालांकि, शाहबाज अहमद ने अनुज रावत के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारी की और 42 रन जोड़े। इसी वजह से आरसीबी की टीम छह विकेट खोकर 174 रन बनाने में सफल रही। 

शाहबाज अहमद ने 12 गेंद में नाबाद 20 रन बनाए, लेकिन अनुज रावत 22 गेंद में 15 रन ही बना सके। अगर वह अपने नाम के अनुरूप बल्लेबाजी करते तो बैंगलोर के पास 200 रन के स्कोर तक पहुंचने का मौका था। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और ललित यादव को एक-एक विकेट मिला।

05:02 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी का स्कोर 150 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर आरसीबी का स्कोर 150 रन के पार है। अनुज रावत और शाहबाज अहमद ने अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकला है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और बैंगलोर का स्कोर 160 रन के पार जा चुका है।

04:42 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी का छठा विकेट गिरा

132 रन के स्कोर पर आरसीबी की टीम ने छह विकेट गंवा दिए हैं। इसी स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिरे हैं। दिनेश कार्तिक खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें ललित यादव के हाथों कैच कराया। अब आरसीबी की टीम मुश्किल में आ गई है। शाहबाज अहमद के साथ अनुज रावत क्रीज पर हैं।

04:40 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौटी

132 रन के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ग्लेन मैक्सवेल 14 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। अब शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।

04:38 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: 132 रन पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा

132 रन के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा है। हर्षल पटेल चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया। अब ग्लेन मैक्सवेल के साथ शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं।

04:31 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

117 रन के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा है। महिपाल लोमरोर 18 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल मार्श ने उन्हें विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया। अब ग्लेन मैक्सवेल के साथ हर्षल पटेल क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 132 रन है।

04:30 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ग्लेन मैक्सवेल और महिपाल लोमरोर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 110 रन है।

04:15 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

89 रन के स्कोर पर आरसीबी की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। विराट कोहली 34 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ललित यादव ने उन्हें यश धुल के हाथों कैच कराया। अब महिपाल लोमरोर के साथ ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 103 रन है।

04:13 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया है। लोमरोर के साथ वह बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं और आरसीबी का स्कोर 10 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 89 रन है।

03:57 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर आरसीबी का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और महिपाल लोमरोर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 61 रन है।

03:48 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी का पहला विकेट गिरा

42 रन के स्कोर पर आरसीबी का पहला विकेट गिरा है। कप्तान फाफ डुप्लेसिस 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल मार्श ने उन्हें अमन हकीम खान के हाथों कैच कराया। अब विराट कोहली के साथ महिपाल लोमरोर क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 43 रन है।

03:45 PM, 15-Apr-2023

Live Score RCB vs DC: आरसीबी की शानदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी ने आरसीबी को शानदार शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाज पावरप्ले का फायदा उठा रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। चार ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन है।

03:31 PM, 15-Apr-2023

RCB vs DC Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिच नोर्त्जे पहला ओवर कर रहे हैं। विराट पहली गेंद से ही शानदार लय में दिख रहे हैं। एक ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन है।

03:06 PM, 15-Apr-2023

RCB vs DC Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।
सब्सटीट्यूटः सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, आकाशदीप, अनुज रावत, कर्ण शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे, मुस्तफिजुर रहमान।
सब्सटीट्यूटः पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, सरफराज खान, चेतन साकरिया।

03:02 PM, 15-Apr-2023

RCB vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दिल्ली की टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। रॉवमैन पॉवेल की जगह मिचेल मार्श को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, आरसीबी की टीम में डेविड विली की जगह वनिंदू हसरंगा को टीम में शामिल किया गया है।
 

02:05 PM, 15-Apr-2023

RCB vs DC Live: लगातार दो मैच हार चुकी है आरसीबी की टीम

आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अगले दो मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने पहला मैच मुंबई के खिलाफ आठ विकेट से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में उसे कोलकाता के खिलाफ 81 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में लखनऊ ने रोमांचक मैच में आरसीबी को एक विकेट से हराया। अब यह टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

01:48 PM, 15-Apr-2023

RCB vs DC Live: लगातार चार मैच हार चुकी है दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऋषभ पंत के बिना यह टीम अपनी लय नहीं पकड़ पाई है। दिल्ली के बल्लेबाजों ने अब तक निराश किया है। कप्तान वॉर्नर और अक्षर पटेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज अब तक अच्छी पारी नहीं खेल पाया है। इसी वजह से यह टीम लगातार चार मैच हारी है। पहले मैच में दिल्ली को लखनऊ की टीम ने 50 रन से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने उसे छह विकेट से मात दी। तीसरे मैच में दिल्ली को राजस्थान के खिलाफ 57 रन से हार का सामना करना पड़ा। चौथे मैच में मुंबई ने उसे छह विकेट से हराया।

01:41 PM, 15-Apr-2023

RCB vs DC Highlights: बैंगलोर ने दिल्ली को 23 रन से हराया, कोहली के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। दोनों टीमें अंक तालिका में काफी नीचे हैं और दोनों इस मैच में जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। दिल्ली की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें