श्रीकर भरत और मैक्सवेल के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
13वें ओवर में बैंगलोर का स्कोर 100 के पार हो गया है। 13 ओवर्स के बाद स्कोर 106/2. श्रीकर भरत 33 और ग्लेन मैक्सवेल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने दो विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। श्रीकर भरत 16 और ग्लेन मैक्सवेल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर बैंगलोर को बड़ा झटका लगा। विराट कोहली रन आउट हो गए। रियान पराग ने डायरेक्ट थ्रो कर उन्हें पवेलियन भेजा। विराट ने 20 गेंदों में चार चौके की मदद से 25 रन बनाए।
छह ओवर्स के बाद बैंगलोर ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 23 और श्रीकर भरत 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले छह ओवर्स में राजस्थान का स्कोर 56/0 था।
दो ओवर्स के बाद बैंगलोर ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और देवदत्त पडिक्कल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
15 ओवर्स के बाद राजस्थान ने पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। लियाम लिविंगस्टोन 3 और रियान पराग 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान को तीसरा झटका दिया। उन्होंने महिपाल लोमरोर (3) को विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट कराया।
पहले पावरप्ले में राजस्थान की धमाकेदार शुरुआत हुई है। छह ओवर्स के बाद स्कोर 56/0. लुईस 41 और जायसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल ने मैक्सवेल की गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया।
राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, बैंगलोर की तरफ से पहला ओवर जॉर्ज गार्टन फेंक रहे हैं।