फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs MI: मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, 70 गेंद रहते हासिल की बड़ी जीत, प्लेऑफ की रेस में बरकरार

Tue, 05 Oct 2021 10:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

  • गेंदबाजों के दम पर मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
  • ईशान किशन ने 25 गेंदों में बनाए नाबाद 50 रन, पांच चौके और जीन छक्के लगाए
  • रोहित टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
  • राजस्थान की तरफ से एविन लुईस ने सर्वाधिक 24 रन बनाए
  • मुंबई की तरफ से नाथन कूल्टर ने 4, जिमी नीशम ने 3 और बुमराह ने 2 विकेट झटके
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:22 PM, 05-Oct-2021

मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

मुंबई ने आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में राजस्थान पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने ईशान किशन (50*) के अर्धशतक के दम पर यह मुकाबला 70 गेंदें शेष रहते ही अपने नाम कर लिया। ईशान ने छक्के के साथ टीमको जीत दिलाई। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने  25 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार अर्धशतीय पारी खेली। बता दें कि मुंबई की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। नाथन कूल्टर नाइल ने सर्वाधिक 14 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, जिमी नीशम ने 12 रन देकर तीन जबकि जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही मुंबई प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के बाद राजस्थान की सातवें पायदान पर खिसक गई है और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।  

 

10:18 PM, 05-Oct-2021

मुंबई को जीत के लिए बस 7 रन की दरकार

इस मैच को जीतने के लिए मुंबई को बस 7 रन की दरकार है। अभी 12 ओवर शेष है।
 

10:17 PM, 05-Oct-2021

ईशान किशन ने जड़े लगातार दो छक्के

आठवें ओवर में ईशान किशन ने सकारिया की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए।

विज्ञापन
10:06 PM, 05-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 0 और ईशान किशन 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले में राजस्थान का स्कोर 41/2 था।

09:59 PM, 05-Oct-2021

मुंबई को लगा दूसरा झटका

छठे ओवर की चौथी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने सूर्यकुमार यादव को स्थानापन्न खिलाड़ी महिपाल लोमरोर के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को दूसरा झटका दिया। 

विज्ञापन
09:56 PM, 05-Oct-2021

रोहित शर्मा 22 रन बनाकर आउट

चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को रोहित शर्मा (22) के रूप में बड़ा झटका लगा। चेतन सकारिया ने रोहित को जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
 

09:48 PM, 05-Oct-2021

रोहित टी-20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

रोहित टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के पहले खिलाड़ी बने।
 

09:47 PM, 05-Oct-2021

आईपीएल में ईशान किशन के 1000 रन पूरे

आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
 
 

09:37 PM, 05-Oct-2021

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, राजस्थान की तरफ से पहला ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने डाला।

09:34 PM, 05-Oct-2021

आईपीएल में राजस्थान का सबसे न्यूनतम स्कोर:

  • 58 vs आरसीबी, केप टाउन, 2009
  • 81 vs केकेआर, कोलकाता, 2011
  • 90/9 vs मुंबई, शारजाह, 2021*
2011 के बाद यह पहली बार है जब राजस्थान ने किसी आईपीएल मैच में 100 से कम रन बनाए हो।

09:33 PM, 05-Oct-2021

यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर

यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। उसने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 58 रन बनाए थे। वहीं, टीम पांचवीं बार 100 से कम का स्कोर बना सकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यह राजस्थान का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। 
 
स्कोर      खिलाफ       पारी
58 आसीबी दूसरी
81 केकेआर पहली 
90 मुंबई पहली 
92 आरसीबी पहली
97 कोच्ची टस्कर्स   पहली
 


 

09:18 PM, 05-Oct-2021

राजस्थान ने मुंबई को दिया महज 91 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई के सामने जीत के लिए महज 91 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने नौ विकेट पर 90 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाजों के आगे राजस्थान के रॉयल्स घुटने टेकते नजर आए। राजस्थान की तरफ से एविन लुईस ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। वहीं, मुंबई की तरफ से नाथन कूल्टर नाइल ने सर्वाधिक 14 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, जिमी नीशम ने 12 रन देकर तीन जबकि जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
 

09:13 PM, 05-Oct-2021

राजस्थान को नौवां झटका

19वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन कूल्टर नाइल ने चेतन सकारिया को आउट कर राजस्थान को नौवां झटका दिया। 

09:05 PM, 05-Oct-2021

राजस्थान का आठवां विकेट गिरा

17वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन कूल्टर नाइल ने डेविड मिलर (15) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।  
 

09:04 PM, 05-Oct-2021

नीशम की बेहतरीन गेंदबाजी

जिमी नीशम ने चार ओवर्स में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने 3.00 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। 
 

09:01 PM, 05-Oct-2021

राजस्थान को लगा सातवां झटका

16वें आखिरी गेंद पर बुमराह ने श्रेयस गोपाल (0) को विकेट के पीछे कैच आउट कराया। 

08:56 PM, 05-Oct-2021

राजस्थान का छठा विकेट गिरा

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर जिमी नीशम ने राहुल तेवतिया (12) को विकेट के पीछे किशन के हाथों कैच आउट कराकर राजस्थान को छठा झटका दिया। मैच में नीशम ने यह तीसरा विकेट है।

08:34 PM, 05-Oct-2021

10 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 50/5

10 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 50/5. डेविड मिलर 2 और राहुल तेवतिया (0) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:31 PM, 05-Oct-2021

राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

10वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन कूल्टर नाइल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर राजस्थान को पांचवां झटका दिया। 50 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 

08:25 PM, 05-Oct-2021

50 रन के अंदर राजस्थान के चार विकेट गिरे

राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई है। 50 रन के अंदर उसे चार खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर जिमी नीशम ने शिवम दुबे (3) को आउट किया। मैच में नीशम का यह दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने सैमसन का शिकार किया था।

08:10 PM, 05-Oct-2021

संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट

सातवें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान को तीसरा झटका लगा। जिमी नीशम ने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (3) को जयंत यादव के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

08:09 PM, 05-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद राजस्थान ने दो विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए हैं। संजू सैमसन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है जबकि शिवमदुबे अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।

08:05 PM, 05-Oct-2021

एविन लुईस 23 रन बनाकर आउट

छठे ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एविन लुईस (23) को एलबीडब्ल्यू आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। 

07:54 PM, 05-Oct-2021

जायसवाल 12 रन बनाकर आउट

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर नाथन कूल्टर नाइल ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (12) को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। 

07:42 PM, 05-Oct-2021

राजस्थान की शानदार शुरुआत

राजस्थान ने शानदार शुरुआत की है। दो ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 21/0. यशस्वी जायसवाल 12 और एविन लुईस 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

07:30 PM, 05-Oct-2021

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

 राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, मुंबई की तरफ से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट कर रहे हैं।

07:09 PM, 05-Oct-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, कुलदीप यादव (डेब्यू), श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
 

07:07 PM, 05-Oct-2021

दोनों टीमों में दो-दो बदलाव

मुंबई और राजस्थान दोनों टीमों में दो-दो बदलाव हुए हैं। मुंबई में डिकॉक और क्रुणाल पांड्या की जगह ईशान किशन और जिमी नीशम को शामिल किया गया है। वहीं, राजस्थान में मयंक मारकंडे और आकाश सिंह की जगह श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। बता दें कि राजस्थान के लिए कुलदीप का डेब्यू है।
 

07:01 PM, 05-Oct-2021

मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगी पहले बल्लेबाजी

आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

06:48 PM, 05-Oct-2021

इस सीजन में दोनों ही टीमों ने निराश किया

इस सीजन में मुंबई और राजस्थान दोनों के ही बल्लेबाजों ने निराश किया, खासतौर पर दोनों ही टीमों के मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला। अब यहां से आगे का सफर दोनों के लिए बेहद कठिन और रोमांचक होने वाला है। आज हारने वाली टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी क्योंकि केकेआर +0.294 के मजबूत रनरेट और 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। हालांकि जो टीम आज जीतेगी, उसकी भी प्लेऑफ में पहुंचने की गारंटी लगभग न के बराबर ही होगी।

06:41 PM, 05-Oct-2021

अंकतालिका की स्थिति

मुंबई और राजस्थान दोनों ने 12-12 मैचों में पांच-पांच मुकाबले जीते हैं। दोनों के अंकतालिका में10-10 अंक हैं। नेट रनरेट के आधार पर राजस्थान की टीम मुंबई से थोड़ा आगे है। इसलिए दोनों टीमों के लिए यह मैच 'करो या मरो' का है। अंकतालिका में राजस्थान छठे जबकि मुंबई सातवें स्थान पर है।

06:38 PM, 05-Oct-2021

आंकड़ों में दोनों टीमें लगभग बराबर

आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमें लगभग बराबर हैं। मुंबई और राजस्थान के बीच कुल 24 मुकाबले हए हैं। इनमें से मुंबई ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, राजस्थान को 11 मैचों में जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
 

06:30 PM, 05-Oct-2021

RR vs MI: मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, 70 गेंद रहते हासिल की बड़ी जीत, प्लेऑफ की रेस में बरकरार

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और लीग की पहली विजेता राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह एक अहम मुकाबला है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें