फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs CSK: गायकवाड़ के शतक पर यशस्वी-दुबे के अर्धशतक ने फेरा पानी, राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

Sat, 02 Oct 2021 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

खास बातें

  • राजस्थान ने चेन्नई को दी करारी शिकस्त, अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंची टीम
  • राजस्थान की तरफ से शिवम दुबे ने 42 गेंदों में बनाए नाबाद 64 रन
  • यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में जड़ा पचासा 
  • चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली 101 रन की नाबाद पारी
  • राजस्थान के लिए राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

शिवम दुबे (64*) और यशस्वी जायसवाल (50) के अर्धशतक ने ऋतुराज गायकवाड़ (101*) के शतक पर पानी फेर दिया। जी हां, राजस्थान ने आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में चेन्नई को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। राजस्थान की तरफ से एविन लुईस और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 77 जबकि शिवम दुबे और संजू सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, चेन्नई की तरफ से शार्दुल ठाकुल ने दो विकेट चटकाए जबकि केएम आसिफ को एक विकेट मिला। बता दें कि इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई 18 अंकों के साथ शीर्ष पर तो काबिज है ही। 
 

11:11 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 4 रन

राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 4 रन की दरकार है।

11:01 PM, 02-Oct-2021

, राजस्थान को तीसरा झटका, सैमसन आउट

16वें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ने राजस्थान को तीसरा झटका दिया। उन्होंने कप्तान संजू सैमसन (28) को गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए सैमसन और दुबे के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
10:58 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों में 25 रन

राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंदों में 25 रन की दरकार है। संजू सैमसन 28 और शिवम दुबे 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:54 PM, 02-Oct-2021

शिवम दुबे ने जड़ा आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवमदुबे ने एक रन के साथ आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
 

विज्ञापन
10:50 PM, 02-Oct-2021

सैमसन-दुबे के बीच 75 से अधिक रन की साझेदारी

सैमसन-दुबे के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है। 

10:41 PM, 02-Oct-2021

शिवम दुबे का एक और छक्का

12वें ओवर में सैम करन की चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने शानदार छक्का लगाया। वह इस मैच में अब तक चार छक्के जड़े चुके हैं।  
 

10:30 PM, 02-Oct-2021

दुबे ने मचाया धमाल

10वें ओवर (मोईन अली) में दुबे ने दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। 10 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 119/2. संजू सैमसन 17 और शिवम दुबे 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:26 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान का स्कोर 100 के पार

धमाकेदार शुरुआत के बाद राजस्थान की पारी धीमी पड़ चुकी है। हालांकि, स्कोर 100 के पार हो गया है। संजू सैमसन और शिवमदुवे क्रीज पर मौजूद हैं।

10:15 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान को लगा दूसरा झटका, 19 गेंदों में पचासा जड़ जायसवाल आउट

सातवें ओवर की पहली गेंद पर केएम आसिफ ने यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट कराया। जायसवाल ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 50 रन बनाए। 

10:12 PM, 02-Oct-2021

शार्दुल ने लुईस को भेजा पवेलियन

छठे ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने राजस्थान को पहला झटका दिया। उन्होंने एविन लुईस (27) को हेजलवुड के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। लुईस और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई।

10:09 PM, 02-Oct-2021

जायसवाल ने 19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

पांचवें ओवर में जायसवाल ने हेजलवुड की जमकर धुनाई की। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौके लगाए। आईपीएल में जायसवाल का यह पहला अर्धशतक है। 
 

10:01 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान का स्कोर 50 के पार

जायसवाल और लुईस ने राजस्थान को  धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। चार ओवर्स के बाद टीमका स्कोर 50 के पार हो गया है। स्कोर 53/0. जायसवाल 28 और लुईस 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:56 PM, 02-Oct-2021

तीन ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 41/0

राजस्थान ने धमाकेदार शुरुआत की है। तीन ओवर्स के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 27 और एविन लुईस 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:51 PM, 02-Oct-2021

जायसवाल को मिला जीवनदान

दूसरे ओवर (हेजलवुड) की चौथी गेंद पर रायुडू ने यशस्वी जायसवाल का कैच छोड़ दिया। दो ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 24/0. जायसवाल 22 और लुईस 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:43 PM, 02-Oct-2021

चेन्नई के 189 रन के जवाब में राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस ओपनिंग करने आए। वहीं, चेन्नई के लिए पहला ओवर सैम करन ने डाला।

09:27 PM, 02-Oct-2021

गायकवाड़ का शतक, चेन्नई ने राजस्थान को दिया 190 रन का लक्ष्य

ऋतुराज गायकवाड़ (101 रन*, 60 गेंदें, 9 चौके और 5 छक्के) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत चेन्नई ने आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में राजस्थान के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। गायकवाड़ के अलावा रविंद्र जडेजा 15 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने 39 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि चेतन सकारिया को एक विकेट मिला।
 

09:27 PM, 02-Oct-2021

गायकवाड़ ने जड़ा शतक

आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्के के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। पहला पचासा गायकवाड़ ने 43 गेंदों में पूरा किया जबकि दूसरा पचासा (51 रन) महज 17 गेंदों में पूरा किया।


 

09:24 PM, 02-Oct-2021

आखिरी ओवर में जडेजा ने मुस्तफिजुर रहमान की जमकर धुनाई की

जडेजा (14 रन) ने मुस्तफिजुर रहमान की जमकर धुनाई की। 

09:10 PM, 02-Oct-2021

आईपीएल 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 508* - ऋतुराज गायकवाड़ 
  • 489 - केएल राहुल
  • 462 - शिखर धवन
  • 460 - फाफ डू प्लेसिस
  • 452 - संजू सैमसन  

09:05 PM, 02-Oct-2021

चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेतन सकारिया ने चेन्नई को चौथा झटका दिया। उन्होंने अंबाती रायुडू (2) को ग्लेन फिलिफ्स के हाथों कैच आउट कराया।

09:03 PM, 02-Oct-2021

गायकवाड़ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी

16वें ओवर (आकाश सिंह) में गायकवाड़ में लगातार दो चौके जड़ने के बाद एक शानदार सिक्स लगाया। इस ओवर में कुल 17 रन आए।

08:58 PM, 02-Oct-2021

यूएई (IPL 2021) में ऋतुराज गायकवाड़ का स्कोर

  • 88* बनाम मुंबई
  • 38 बनाम आरसीबी
  • 40 बनाम केकेआर
  • 45 बनाम हैदराबाद
  • 101* बनाम राजस्थान

08:53 PM, 02-Oct-2021

15 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 116/3

15 ओवर्स के बाद चेन्नई ने तीन विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 64 और अंबाती रायुडू 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:49 PM, 02-Oct-2021

चेन्नई को लगा तीसरा झटका

15वें ओवर की चौथी गेंद पर तेवतिया ने मोईन अली (21) को सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को तीसरा झटका दिया। तीसरे विकेट के लिए मोईन और गायकवाड़ के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई।

08:48 PM, 02-Oct-2021

गायकवाड़ ने दो गेंदों पर दो छक्के जड़े

15वें ओवर (तेवतिया) में गायकवाड़ ने दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए।

08:41 PM, 02-Oct-2021

गायकवाड़ ने जड़ा इस सीजन का चौथा अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 43 गेंदों में पचासा जड़ा। इस दौरान उन्होंने छह चौके लगाए। बता दें कि इस सीजन में गायकवाड़ का यह चौथा जबकि आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक है। 

08:29 PM, 02-Oct-2021

10 ओवर्स का खेल पूरा

10 ओवर्स के बाद चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 32 और मोईन अली 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

08:14 PM, 02-Oct-2021

रैना सिर्फ 3 रन बनाकर आउट

नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने सुरेश रैना (3) को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को दूसरा झटका दिया। मैच में तेवतिया का यह दूसरा विकेट है। इससे पहले इस गेंदबाज ने डुप्लेसिस का शिकार किया था। 

08:05 PM, 02-Oct-2021

डुप्लेसिस 25 रन बनाकर आउट

सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल तेवतिया ने चेन्नई को पहला झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस (25) को विकेट के पीछे सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। गायकवाड़ और फाफ के बीच पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। 

08:00 PM, 02-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। फाफ 24 और गायकवाड़ 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:55 PM, 02-Oct-2021

बतौर कप्तान आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 200 - एमएस धोनी
  • 136 - विराट कोहली
  • 129 - गौतम गंभीर
  • 127 - रोहित शर्मा
  • 74 - एडम गिलक्रिस्ट

07:53 PM, 02-Oct-2021

फाफ ने दो गेंदों पर जड़े लगातार दो चौके

पांचवें ओवर में सकारिया की गेंद पर डुप्लेसिस ने दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़ दिए।

07:45 PM, 02-Oct-2021

तीन ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 20/0

तीन ओवर्स के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 16 और फाफ डुप्लेसिस 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:34 PM, 02-Oct-2021

पहले ओवर की पहली गेंद पर गायकवाड़ ने जड़ा चौका

पहले ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौके से खाता खोला। पहले ओवर में आए 10 रन।

07:32 PM, 02-Oct-2021

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ओपनिंग करने आए। वहीं, राजस्थान की तरफ से आकाश सिंह ने पहला ओवर डाला।

07:11 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान
 

07:09 PM, 02-Oct-2021

CSK की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर,  केएम आसिफ, जोश हेजलवुड

07:07 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान में पांच तो चेन्नई में दो बदलाव

राजस्थान ने अपनी टीम में पांच बदलाव किए हैं। शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, मयंक मारकंडे और आकाश सिंह को टीम में जगह दी गई है। वहीं, धोनी ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए दीपक चाहर की जगह केएम आसिफ और ड्वेन ब्रावो की जगह सैम करन को शामिल किया है। 

07:02 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है।

06:54 PM, 02-Oct-2021

शानदार फॉर्म में चेन्नई की टीम

पिछले साल प्लेऑफ में जगह नहीं बनाने वाली धोनी की सीएसके इस बार सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद को छह विकेट से हराकर यह कमाल किया था।

06:51 PM, 02-Oct-2021

राजस्थान के लिए यह मैच अहम

राजस्थान के लिए यह मुकाबला काफी अहमहै। संजू सैमसन की टीम को पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, धोनी की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। 

06:39 PM, 02-Oct-2021

अंकतालिका में चेन्नई शीर्ष पर

चेन्नई फिलहाल 11 में से नौ मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर है। धोनी की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं, राजस्थान की टीम 11 मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। 

06:33 PM, 02-Oct-2021

चेन्नई का पलड़ा भारी

आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा इसमें भारी दिखता है। दोनों के बीच कुल 24 मैच हुए हैं। इसमें से सीएसके ने 15 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। 

06:13 PM, 02-Oct-2021

RR vs CSK: गायकवाड़ के शतक पर यशस्वी-दुबे के अर्धशतक ने फेरा पानी, राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। सात बजे टॉस होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें