फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI: रोहित पर भारी राहुल-गेल की पारी, पंजाब ने मुंबई को हराया

Fri, 23 Apr 2021 11:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

PBKS vs MI IPL HIGHLIGHTS : पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक के बाद आखिरकार सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। राहुल की कप्तानी पारी और क्रिस गेल की तूफानी पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:10 PM, 23-Apr-2021

पंजाब की दूसरी जीत 

पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक के बाद आखिरकार सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। राहुल की कप्तानी पारी और क्रिस गेल की तूफानी पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

इससे पहले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान केेएल राहुल ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा (63*) और सूर्यकुमार यादव (33*) की पारियों के दम पर 131 रन का स्कोर बनाया। 
 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने तेज शुरुआत की। दोनों ने मिलकर आठ ओवर में ही 53 रन जोड़ दिए। हालांकि मयंक अग्रवाल 25 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद राहुल (60*) ने गेल (43*) के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की और 14 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

गेल और राहुल ने 18वें ओवर में बोल्ट की चार गेंदों में 17 रन जड़कर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। मुंबई की तरफ से राहुल चाहर को एक विकेट मिला। 

10:57 PM, 23-Apr-2021

राहुल का धीमा अर्धशतक

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने एक और अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा जो पंजाब की तरफ से सबसे धीमा है। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 115/1, केएल राहुल (50*), क्रिस गेल (36*)

10:32 PM, 23-Apr-2021

पंजाब के लिए एक अच्छा ओवर 

शुरू के दो ओवर में किफायती गेंदबाजी करने के बाद जयंत का तीसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। जयंत के इस ओवर में गेल ने लगातार दो चौके लगाए और कुल 12 रन बटोरे। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 82/1, केएल राहुल (39*), क्रिस गेल (17*) 

विज्ञापन
10:28 PM, 23-Apr-2021

मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी 

मुंबई के स्पिनर राहुल चाहर और जयंत यादव ने अभी तक पूरी तरह से पंजाब के बल्लेबाजों पर लगाम लगा रखी है। गेल और राहुल रनों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 70/1, केएल राहुल (36*), क्रिस गेल (8*)
 

10:13 PM, 23-Apr-2021

जयंत की शानदार शुरुआत 

जयंत यादव ने अपने ओवर की एक किफायती शुरुआत की है। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए और पंजाब के बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी। 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 57/1, केएल राहुल (30*), क्रिस गेल (1*)

विज्ञापन
10:06 PM, 23-Apr-2021

पंजाब का पहला विकेट गिरा 

राहुल चाहर ने एक बार फिर से मुंबई को पहली सफलता दिलाई है। चाहर ने अपने दूसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। मयंक 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।

10:02 PM, 23-Apr-2021

पंजाब के 50 रन पूरे 

राहुल और मयंक के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। पंजाब को अभी तक किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ है। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 52/0, केएल राहुल (26*), मयंक अग्रवाल (25*)
 

10:00 PM, 23-Apr-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

पंजाब ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है और पावरप्ले को अच्छे से भुनाया है। राहुल और मयंक इस बार पुरानी गलतियों को दोहराने से बच रहे हैं। छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 45/0, केएल राहुल (24*), मयंक अग्रवाल (20*)
 

09:57 PM, 23-Apr-2021

राहुल का किफायती ओवर 

राहुल चाहर ने एक बार फिर से बेहतरीन शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 40/0, केएल राहुल (23*), मयंक अग्रवाल (16*)
 

09:39 PM, 23-Apr-2021

क्रुणाल की हुई धुनाई 

राहुल और मयंक ने पहले ओवर की भरपाई क्रुणाल पांड्या के ओवर में कर दी। दोनों ने इस ओवर में मिलकर 15 रन जड़े। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 16/0, केएल राहुल (10*), मयंक अग्रवाल ( 6*)
 

09:36 PM, 23-Apr-2021

पंजाब की बल्लेबाजी शुरू 

मुंबई ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की है। ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ओवर में महज एक रन दिए और पूरी तरह से राहुल-मयंक को बांधकर रखा। एक ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 1/0, केएल राहुल (1*), मयंक अग्रवाल (0*) 

09:24 PM, 23-Apr-2021

मुंबई ने बनाए 131 रन 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 131 रन का स्कोर बनाया है। पंजाब किंग्स को अब सीजन की दूसरी जीत हासिल करने के लिए 132 रन की जरूरत है। 

चेनई के चेपॉक स्टेडियम में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब हुई और उसने 26 रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि रोहित शर्मा (63*) और सूर्यकुमार यादव (33*) ने मिलकर टीम को संभाला और एक मजबूत और अहम साझेदारी की। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद मुंबई का मध्यक्रम एक बार फिर से फेल रहा और स्कोर में अधिक इजाफा नहीं कर पाया। मुंबई ने 20 ओवर के खेल में छह विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। वहीं पंजाब की तरफ से मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज रहे और दो-दो विकेट चटकाए।  
 

09:07 PM, 23-Apr-2021

शमी का शानदार ओवर, रोहित आउट 

मोहम्मद शमी ने अपने तीसरे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर की तीसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा को फेबियन एलेन के हाथों कैच कराया। रोहित 52 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। शमी ने इस ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 114/4, कीरोन पोलार्ड (3*), हार्दिक पांड्या (1*)   

09:03 PM, 23-Apr-2021

सूर्यकुमार आउट 

रवि बिश्नोई का एक और सफल ओवर। उन्होंने कोटे के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार को पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार 27 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 111/3, रोहित शर्मा (63*), कीरोन पोलार्ड (1*)
 

08:45 PM, 23-Apr-2021

मुंबई के 100 रन पूरे 

मुंबई इंडियंस शुरुआती झटकों से उबरते हुए एक मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ रही है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव तेजी से रनों की रफ्तार बढ़ाने में लगे हुए हैं। दोनों के बीच अभी तक 76 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 105/2, रोहित शर्मा (62*), सूर्यकुमार यादव (33*)

08:34 PM, 23-Apr-2021

रोहित का अर्धशतक 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनका आईपीएल का 40वां अर्धशतक है। इस बार उन्होंने इस आंकड़े को 40 गेंदों में हासिल किया। 
 

08:21 PM, 23-Apr-2021

मुंबई के 50 रन पूरे 

मुंबई इंडियंस ने 11वें ओवर में अपने 50 रन पूरे किए हैं। उसकी तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 56/2, रोहित शर्मा (37*), सूर्यकुमार यादव (10*)
 

08:08 PM, 23-Apr-2021

ईशान किशन आउट 

मुंबई की शुरुआत अभी तक काफी निराशाजनक रही है। ईशान किशन रनों से संघर्ष करने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया। ईशान 17 गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 26/2, रोहित शर्मा (17*), सूर्यकुमार यादव (0*)
 

07:59 PM, 23-Apr-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

मुंबई ने इस सीजन में पहले पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाया है। शुरुआती झटकों के बाद टीम के बल्लेबाज खासकर ईशान किशन रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 21/1, रोहित शर्मा (12*), ईशान किशन (5*)
 

07:57 PM, 23-Apr-2021

मुंबई की धीमी शुरुआत 

क्विंटन डीकॉक के आउट होने के बाद ईशान किशन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया है लेकिन वह रनों के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। ईशान 12 गेंदों में तीन रन ही बना पाए हैं। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 17/1, रोहित शर्मा (11*), ईशान किशन (3*)

    

07:52 PM, 23-Apr-2021

मुंबई का पहला विकेट गिरा 

मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई है। दूसरे ही ओवर में टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें दीपक हूडा ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ऑनरीकेज के हाथों कैच कराया। डीकॉक सिर्फ तीन रन ही बना पाए। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 7/1, रोहित शर्मा (4*), ईशान किशन (0*)
 

07:10 PM, 23-Apr-2021

प्लेइंग XI 

पंजाब किंग्स : 
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मोजेस ऑनरीकेज, दीपक हूडा, शाहरूख खान, फेबियन ऐलन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

मुंबई इंडियंसः 
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

07:09 PM, 23-Apr-2021

टीमों में बदलाव

पंजाब की टीम में एक बदलाव के तौर पर मुरुगन अश्विन की जगह रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। वहीं मुंबई बिना किसी बदलाव के उतरी है।

07:00 PM, 23-Apr-2021

टॉस रिपोर्ट

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

06:36 PM, 23-Apr-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड 

पंजाब किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है, मुंबई ने 14 तो पंजाब ने 12 मुकाबले जीते हैं।
 

06:18 PM, 23-Apr-2021

PBKS vs MI: रोहित पर भारी राहुल-गेल की पारी, पंजाब ने मुंबई को हराया

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में केएल राहुल पंजाब किंग्स की तो रोहित शर्मा मुंबई की अगुवाई करेंगे। दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। पंजाब की टीम गेंदबाजी के साथ-साथ मध्यक्रम से परेशान है तो वहीं मुंबई का मध्यक्रम भी अभी तक कुछ खास नहीं कर पाया है। ऐसे में दोनों टीमें मुकाबले को जीतने के लिए कुछ बदलाव के साथ उतर सकती हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें