फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs LSG: गेंदबाजों ने लखनऊ को दिलाई 'सुपर' जीत, पंजाब के खिलाफ 20 रन से मारी बाजी

Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

खास बातें

PBKS vs LSG (Punjab vs Lucknow): लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 रन से शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम ने गेंदबाजों के दम पर 153 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और सीजन की छठी जीत हासिल की। लखनऊ के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 29-Apr-2022

लखनऊ की 20 रन से जीत

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 रन से शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम ने गेंदबाजों के दम पर 153 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और सीजन की छठी जीत हासिल की। लखनऊ के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ अब जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

11:10 PM, 29-Apr-2022

मोहसिन को दोहरी सफलता

मोहसिन खान ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने सबसे पहले रबाडा को बदोनी के हाथों कैच कराया और फिर आखिरी गेंद पर राहुल चाहर को चलता किया। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 117/8, ऋषि धवन (6*), अर्शदीप सिंह (0*)

10:56 PM, 29-Apr-2022

बेयरस्टो 32 रन बनाकर आउट

बेयरस्टो ने फिर से निराश किया और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने चमीरा ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल के हाथों कैच कराया। बेयरस्टो ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 32 रन बनाए। 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 105/6, ऋषि धवन (1*), कगिसो रबाडा (1*)

विज्ञापन
10:43 PM, 29-Apr-2022

क्रुणाल का विकेट मेडन

क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया है। पांड्या ने अपने आखिरी ओवर में जितेश शर्मा को आउट करने के साथ-साथ मेडन भी डाला। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर जितेश शर्मा को एक सफल रिव्यू की मदद से दो के स्कोर पर एलबीडबल्यू किया। 14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 92/5, ऋषि धवन (0*), जोनी बेयरस्टो (21*) 

10:34 PM, 29-Apr-2022

लिविंगस्टोन 18 रन बनाकर आउट

लियम लिविंगस्टोन बड़ी पारी खेलने में फिर से नाकाम। उन्हें मोहसिन खान ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चलता किया है। लिविंगस्टोन ने आउट होने से पहले 16 गेंदों पर 18 रन बनाए। 

विज्ञापन
10:30 PM, 29-Apr-2022

बिश्नोई का महंगा ओवर, खर्चे 18 रन

रवि बिश्नोई के लिए उनका तीसरा ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके ओवर में लियम लिविंगस्टोन ने लगातार दो छक्के लगाए। 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 85/3, लियम लिविंगस्टोन (16*), जोनी बेयरस्टो (19*)

10:14 PM, 29-Apr-2022

भानुका सस्ते में लौटे पवेलियन

पंजाब ने छोटे अंतराल पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं। इस बार भानुका राजपक्षा भी कुछ खास नहीं कर पाए और सात गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल के हाथों कैच कराया। आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 58/3, लियम लिविंगस्टोन (0*), जोनी बेयरस्टो (12*) 

10:08 PM, 29-Apr-2022

बिश्नोई ने उड़ाई धवन की गिल्ली

रवि बिश्नोई ने शिखर धवन को पवेलियन की राह दिखा दी है। बिश्नोई ने अपने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर धवन को क्लीन बोल्ड कर दिया। धवन 15 गेंदों में सिर्फ छह रन बना पाए। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 51/2, भानुका राजपक्षा (5*), जोनी बेयरस्टो (10*) 

10:06 PM, 29-Apr-2022

मिलाजुला रहा पहला पावरप्ले

दूसरी पारी के शुरुआती छह ओवर दोनों टीम के लिहाज से अच्छा रहा। पंजाब ने इस दौरान जहां 46 रन बटोरे तो वहीं लखनऊ को एक सफलता मिली। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 46/1, शिखर धवन (6*), जोनी बेयरस्टो (10*)

09:56 PM, 29-Apr-2022

चमीरा ने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई, मयंक आउट

दुश्मंता चमीरा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को 25 के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। पांच ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 36/1, शिखर धवन (5*), जोनी बेयरस्टो (1*)

09:44 PM, 29-Apr-2022

पंजाब की धीमी शुरुआत

लखनऊ सुपर जाएंट्स के 154 रन के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की धीमी शुरुआत की है। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 6/0, शिखर धवन (1*), मयंक अग्रवाल (0*)

09:20 PM, 29-Apr-2022

पंजाब को मिला 154 रन का लक्ष्य

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य रखा है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने आठ विकेट खोकर 153 रन का स्कोर बनाया। लखनऊ की टीम ने आखिरी 55 रन बनाने में अपने सात विकेट गंवाए। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। जबकि पंजाब की तरफ से रबाडा और राहुल चाहर ने मिलकर छह विकेट लिए। रबाडा ने चार तो चाहर ने दो विकेट झटके। 
 

09:10 PM, 29-Apr-2022

राहुल चाहर को दोहरी सफलता

राहुल चाहर ने लखनऊ को दो ओवर में दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले अपने तीसरे ओवर में स्टोइनिस को अपनी ही गेंद पर आउट किया। इसके बाद अपने अगले ओवर में जेसन होल्डर को संदीप के हाथों कैच कराया। 18 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 132/7, मोहसिन खान (6*), दुश्मंता चमीरा (5*)

08:49 PM, 29-Apr-2022

लखनऊ को रबाडा ने दिए दोहरे झटके 

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम एक अच्छी साझेदारी के बाद लड़खड़ा गई है। टीम ने 11 रन के अंदर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं, इसमें रबाडा ने अपने तीसरे ओवर में दो बड़े झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या को सात के स्कोर पर आउट किया और इसके बाद पांचवीं गेंद पर आयुष बदोनी को चलता किया। 15 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 109/5, मार्कस स्टोइनिस (0*), जेसन होल्डर (0*) 

08:40 PM, 29-Apr-2022

हुड्डा 34 के स्कोर पर रनआउट 

दीपक हुड्डा अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। वह दो रन लेना चाहते थे लेकिन फील्डिंग पर तैनात जॉनी बेयरस्टो ने गेंद को सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड पर मारा और हुड्डा आउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले 28 गेंदों पर 34 रन बनाए। 14 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 105/3, मार्कस स्टोइनिस (0*), क्रुणाल पांड्या (7*)

08:34 PM, 29-Apr-2022

डिकॉक अर्धशतक से चूक गए

क्विंटन डिकॉक अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्हें संदीप शर्मा ने अपने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने आउट होने से पहले 37 गेंदो पर 46 रन बनाए। 13 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 99/2, दीपक हुड्डा (34*), क्रुणाल पांड्या (1*)

08:21 PM, 29-Apr-2022

10 ओवर के खेल पूरा

लखनऊ की टीम केएल राहुल के विकेट गिरने के बाद उबरने की कोशिश में है और धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाने में लगी है। 10 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 67/1, क्विंटन डिकॉक (35*), दीपक हुड्डा (16*)

08:14 PM, 29-Apr-2022

लखनऊ के 50 रन पूरे

ऋषि धवन अपने दूसरे ओवर में थोड़े महंगे रहे और 10 रन खर्चे। लखनऊ ने इसी के साथ अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। आठ ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 52/1, क्विंटन डिकॉक (24*), दीपक हुड्डा (12*)

08:00 PM, 29-Apr-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

शुरू के छह ओवर यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। इस दौरान पंजाब के गेंदबाजों ने 39 रन दिए और केएल राहुल का बड़ा विकेट अपने नाम किया। छह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 39/1, क्विंटन डिकॉक (22*), दीपक हुड्डा (2*)

07:55 PM, 29-Apr-2022

दूसरे ओवर में महंगे रहे रबाडा

कगिसो रबाडा के लिए दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में डिकॉक ने लगातार दो छक्के लगाए और कुल 16 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर:  32/1, क्विंटन डिकॉक (19*), दीपक हुड्डा (2*)

07:45 PM, 29-Apr-2022

केएल राहुल छह रन बनाकर आउट

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें तीसरे ही ओवर में कगिसो रबाडा ने जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। राहुल ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में छह रन बनाए। तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 13/1, क्विंटन डिकॉक (3*), दीपक हुड्डा (0*)

07:40 PM, 29-Apr-2022

लखनऊ की धीमी शुरुआत

पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप और संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के रनों पर लगाम लगाकर रखी है। राहुल और डिकॉक इस दौरान काफी संभलकर खेलते दिखे हैं। दो ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 7/0, क्विंटन डिकॉक (2*), केएल राहुल (1*)

07:35 PM, 29-Apr-2022

मैच शुरू

लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी मैदान पर है, जबकि पंजाब ने अर्शदीप सिंह को नई गेंद थमाई है। 

07:10 PM, 29-Apr-2022

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सीईओ और अन्य अधिकारी हादसे का शिकार

मैच से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के सीईओ रघु अय्यर, उनकी सहायक रचिता बेरी और गौतम गंभीर के मैनेजर गौरव अरोड़ा एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। सभी लखनऊ के मैच के लिए स्टेडियम जा रहे थे और इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। हालांकि सभी सुरक्षित और ठीक हैं।  
 
 

07:06 PM, 29-Apr-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स:
मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, भानुका राजापक्षे, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा, राहुल चाहर

लखनऊ सुपर जायंट्स :
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, दुश्मांता चमीरा, मोहसिन ख़ान, आवेश खान
 

07:05 PM, 29-Apr-2022

लखनऊ में एक बदलाव

लखनऊ की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। टीम ने मनीष पांडे की जगह आवेश खान को मौका दिया है। 

07:03 PM, 29-Apr-2022

पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं

पंजाब किंग्स ने आज के मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया है और अपनी पुरानी टीम पर ही भरोसा जताया है। 

06:28 PM, 29-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

06:50 PM, 29-Apr-2022

पिच रिपोर्ट

पुणे के एमसीए मैदान की इस पिच पर घास है। ज़्यादातर गेंदबाज शॉर्ट पिच और गुडलेंथ पर गेंद डालने का प्रयास करेंगे। यहां शॉर्ट पिच गेंदों पर तेज गेंदबाज़ों को 29 विकेट मिले हैं। वहीं गुडलेंथ गेंदों पर 20 विकेट मिले हैं। उम्मीद है कि गेंदबाज़ों को एकबार फिर से अतिरिक्त उछाल का लाभ मिलेगा। 

06:40 PM, 29-Apr-2022

पिछले मैच का हाल

दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं। लखनऊ ने मुंबई को 36 रन से हराया था तो वहीं पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ 11 रन से जीत हासिल की थी।

06:36 PM, 29-Apr-2022

अभी तक का हाल

लखनऊ की टीम ने अभी तक खेले गए आठ मैचों में पांच जीत दर्ज की है और 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स ने आठ में चार जीत हासिल की है और आठ अंकों के साथ सातवें पायदान पर है।

03:30 PM, 26-Apr-2022

PBKS vs LSG: गेंदबाजों ने लखनऊ को दिलाई 'सुपर' जीत, पंजाब के खिलाफ 20 रन से मारी बाजी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 42वां मुकाबला खेला जा रहा है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमों के कप्तान यानी लखनऊ के केएल राहुल और पंजाब के मयंक अग्रवाल दोनों दोस्तों के बीच भी आज क्रिकेट की जंग है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें