फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs KKR: मॉर्गन के दम पर केकेआर ने तोड़ा हार का सिलसिला, पंजाब को पांच विकेट से दी मात

Mon, 26 Apr 2021 11:32 PM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

PBKS vs KKR Live IPL Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में  पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराया। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाई। केकेआर ने इसके जवाब में 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
KKR vs PBKS - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 26-Apr-2021

नाबाद रहे मॉर्गन

-कप्तान इयोन मॉर्गन ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली, बने मैन ऑफ द मैच 
 

11:02 PM, 26-Apr-2021

17वां ओवर - केकेआर ने जीता मैच

-जीत के करीब पहुंची केकेआर, मॉर्गन और दिनेश कार्तिक हैं क्रीज पर, अर्शदीप की गेंदबाजी  
-कार्तिक ने ओवर की तीसरी गेंद पर मारा चौका 
-कार्तिक ने चौका मारकर टीम को जिताया 

 

10:57 PM, 26-Apr-2021

16वां ओवर

-हुड्डा की गेंदबाजी, चौथी गेंद पर मॉर्गन ने चौका मारा 
-अगली गेंद पर मॉर्गन ने छक्का जमाया, अपना स्कोर 45 रन पहुंचाया 
कुल स्कोर - 115/5 
 

विज्ञापन
10:51 PM, 26-Apr-2021

15वां ओवर

-रसेल के खिलाफ रन आउट की अपील, तीसरे अंपायर ने आउट दिया, 10 रन बनाकर लौटे 
-रवि बिश्नोई की गेंदबाजी 
-केकेआर के 100 रन पूरे 

 

10:43 PM, 26-Apr-2021

14वां ओवर

-जॉर्डन की गेंदबाजी, मॉर्गन और रसेल क्रीज पर मौजूद हैं
-रसेल ने चौथी गेंद पर चौका जमाया 
कुल स्कोर - 98/4 
 

विज्ञापन
10:39 PM, 26-Apr-2021

13वां ओवर

-रवि बिश्नोई की गेंदबाजी, 27 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं मॉर्गन  
कुल स्कोर - 91/4

10:33 PM, 26-Apr-2021

12 वां ओवर

-आंद्र रसेल बल्लेबाजी करने उतरे, शमी की गेंदबाजी 
-27 रन बनाकर खेल रहे हैं मॉर्गन 
-पांचवीं गेंद पर रसेल ने चौका जमाया 

10:28 PM, 26-Apr-2021

11वां ओवर

-दीपक हुड्डा की गेंदबाजी, दूसरी गेंद पर त्रिपाठी ने चौका जमाया 
-त्रिपाठी 41 रन बनाकर आउट  
-हुड्डा की चौथी गेंद पर त्रिपाठी ने शाहरुख खान को कैच थमाया 

 

10:23 PM, 26-Apr-2021

दसवां ओवर

-क्रिस जॉर्डन की गेंदबाजी 
-राहुल त्रिपाठी ने तीसरी गेंद पर चौका जमाया 
 

10:17 PM, 26-Apr-2021

नौवां ओवर

-रवि बिश्नोई की गेंदबाजी 
-तीसरी गेंद पर मॉर्गन ने मारा चौका 
कुल स्कोर - 68/3 

 

10:13 PM, 26-Apr-2021

आठवां ओवर

-क्रिस जॉर्डन की गेंदबाजी, पहली गेंद पर त्रिपाठी ने मारा चौका 
कुल स्कोर - 59/3 
 

10:08 PM, 26-Apr-2021

सातवां ओवर

-रवि बिश्नोई की मॉर्गन को गेंदबाजी 
कुल स्कोर - 46/3 

 

10:01 PM, 26-Apr-2021

छठा ओवर

-शमी की पहली गेंद पर मॉर्गन ने मारा चौका 
कुल स्कोर - 42/3 
 

09:55 PM, 26-Apr-2021

पांचवां ओवर

-अर्शदीप की गेंदबाजी 
-मॉर्गन और त्रिपाठी कर रहे हैं बल्लेबाजी 
-चौथी गेंद पर त्रिपाठी ने चौका मारा 
-आखिरी गेंद पर भी मारा चौका 
कुल स्कोर - 37/3 
 

09:52 PM, 26-Apr-2021

चौथा ओवर

-शमी की गेंदबाजी 
-मॉर्गन ने जमाया छक्का, स्कोर 3 विकेट पर 23 रन पहुंचा।  
कुल स्कोर - 27/3 

09:44 PM, 26-Apr-2021

तीसरा ओवर - नारायण भी लौटे पवेलियन

-अर्शदीप की गेंदबाजी, राहुल त्रिपाठी ने पहली ही गेंद पर चौका जमाया 
-आखिरी गेंद पर बिश्नोई ने नारायण का शानदार कैच पकड़ा

 

09:38 PM, 26-Apr-2021

दूसरा ओवर

-मो. शमी की गेंदबाजी 
-तीसरी गेंद पर गिल ने जमाया चौका 
-शमी ने गिल का विकेट लिया, एलबीडब्ल्यू आउट किया 
-सुनील नारायण बल्लेबाजी करने उतरे
कुल स्कोर -  10/2
 

09:30 PM, 26-Apr-2021

केकेआर की बल्लेबाजी, पंजाबी की गेंदबाजी शुरू

पहला ओवर 
-शुभमन गिल और नीतिश राणा बल्लेबाजी करने उतरे 
-हेनरिक्स की गेंदबाजी, दूसरी गेंद पर लगा चौका 
-चौथी गेंद पर राणा का विकेट लिया, राहुल ने लपका कैच  
कुल स्कोर -  5/1
 

09:24 PM, 26-Apr-2021

केकेआर के सामने 124 रनों की चुनौती

केकेआर को 124 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। पंजाब के सामने इस छोटे लक्ष्य को बचाना बड़ी चुनौती होगी। लगातार चार मैच गंवा चुकी केकेआर के पास जीत का अच्छा मौका है। 

09:10 PM, 26-Apr-2021

20वां ओवर

-प्रसिद्ध की पहली गेंद पर जॉर्डन ने छक्का जमाया 
-दूसरी गेंद पर दो रन लिए 
-तीसरी गेंद पर भी जमाया छक्का 
-चौथी गेंद पर जॉर्डन हुए बोल्ड 
स्कोर -  123/9

09:04 PM, 26-Apr-2021

19वां ओवर

-पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर रवि बिश्नोई आउट
-दूसरी गेंद पर जॉर्डन ने चौका जमाया 
-चौथी गेंद पर छक्का जमाया 
कुल स्कोर -  109/8
 

08:59 PM, 26-Apr-2021

18वां ओवर

-प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर शाहरुख भी हुए आउट, 13 रन बनाए
-कुल स्कोर 97/7
-अब तक का रन रेट 5.49 
 

08:55 PM, 26-Apr-2021

17वां ओवर

-वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी 
-शाहरुख और जॉर्डन क्रीज पर 
कुल स्कोर - 95/6
 

08:53 PM, 26-Apr-2021

16वां ओवर

पंजाब का कुल स्कोर 6 विकेट पर 91 रन 
 

08:44 PM, 26-Apr-2021

15वां ओवर

-वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी 
-दूसरी गेंद पर पूरन (19 रन) को किया बोल्ड 
-क्रिस जॉर्डन क्रीज पर उतरे 
कुल स्कोर -  82/6
 

08:39 PM, 26-Apr-2021

14वां ओवर

-सुनील नारायण ने पहली गेंद पर हेनरिक्स को बोल्ड किया। दो रन बनाए।
-शाहरुख खान क्रीज पर उतरे 
कुल स्कोर -  78/5 
 

08:35 PM, 26-Apr-2021

13वां ओवर

-वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी 
-तीसरी गेंद पर पूरन ने जमाया छक्का 
-चौथी गेंद पर चौका मारा 
कुल स्कोर -  75/4 
 

08:30 PM, 26-Apr-2021

12वां ओवर - मयंक भी आउट

-सुनील नारायण की गेंदबाजी 
-दूसरी गेंद पर मयंक का विकेट लिया 
-मोएजिज हेनरिक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे 
स्कोर - 60/4 
 

08:26 PM, 26-Apr-2021

11वां ओवर

-चक्रवर्ती की गेंदबाजी 
कुल स्कोर - तीन विकेट पर 60 रन 

08:20 PM, 26-Apr-2021

कुल स्कोर - तीन विकेट पर 56 रन 

दसवां ओवर 
-प्रसिद्ध की गेंदबाजी 
-क्रीज पर पूरन और मयंक अग्रवाल (21 रन) 
-पांचवीं गेंद पर मयंक ने जमाया छक्का
कुल स्कोर - तीन विकेट पर 56 रन 

08:15 PM, 26-Apr-2021

नौवां ओवर

-आंद्रे रसेल की गेंदबाजी 
कुल स्कोर - 46/3 
 

08:09 PM, 26-Apr-2021

दीपक हुड्डा एक रन बनाकर आउट

आठवां ओवर 
-प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी 
-दीपक हुड्डा ने मॉर्गन को कैच थमाया, एक रन बनाकर आउट 
-निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए उतरे
 कुल स्कोर - 3 विकेट पर 44 पर
 

08:00 PM, 26-Apr-2021

क्रिस गेल शून्य पर पवेलियन लौटे

सातवां ओवर 
-शिवम मावी की गेंदबाजी 
-गेल के खिलाफ कैच आउट की अपील, कोलकाता ने लिया रिव्यू 
-तीसरे अंपायर ने गेल को आउट करार दिया, शून्य पर लौटे पवेलियन 
 

07:54 PM, 26-Apr-2021

छठा ओवर

-पैट कमिंस की गेंदबाजी 
-तीसरी गेंद पर राहुल ने मारा छक्का
-चौथी गेंद पर हुए आउट, सुनील नारायण ने लपका कैच
-क्रिस गेल उतरे मैदान पर 
स्कोर - 36/1 

07:50 PM, 26-Apr-2021

पांचवां ओवर

पांचवां ओवर 
-शिवम मावी की गेंदबाजी 
कुल स्कोर - 29 रन 
केएल राहुल - 13 रन 
मयंक अग्रवाल - 14 रन 

07:48 PM, 26-Apr-2021

चौथा ओवर

चौथा ओवर 
-सुनील नारायण की गेंदबाजी
कुल स्कोर- 27 रन  
 

07:41 PM, 26-Apr-2021

तीसरा ओवर

शिवम मावी की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल में मारा चौका
कुल स्कोर- 20 रन  

07:40 PM, 26-Apr-2021

दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 14 रन

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने जमाया चौका, दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 14 रन।  

07:30 PM, 26-Apr-2021

पंजाब की बल्लेबाजी शुरू 

दोनों टीमें मैदान पर उतरीं, पंजाब की बल्लेबाजी शुरू। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर। शिवम मावी कर रहे हैं गेंदबाजी। 

07:27 PM, 26-Apr-2021

कोलकाता की टीम

कोलकाता की टीम: नीतिश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सुनील नारायण, इयोन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती 
 

07:21 PM, 26-Apr-2021

पंजाब की टीम

पंजाब किंग्स की टीम: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हूडा, निकोलस पूरन, मोएजिज हेनरिक्स, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, मो. शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह 


 

07:06 PM, 26-Apr-2021

कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता टॉस

कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग का फैसला किया। पंजाब की पहले बल्लेबाजी। 
 

06:56 PM, 26-Apr-2021

केकेआर के बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा

केकेआर को अगर हार के क्रम को तोड़ना है तो उसके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। टीम का शीर्ष क्रम उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है। नितीश राणा ने दो अर्धशतक जड़े हैं जबकि दिनेश कार्तिक ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया है।
 

06:47 PM, 26-Apr-2021

केकेआर की टीम प्रदर्शन में सुधार करने में नाकाम रही

दूसरी तरफ इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन की कप्तानी में खेल रही केकेआर की टीम प्रदर्शन में सुधार करने में नाकाम रही है। टीम को पिछले मैच में रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

 

06:40 PM, 26-Apr-2021

पंजाब के गेंदबाज साबित हुए महंगे

शुरुआती मैचों में काफी महंगे साबित हुए पंजाब के गेंदबाजों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। रवि बिश्नोई (21 रन पर दो विकेट) और भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (21 रन पर दो विकेट) ने मुंबई के खिलाफ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई जबकि युवा अर्शदीप सिंह भी पांच मैचों में छह विकेट चटकाकर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
 

06:23 PM, 26-Apr-2021

पूरन की जगह खतरे में

पंजाब को हालांकि अगर लगातार जीत दर्ज करनी है तो दीपक हुड्डा को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा जो एक मैच में अच्छे प्रदर्शन को बाकी मैचों में दोहराने में नाकाम रहे हैं। अंतिम एकादश में निकोलस पूरन की जगह खतरे में है जो चार पारियों में सिर्फ नौ रन बना पाए हैं और इस दौरान तीन मैचों में वह खाता खोलने में नाकाम रहे। 
 

06:10 PM, 26-Apr-2021

PBKS vs KKR: मॉर्गन के दम पर केकेआर ने तोड़ा हार का सिलसिला, पंजाब को पांच विकेट से दी मात

आईपीएल में आज मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच है। तीन मैच में हार के क्रम को तोड़ने के बाद पंजाब किंग्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत की लय बरकार रखने की कोशिश करेगी। 

पंजाब ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम हालांकि शुक्रवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर हार के क्रम को तोड़ने में सफल रही। टीम अब केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी जो अपने पिछले चार मैच गंवा चुकी है।

पंजाब का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है और कप्तान लोकेश राहुल टीम की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं, उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 60 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई जो पांच मैचों में उनका तीसरा अर्धशतक था। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी अच्छी फॉर्म में हैं जबकि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 43 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए जो पंजाब की टीम के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें