फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs GT: गुजरात ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, तीन विकेट से हराया, तेवतिया ने खेली 36 रनों की मैच जिताऊ पारी

Sun, 21 Apr 2024 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

 IPL Live Cricket Score, PBKS vs GT Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पंजाब ने गुजरात को 143 रनों का लक्ष्य थमाया। गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराया

गुजरात टाइंटस ने रविवार को खेले गए 37वें मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वह छठे स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है। गुजरात की इस जीत में राहुल तेवतिया का अहम योगदान रहा। उन्होंने 36 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को इस सीजन की चौथी जीत दिलाई। 

पंजाब द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने साहा को आउट किया। वह 13 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, गिल 35 रन बनाकर लौटे। इस मैच में साई सुदर्शन ने 31 रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर चार, अजमतुल्लाह उमरजई 13, शाहरुख खान तीन रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर बिना खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब के लिए हर्षल पटेल ने तीन और लियाम लिविंगस्टोन ने दो विकेट चटकाए। वहीं, अर्शदीप सिंह और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।

10:41 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : उमरजई लौटे पवेलियन

गुजरात को पांचवां झटका हर्षल पटेल ने दिया। उन्होंने अजमातुल्लाह उमरजई को 103 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाहरुख खान उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 39 रनों की जरूरत है।

10:39 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : गुजरात को लगा चौथा झटका

गुजरात को चौथा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा जो 31 रन बनाकरल लौटे। उन्हें सैम करन ने बोल्ड किया। 

विज्ञापन
10:24 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : मिलर चार रन बनाकर आउट हुए

गुजरात को तीसरा झटका डेविड मिलर के रूप में लगा जो सिर्फ तीन रन बना सके। गुजरात के बल्लेबाजों को पंजाब के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। लियाम लिविंगस्टोन ने टीम को तीसरा झटका दिया है। गुजरात को जीत के लिए 47 गेंदों में 65 रन की जरूरत है।

10:14 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : गिल 35 रन बनाकर आउट हुए

गुजरात का दूसरा विकेट 66 रन के स्कोर पर गिरा। लिविंगस्टोन ने रबाडा के हाथों कप्तान गिल को कैच आउट कराया। वह पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद टीम का स्को 68/2 है।

विज्ञापन
10:06 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 58/1

गुजरात टाइटंस तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। सलामी बल्लेबाजी के लि आए शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 25 गेंदों में 34 रन बना लिए हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन उतरे हैं। वह नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 58/1 है।

09:47 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात को पहला झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में लगा जो सिर्फ 13 रन बना सके। उन्हें अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। साहा ने गिल के साथ 25 रन की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन उतरे हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 29/1 है।

09:17 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : पंजाब ने गुजरात को दिया 143 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। टीम 20 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब का बल्लेबाजी क्रम इस मैच में फ्लॉप साबित हुआ। प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बराड़ के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। दोनों ने क्रमश: 35 और 29 रन बनाए। वहीं, सैम करन 20, राइली रूसो नौ, जितेश शर्मा 13, लियाम लिविंगस्टोन छह, शशांक सिंह आठ, आशुतोष शर्मा तीन, हरप्रीत सिंह 14, हर्षल पटेल शून्य और कगिसो रबाडा एक (नाबाद) रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर ने चार विकेट लिए। वहीं, मोहित शर्मा और नूर अहमद को दो-दो विकेट मिले जबकि राशिद खान को एक सफलता मिली।

08:50 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : पंजाब का सातवां विकेट भी गिरा

पंजाब को सातवां झटका शशांक सिंह के रूप में लगा जो सिर्फ आठ रन बना सके। उन्हें साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरप्रीत बराड़ उतरे हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 107/7 है।

08:43 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : साई किशोर को मिली दूसरी सफलता

पंजाब किंग्स को छठा झटका साई किशोर ने दिया। उन्होंने दूसरी सफलता अभिषेक शर्मा के रूप में हासिल की। वह सिर्फ तीन रन बना सके। पंजाब का बल्लेबाजी क्रम आज के मैच में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 93/6 है।

08:33 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : पंजाब का पांचवां विकेट गिरा

पंजाब को पांचवां झटका जितेश शर्मा के रूप में लगा। उन्हें साई किशोर ने बोल्ड किया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आशुतोष शर्मा उतरे हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 90/5 है।

08:26 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : नूर ने दिया पंजाब को एक और झटका

पंजाब किंग्स को चौथा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को 78 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। वह सिर्फ छह रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शशांक सिंह उतरे हैं। 

08:15 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : पंजाब का तीसरा विकेट भी गिरा

पंजाब का तीसरा विकेट भी गिर गया। पारी का आठवां ओवर फेंक रहे राशिद खान ने कप्तान सैम करन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 19 गेंदों में सिर्फ 20 रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन उतरे हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 67/3 है।

08:10 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : पंजाब को लगा दूसरा झटका

पंजाब को दूसरा झटका राइली रूसो के रूप में लगा जो सात गेंदों में सिर्फ नौ रन बना सके। उन्हें नूर अहमद ने अपने पहले ही ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान सैम करन 17 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

07:59 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स को पहला झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा। उन्हें मोहित शर्मा ने शिकार बनाया। प्रभसिमरन और सैम करन के बीच पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। युवा बल्लेबाज ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए राइली रूसो उतरे हैं।

07:41 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 34/0

पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे सैम करन और प्रभसिमरन सिंह जबरदस्त फॉर्म में नजर  आ रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 34/0 है।

07:31 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : पंजाब किंग्स की पारी शुरू हुई

पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए सैम करन और प्रभसिमरन सिंह आए हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

07:08 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

गुजरात टाइटंस : ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमातुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, संदीप वॉरियर, मोहित शर्मा। इम्पैक्ट सब: साई सुदर्शन, शरथ बीआर, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर।

पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट सब: राहुल चाहर, विदवथ कावेरप्पा, अथर्व तायडे, हरप्रीत सिंह भाटिया, शिवम सिंह।

07:04 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : पंजाब ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। इस मैच में एक बार फिर टीम को शिखर धवन की कमी महसूस होगी। वह चोट की वजह से बाहर हैं। इस मुकाबले में पंजाब बिना किसी बदलाव के लिए खेलती नजर आएगी। वहीं, गुजरात टाइटंस एक बदलाव के साथ उतरी है। अजमातुल्लाह उमरजई की टीम में वापसी हुई है। उन्हें स्पेंसर जॉनसन की जगह मौका मिला है। 

06:56 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : गुजरात की चार मैचों में हार

प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और राइली रूसो जैसे उसके बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। शशांक और आशुतोष ने हालांकि निचले क्रम पर बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। गुजरात ने अभी तक तीन मैच जीते और चार गंवाए हैं। दिल्ली के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर उसे नए सिरे से शुरूआत करनी होगी। कप्तान शुभमन गिल, साइ सुदर्शन, डेविड मिलर और राशिद खान जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की कमी खल रही है,जबकि उमेश यादव काफी महंगे साबित हुए हैं। 

06:32 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT Live Score : धवन की होगी वापसी?

धवन कंधे की चोट से उबरने की प्रक्रिया में है जो उन्हें नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच में लगी थी। उनकी जगह सैम करन कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं। धवन ने पांच मैचों में 125.61 के स्ट्राइक रेट से 152 रन ही बनाए हैं, लेकिन उनकी मैदान पर मौजूदगी जीतने का तरीका भूल चुकी टीम के लिये टॉनिक का काम करती। पिछली बार आठवें स्थान पर रही पंजाब के लिए इस बार भी कुछ बदलता नजर नहीं आ रहा ।

06:20 PM, 21-Apr-2024

PBKS vs GT: गुजरात ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, तीन विकेट से हराया, तेवतिया ने खेली 36 रनों की मैच जिताऊ पारी

लगातार हार के बाद अंक तालिका में नीचे खिसकी पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 के 37वें मैच में आज जब आमने सामने होंगी तो दोनों का इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा।पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद आठवें स्थान पर खिसक गई है। दिल्ली ने उसे 89 रन पर समेट दिया था और पिछले चार मैचों में यह उसकी तीसरी हार थी। पंजाब किंग्स नौवें स्थान पर है। उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने नौ रन से हराया था। जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने चार विकेट 14 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने टीम को मैच में लौटाया। सात मैचों में पांच हार और दो जीत से टीम का आत्मविश्वास डिगा हुआ है, लेकिन विरोधी टीम का भी वही हाल है। पंजाब को प्रभावी कप्तान शिखर धवन की कमी खल रही है और उनका रविवार के मैच में भी खेल पाना निश्चित नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें