फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs GT Highlights: राहुल तेवतिया ने दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात को दिलाई जीत, रोमांचक मुकाबले में पंजाब की हार

Fri, 08 Apr 2022 11:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

PBKS vs GT (Punjab vs Gujarat): आईपीएल 2022 के 16वें मुकाबले में राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिला दी। गुजरात ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की टीम ने इस सीजन की लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गुजरात को जीत दिलाने के बाद तेवतिया ने कुछ इस तरह जश्न मनाया - फोटो : twitter @ipl
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:33 PM, 08-Apr-2022

गुजरात की लगातार तीसरी जीत

राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिला दी। गुजरात ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की टीम ने इस सीजन की लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है।

11:25 PM, 08-Apr-2022

हार्दिक रन आउट

गुजरात को बड़ा झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या 18 गेंदों में 27 रन बनाकर रन आउट हुए। 

11:21 PM, 08-Apr-2022

गुजरात को आखिरी छह गेंदों में 19 रन की दरकार

गुजरात टाइटंस को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 19 रन की दरकार है। शुभमन के आउट होने से मैच रोमांचक हो चुका है। 

विज्ञापन
11:20 PM, 08-Apr-2022

शुभमन गिल शतक से चूके

गुजरात टाइटंस को लगा तीसरा बड़ा झटका। शुभमन गिल अपने पहले आईपीएल शतक से चार रन से चूक गए। उन्हें 96 के स्कोर पर रबाडा ने मयंक के हाथों कैच कराया। 

11:15 PM, 08-Apr-2022

गुजरात को 12 गेंदों में 32 की ज़रूरत

अर्शदीप सिंह का शानदार ओवर। उन्होंने 18वें ओवर में महज पांच रन दिए। गुजरात को जीतने के लिए 12 गेंदों में 32 रन की ज़रूरत।

विज्ञापन
11:09 PM, 08-Apr-2022

गुजरात को 18 गेंदों में 37 की ज़रूरत

गुजरात को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 37 रन की जरूरत है। उसकी तरफ से हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर है। 

11:04 PM, 08-Apr-2022

आखिरी 24 गेंदों का खेल बाकी

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। गुजरात को आखिरी 24 गेंदों में 50 रनों की आवश्यकता है। 

10:57 PM, 08-Apr-2022

साई सुदर्शन 35 रन बनाकर आउट

राहुल चाहर ने गुजरात की शतकीय साझेदारी को धवस्त कर दिया है। उन्होंने साई सुदर्शन को 35 के स्कोर पर मयंक के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 134/2, शुभमन गिल (89*), हार्दिक पांड्या (1*)

10:41 PM, 08-Apr-2022

गुजरात के 100 रन पूरे

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच एक मजबूत अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गुजरात ने इस साझेदारी के बदौलत अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 103/1, शुभमन गिल (67*), साई सुदर्शन (28*)
 

10:26 PM, 08-Apr-2022

GT vs PBKS Live: शुभमन गिल की फिफ्टी

गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 29 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। इस सीजन यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 46 गेंदों  पर 84 रन की पारी खेली थी। नौ ओवर के बाद गुजरात ने एक विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन 32 गेंदों पर 58 रन और साई सुदर्शन 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के पचास से ज्यादा रन की साझेदारी भी हो चुकी है।

10:08 PM, 08-Apr-2022

गुजरात के 50 रन पूरे

गुजरात टाइटंस ने वेड का विकेट जल्दी गंवाने के बाद अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 53/1, शुभमन गिल (33*), साई सुदर्शन (12*)

09:57 PM, 08-Apr-2022

गुजरात को लगा पहला झटका

कगिसो रबाडा ने अपने पहले ही ओवर में पंजाब को पहली सफलता दिला दी है। रबाडा ने मैथ्यू वेड को छह रन के स्कोर पर बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। चार ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 37/1, शुभमन गिल (25*), साई सुदर्शन (5*)

09:50 PM, 08-Apr-2022

शुभमन की आक्रामक बल्लेबाजी

शुभमन गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्शदीप के पहले ओवर में तीन चौके लगाए और 14 रन बटोरे। दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 24/0, शुभमन गिल (22*), मैथ्यू वेड (1*)

09:43 PM, 08-Apr-2022

गुजरात की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की तरफ से मैथ्यू वेड और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है जबकि पंजाब के लिए वैभव अरोड़ा ने नई गेंद थामी है। 

09:27 PM, 08-Apr-2022

पंजाब ने गुजरात को दिया 190 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 189 रन बनाए। राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह ने मिलकर आखिरी 13 गेदों में 25 रन की अटूट साझेदारी की। पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। जबकि गुजरात की तरफ से राशिद खान ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।
 

09:02 PM, 08-Apr-2022

राशिद को एक ओवर में दोहरी सफलता

राशिद खान ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में पंजाब को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले लिविंग्सटन को 64 के स्कोर पर मिलर के हाथों कैच कराया। इसके दो गेंद बाद उन्होंने शाहरूख खान को भी 15 के स्कोर पर चलता किया। राशिद ने अपने आखिरी ओवर में तीन रन देकर दो बड़े विकेट लिए। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 155/7, राहुल चाहर (1*), कगिसो रबाडा (1*)

08:57 PM, 08-Apr-2022

पंजाब के 150 रन पूरे

मोहम्मद शमी के तीसरे ओवर में पंजाब के बल्लेबाजों ने 18 रन बटोरे। इसी के साथ पंजाब ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 152/5, लियम लिविंग्सटन (64*), शाहरूख खान (14*)

08:48 PM, 08-Apr-2022

हैट्रिक से चूके नालकंडे

दर्शन नालकंडे को उनके तीसरे ओवर में दो सफलताएं मिली। उन्होंने पहले ओवर की पहली गेंद पर जितेश शर्मा को 23 के स्कोर पर गिल के हाथों कैच कराया और फिर अगली ही गेंद पर ओडियन स्मिथ को भी पवेलियन भेज दिया। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 134/5, लियम लिविंग्सटन (59*), शाहरूख खान (1*)
 

08:46 PM, 08-Apr-2022

तेवतिया के ओवर में बने 24 रन

राहुल तेवतिया अपने पहले ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में जितेश शर्मा ने दो छक्के और लिविंग्सटन ने एक छक्का और एक चौका लगाया। ओवर से कुल 24 रन आए। हालांकि इस ओवर में अभिनव ने जितेश का आसान कैच छोड़ा। 

08:44 PM, 08-Apr-2022

लिविंग्सटन को 21 गेंदों में अर्धशतक

लियाम लिविंग्सटन ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ इस सीजन की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई है। 
 

08:35 PM, 08-Apr-2022

पंजाब के 100 रन पूरे

पंजाब किंग्स ने लिविंग्सटन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अपने पहले 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने इस दौरान तीन खिलाड़ियों के विकेट भी गंवाए। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 100/3, लियम लिविंग्सटन (39*), जितेश शर्मा (10*)

08:28 PM, 08-Apr-2022

राशिद ने किया धवन का शिकार

राशिद खान ने पहली सफलता हासिल करते हुए शिखर धवन को 35 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। राशिद ने धवन को मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। 

08:27 PM, 08-Apr-2022

धवन-लिविंग्सटन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शिखर धवन और लियान लिविंग्सटन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी। 

08:24 PM, 08-Apr-2022

नालकंडे का महंगा ओवर

पंजाब के लिए 10वां ओवर बहुत अच्छा रहा। लिविंग्स्टन ने दर्शन नालकंडे के इस ओवर में 19 रन बटोरे। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 86/2, लियम लिविंग्सटन (36*), शिखर धवन (35*)

08:09 PM, 08-Apr-2022

पंजाब के 50 रन पूरे

पंजाब किंग्स ने अपने पहले 50 रन पूरे कर लिए हैं। उसकी तरफ से शिखर धवन और लियाम लिविंग्सटन क्रीज पर हैं। जबकि बेयरस्टो और मयंक पवेलियन लौट चुके हैं। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 60/2, लियम लिविंग्सटन (14*), शिखर धवन (31*)

08:03 PM, 08-Apr-2022

पंजाब की कमजोर शुरुआत

पहली पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। शुरू के ये छह ओवर गुजरात के नाम रहे। पंजाब ने इसमें 43 रन बनाए तो वहीं गुजरात को दो विकेट मिले। छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 43/2, लियम लिविंग्सटन (6*), शिखर धवन (11*)

07:56 PM, 08-Apr-2022

बेयरस्टो पहले मैच में फेल

जोनी बेयरस्टो सीजन के पहले मैच में फेल रहे। वह 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लोकी फर्ग्यूसन ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया। 

07:51 PM, 08-Apr-2022

हार्दिक की किफायती गेंदबाजी

हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबादी करते हुए पंजाब के बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसाया हुआ है। उन्होंने अपने दो ओवर में सिर्फ 10 रन देकर एक विकेट भी लिया है। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 25/1, जॉनी बेयरस्टो (8*), शिखर धवन (11*)

07:40 PM, 08-Apr-2022

मयंक सस्ते में आउट

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को पांच रन के स्कोर पर राशिद के हाथों कैच कराया। हार्दिक ने अपने पहले ही ओवर में बड़ा सफलता हासिल की है। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 11/1, शिखर धवन (5*), जोनी बेयरस्टो (0*)

07:30 PM, 08-Apr-2022

मैच शुरू

पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पारी की शुरूआत की है, वहीं गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी को नई गेंद थमाई गई है।

07:06 PM, 08-Apr-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स :
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टन, जोनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरूख खान, जीतेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर

गुजरात टाइटंस:
हार्दिक पांड्या (कप्तान) शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, लोकी फर्ग्यूसन, राशिद खान, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे
 

07:00 PM, 08-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
 

06:57 PM, 08-Apr-2022

पंजाब से बेयरस्टो का डेब्यू

पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जोनी बेयरस्टो को डेब्यू कैप दिया है। वह आज सीजन का पहला मैच खेलेंगे। उन्हें भानुका राजपक्षे की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। 
 

06:53 PM, 08-Apr-2022

नालकंडे-सुदर्शन का आईपीएल डेब्यू

गुजरात टाइटंस ने आज दो बदलाव के साथ उतरी है। टीम ने दर्शन नालकंडे और साई सुदर्शन को गुजरात का डेब्यू कैप दिया है। साई सुदर्शन को विजय शंकर और दर्शन नालकंडे को वरूण आरोन की जगह पर टीम में जगह दी गई है।

06:45 PM, 08-Apr-2022

पंजाब के ख़िलाफ खतरनाक है राशिद के रिकॉर्ड

राशिद ने अपने आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट अगर किसी टीम के ख़िलाफ लिए हैं, तो वह है पंजाब किंग्स। उन्होंने पंजाब के ख़िलाफ 10 मैचों में 18 विकेट झटके हैं।

06:40 PM, 08-Apr-2022

बेयरस्टो या राजपक्षे के चयन पर माथापच्ची

जोनी बेयरस्टो आज पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI से जुड़ सकते हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम उनकी जगह राजपक्षे को हटाती है या किसी और को।

06:38 PM, 08-Apr-2022

गुजरात से बाहर हो सकते हैं विजय शंकर

गुजरात के ऑलराउंडर विजय शंकर ने अभी तक निराश किया है। वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी संघर्ष करते नजर आए हैं। उनकी गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही है, ऐसे में उन्हें प्लेइंग XI से बाहर होना पड़ सकता है।  

06:29 PM, 08-Apr-2022

पंजाब की बल्लेबाजी घातक

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी उसकी ताकत है। शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंग्स्टन, शाहरूख खान जैसै खिलाड़ी कभी भी गेम को बदल सकते हैं। पंजाब की गेंदबाजी में चुनौती पेश कर सकती है। कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजी पंजाब की गेंदबाजी के मुख्य हथियार है।  

06:26 PM, 08-Apr-2022

गुजरात की गेंदबाजी उसकी ताकत

गुजरात की ताकत उसकी गेंदबाजी है। मोहम्मद शमी, लोकी फर्ग्यूसन, राशिद खान की तिकड़ी किसी भी विपक्षी बल्लेबाजी को तहस-नहस करने में सक्षम है। हालांकि उसके लिए उसकी बल्लेबाजी थोड़ी चिंता का सबब बनी हुई है। 

06:24 PM, 08-Apr-2022

अंक तालिका में स्थिति

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अपने दोनों मैच जीतकर चौथे स्थान पर है जबकि मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में पंजाब किंग्स तीन में दो मैच जीतकर पांचवें नंबर पर है। 

06:13 PM, 08-Apr-2022

पंजाब बनाम गुजरात: राहुल तेवतिया ने दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात को दिलाई जीत, रोमांचक मुकाबले में पंजाब की हार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 में आज 16वां मुकाबला खेला जा रहा है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है। गुजरात की टीम अभी तक अपराजित रही है और अपने शुरू के दोनों मुकाबले जीती है। वहीं पंजाब किंग्स ने तीन में दो मैच में बाजी मारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें