मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी की घातक गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। सोमवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या (56) और श्रेयस अय्यर (59*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अर्शदीप और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए जबकि बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस के नाम एक-एक विकेट रहा।
दिल्ली को छठा झटका ड्वार्शुइस ने दिया। उन्होंने डेविड मिलर को प्रभसिमरन के हाथों कैच कराया। वह 51 रन बनाकर आउट हुए। अब आशुतोष का साथ देने माधव तिवारी आए हैं।
दिल्ली को पांचवां झटका स्टोइनिस ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। वह 30 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अब डेविड मिलर का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं।
दिल्ली को तीसरा झटका अर्शदीप ने दिया। उन्होंने साहिल को चहल के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टब्स का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।
दिल्ली को दूसरा झटका अर्शदीप ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को यानसेन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अभ साहिल का साथ देने स्टब्स आए हैं।
दिल्ली को पहला झटका यश ठाकुर ने दिया। उन्होंने अभिषेक को बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब साहिल परख आए हैं।
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 211 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट लिए जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।
पंजाब को तीसरा झटका माधव तिवारी ने दिया। उन्होंने कूपर कोनोली को मिलर के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। अब मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 187 रन है।
श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह कोनोली के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
पंजाब किंग्स ने दो विकेट पर 150 से ज्यादा का स्कोर बना लिया है। श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
पंजाब को दूसरा झटका माधव तिवारी ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को साहिल परख के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अब श्रेयस का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।
पंजाब को पहला झटका लगा मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को आकिब नबी के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बनाकर आउट। अब प्रियांश आर्या का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।
प्रियांश आर्या ने दिल्ली के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन का उनके बल्ले से आया तीसरा अर्धशतक भी है। वह प्रभसिमरन के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, त्रिपुराना विजय, पथुम निसांका, विपराज निगम।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वार्शुइस को मौका दिया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 मुकाबले डीसी ने अपने नाम किए, जबकि 18 मैच पीबीकेएस ने जीते। इस बीच 1 मैच बेनतीजा रहा।
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 11 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत के साथ, कैपिटल्स पूरे सीजन में अपनी निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष करती नजर आई है। भले ही डीसी अपने बाकी बचे सभी मैच जीत ले, ये टीम ज्यादा से ज्यादा 14 अंकों तक ही पहुंच सकेगी, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें बहुत कम रह जाएंगी। डीसी अपने पिछले 6 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत ही हासिल कर पाई है, उनके हालिया खराब प्रदर्शन ने इस अहम मुकाबले से पहले टीम के आत्मविश्वास को यकीनन कमजोर किया होगा। यह टीम 11 में से 7 मैच गंवाकर 8वें पायदान पर है।
पंजाब किंग्स ने जोरदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस टीम ने शुरुआती 7 में से एक भी मैच नहीं गंवाया। इस बीच एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ गया। जैसे-जैसे प्लेऑफ की जंग तेज हो रही है, पंजाब किंग्स अपनी हार का सिलसिला रोकने और प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए बेताब होगी। पंजाब किंग्स 10 में से 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।
आईपीएल 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। पीबीकेएस का मकसद इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना होगा।
IPL Live Cricket Score, PBKS vs DC Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब की नजरें दिल्ली पर जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी।