फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AFG T20: भारत की उम्मीदों को झटका, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया, फाइनल में श्रीलंका से भिड़ंत

Wed, 07 Sep 2022 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

Live Cricket Score, Pakistan vs Afghanistan (PAK vs AFG) T20 Asia Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप के सुपर-4 राउंड के चौथे मैच में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से शारजाह में खेला गया। पाकिस्तान ने इस मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 129 रन बनाए। पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मैच जीतने के बाद नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: नसीम शाह ने पाकिस्तान को दिलाई जीत

नसीम शाह ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर जीत दिलाई। पाकिस्तान को जीत के लिए छह गेंद पर 11 रन बनाने थे। उन्होंने फजहलहक फारूकी की शुरुआती दो गेदों पर छक्का जड़कर मैच समाप्त कर दिया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को एक विकेट से अपने नाम कर लिया। वह इस जीत के साथ एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। वहीं, हार के बाद अफगानिस्तान बाहर हो गया। उसके साथ-साथ भारत की भी उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। अब वह अफगानिस्तान के लिए खिलाफ गुरुवार को सिर्फ मैच खेलेगा। दोनों के लिए यह अब सिर्फ औपचारिक मैच होगा।

पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाए। उसके लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए शादाब खान ने 36, इफ्तिखार अहमद ने 30, मोहम्मद रिजवान ने 20 और आसिफ अली ने 16 रन बनाए। नसीम शाह चार गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। अंक तालिका में चार अंकों के साथ श्रीलंका पहले और इतने ही अंकों के साथ पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। उससे पहले सुपर-4 में भी दोनों का आमना-सामना शुक्रवार को होगा।

10:55 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: आसिफ अली आउट

पाकिस्तान को 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ा झटका लगा। आसिफ अली को फरीद अहमद ने करीम जनात के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान को छह गेंद पर 11 रन चाहिए। नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन क्रीज पर हैं।

10:48 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: फजहलहक ने किया कमाल

फजहलहक ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर खुशदिल शाह को क्लीन बोल्ड कर दिया। खुशदिल तीन गेंद पर एक रन ही बना सके। अगले ओवर में फरीद ने हारिस रउफ को क्लीन बोल्ड कर दिया। रउफ खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के आठ विकेट गिर गए हैं। उसे जीत के लिए 10 गेंद पर 20 रन चाहिए।

विज्ञापन
10:43 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: मोहम्मद नवाज भी पवेलियन लौटे

फजहलहक फारूकी ने 18वें ओर की पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज को आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। नवाज ने पांच गेंद पर चार रन बनाए। उनके आउट होने के बाद खुशदिल शाह क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर आसिफ अली हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 16 गेंद पर 24 रन चाहिए।

10:37 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: राशिद ने शादाब को किया आउट

राशिद खान ने 17वें ओवर में अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने शादाब खान को अजमतुल्लाह के हाथों कैच कराया। शादाब ने राशिद की पहली गेंद पर छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए। शादाब ने 26 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए। शादाब को आउट कर अफगानिस्तान ने मैच को रोमांचक कर दिया है।

विज्ञापन
10:28 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा

पाकिस्तान का चौथा विकेट 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। फरीद अहमद ने इफ्तिखार अहमद को इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। इफ्तिखार ने 33 गेंद पर 30 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर शादाब खान क्रीज पर हैं।

10:14 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: शादाब खान ने संभाला मोर्चा

लगातार विकेट गिरने के बाद शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने मोर्चा संभाल लिया है। शादाब ने 12वें ओवर में मोहम्मद नबी के ओवर में 14 रन जड़कर टीम के ऊपर से दबाव कम किया। पाकिस्तान ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। शादाब 13 गेंद पर 21 और इफ्तिखार अहमद 23 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:57 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: मोहम्मद रिजवान आउट

इस टूर्नामेंट में फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान को राशिद खान ने आउट कर दिया। उन्होंने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पाकिस्तानी ओपनर ने 26 गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। इफ्तिखार अहमद 16 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं। शादाब खान क्रीज पर उतरे हैं। पाकिस्तान ने नौ ओवर में तीन विकेट पर 48 रन बना लिए हैं।

09:44 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाए 35 रन

पाकिस्तान की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 35 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान 17 गेंद पर 15 और इफ्तिखार अहमद नौ गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए नियमित अंतराल पर विकेट लेने होंगे।

09:29 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका

पाकिस्तान को पहला झटका फजहलहक फारूकी ने दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में कप्तान बाबर आजम को आउट कर दिया। बाबर खाता भी नहीं खोल पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। अगले ही ओवर में फखर जमान रनआउट हो गए। चौथे ओवर की पहली गेंद पर नजीबुल्लाह ने उन्हें रनआउट कर दिया। फखर के आउट होने के बाद इफ्तिखार अहमद क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान ने 3.1 ओवर में दो विकेट पर 18 रन बना लिए हैं।

09:03 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: पाकिस्तान को मिला 130 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 130 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाए। शारजाह में उसका यह न्यूनतम स्कोर है। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। राशिद खान ने 15 गेंद पर नाबाद 18 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 10 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान और मोहम्मद नवाज को एक-एक सफलता मिली।

08:44 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: हारिस रउफ को मिली दूसरी सफलता

हारिस रउफ ने अफगानिस्तान को छठा झटका दिया। उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट किया। इब्राहिम 37 गेंद पर 35 रन बनाकर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद राशिद खान बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

08:32 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

शादाब खान ने 13वें ओवर में अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। उन्होंने नजीबुल्लाह जादरान को फखर जमान के हाथों कैच कराया। जादरान 11 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने शादाब की गेंद पर छक्का लगाया था। इस एशिया कप में पहली बार किसी बल्लेबाज ने शादाब की गेंद पर छक्का लगाया है। अगले ही ओवर में नसीम शाह ने अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया। उन्होंने कप्तान मोहम्मद नबी को शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। नबी का यह 100वां मैच है।

08:23 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: करीम जनात लौटे पवेलियन

अफगानिस्तान को तीसरा झटका करीम जनात के रूप में लगा। धीमी बल्लेबाजी करने वाले जनात को मोहम्मद नवाज ने अपना शिकार बनाया। जनात छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर फखर जमान के हाथों लपके गए। उन्होंने 19 गेंद पर 15 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।

08:13 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान की पारी के आधे ओवर समाप्त

अफगानिस्तान की पारी के आधे यानी 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। जजई और गुरबाज के आउट होने के बाद इब्राहिम जादरान और करीम जनात ने पारी को संभाला है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी कर ली है। इब्राहिम 17 गेंद पर 16 और जनात 16 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:57 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: पाकिस्तान को मिली दूसरी सफलता

पाकिस्तान को दूसरी सफलता मोहम्मद हसनैन ने दिलाई। उन्होंने हजरतुल्लाह जजई को क्लीन बोल्ड कर दिया। जजई 17 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। जजई के आउट होने के बाद करीम जनात क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर इब्राहिम जादरान हैं। पांच ओवर में अफगानिस्तान ने दो विकेट पर 43 रन बना लिए हैं।

07:49 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को पहली सफलता हारिस रउफ ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया। गुरबाज ने 11 गेंद पर 17 रन बनाए। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर हजरतुल्लाह जजई को जीवनदान मिला। थर्ड मैन पर उनका कैच नसीम शाह ने छोड़ दिया। गुरबाज के बाद बल्लेबाजी के लिए इब्राहिम जादरान उतरे हैं। अफगानिस्तान ने चार ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं।

07:31 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान के ओपनर्स उतरे

अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत हो चुकी है। हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर उतरे हैं। वहीं, पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने पहला ओवर किया। अफगानिस्तान का स्कोर एक ओवर में बिना विकेट के चार रन है।

07:05 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह।

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनात, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजहलहक फारूकी।

07:02 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

पाकिस्तान ने सुपर-4 राउंड में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उसने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, अफगानिस्तान ने दो बदलाव किए हैं। उसने शमिउल्लाह शिनवारी की जगह अजमतुल्लाह ओमरजई और नवीन उल हक की जगह फरीद अहमद मलिक को टीम में शामिल किया गया है।

06:42 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20: भारत की उम्मीदों को झटका, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया, फाइनल में श्रीलंका से भिड़ंत

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप के सुपर-4 राउंड के चौथे मैच में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। पाकिस्तान अगर यह मुकाबला जीत लेता है तो वह श्रीलंका के साथ फाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में अफगानिस्तान के साथ-साथ भारत भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान के जीतने से उसके और भारत की उम्मीदें कायम रहेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें