फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs CAN: विश्व कप में पाकिस्तान की पहली जीत, कनाडा को सात विकेट से हराया, रिजवान ने जड़ा अर्धशतक

Tue, 11 Jun 2024 11:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

खास बातें

Pakistan vs Canada T20 World Cup 2024 Highlights : आज टी20 विश्व कप 2024 का 22वां मैच पाकिस्तान और कनाडा के बीच खेला गया। यह मुकाबला बाबर आजम की टीम के लिए करो या मरो की स्थिति वाला था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में कनाडा ने आरोन जोन्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की 53 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाए। पाकिस्तान की यह मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम कनाडा - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 11-Jun-2024

पाकिस्तान की सात विकेट से जीत

टी20 विश्व कप 2024 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान ने कनाडा के खिलाफ सात विकेट से जीतकर खुद को सुपर-8 की दौड़ में बरकरार रखा है। इस जीत के साथ बाबर आजम की टीम के नेट रनरेट में सुधार हुआ है। अब उनका नेट रनरेट +0.191 हो गया है। वहीं, टीम दो अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान को अपना अगला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। 16 जून को यह मुकाबला लॉडरहिल में खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान को बड़े अंतर से हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अंक तालिका में शीर्ष पर चार अंकों के साथ भारत बना हुआ है। वहीं, अमेरिका चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। दोनों टीमें 12 जून को भिड़ेंगी।

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने आरोन जोन्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की 53 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाए। पाकिस्तान की यह मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत है। 

पाकिस्तान की पारी
107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका 20 रन के स्कोर पर लगा। सईम अयूब को हेलाइगर ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर मोव्वा के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। न्यूयॉर्क की धीमी पिच पर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच शानदार साझेदारी हुई। दोनों ने 62 गेंदों का सामना किया और 63 रनों की साझेदारी निभाई। हेलाइगर ने बाबर को 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह 33 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में फखर जमां चार और उस्मान खान दो रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। कनाडा के लिए डिलों हेलाइगर ने दो और जेरेमी गोर्डोन ने एक विकेट चटकाया।

11:00 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: बाबर 33 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान को दूसरा झटका बाबर आजम के रूप में लगा। उन्होंने हेलाइगर ने मोव्वा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फखर जमां उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मोहम्मद रिजवान क्रीज पर मौजूद हैं।

10:57 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: बाबर-रिजवान ने संभाला मोर्चा

सईम अयूब के विकेट के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने मोर्चा संभाला है। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। टीम को जीत के लिए 32 गेंदों में 24 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
10:13 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका 20 रन के स्कोर पर लगा। हेलाइगर ने सईम अयूब को आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना सके। फिलहाल रिजवान और बाबर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:01 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद रिजवान और सईम अयूब उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तीन ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 14/0 है।

विज्ञापन
09:59 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: कनाडा ने पाकिस्तान के सामने रखा 107 रन का लक्ष्य

कनाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए।

09:25 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: कप्तान साद 10 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान को सातवां झटका मोहम्मद आमिर ने 87 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने कप्तान साद बिन जफर को आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर कलीम और हेलाइगर मौजूद हैं।

09:10 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: जॉनसन अर्धशतक लगाकर आउट

कनाडा को छठा झटका नसीम शाह ने दिया 73 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने जबरदस्त फॉर्म में चल रहे आरोन जॉनसन को बोल्ड किया। सलामी बल्लेबाज 52 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर साद बिन जफर और कलीम सना मौजूद हैं।

08:49 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: रऊफ ने चटकाए दो विकेट

कनाडा को चौथा झटका श्रेयस मोव्वा के रूप में लगा। हारिस रऊफ ने रिजवान के हाथों ने उन्हें कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद गेंदबाज ने रविंदरपाल सिंह को भी आउट कर दिया। यह कनाडा को पांचवां झटका लगा। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर आरोन जॉनसन और साद बिन जफर मौजूद हैं। 

08:40 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: कनाडा का तीसरा विकेट गिरा

कनाडा को तीसरा झटका निकोलस किर्टन के रूप में लगा। वह रनआउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे किर्टन सिर्फ एक रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर श्रेयस और जॉनसन मौजूद हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/3 है।

08:26 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: कनाडा का दूसरा विकेट भी गिरा

कनाडा को दूसरा झटका परगट सिंह के रूप में लगा। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने फखर जमां के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस किर्टन उतरे हैं। फिलहाल क्रीज पर आरोन जॉनसन क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:15 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: कनाडा का पहला विकेट गिरा

कनाडा को पहला झटका 20 रन के स्कोर पर मोहम्मद आमिर ने दिया। उन्होंने नवनीत धालीवाल को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए परगट सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आरोन जॉनसन क्रीज पर मौजूद हैं।

08:06 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: कनाडा की पारी शुरू

कनाडा की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए आरोन जॉनसन और नवनीत ढालीवाल उतरे हैं। पारी का पहला ओवर शाहीन शाह अफरीदी ने फेंका। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 11/0 है।

07:39 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

पाकिस्तान : मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर।

कनाडा : आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन।

07:33 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: पाकिस्तान ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय मैदान में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

07:17 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: कनाडा करेगा उलटफेर की उम्मीद

इस विश्व कप में अब तक कई उलटफेर हो चुके हैं और कनाडा टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा ही करने की कोशिश करेगी। कनाडा ग्रुप-ए में दो मैच में एक जीत से तीसरे स्थान पर काबिज है। अमेरिका से सात विकेट की हार के बाद कनाडा ने शानदार वापसी करते हुए अगले मैच में आयरलैंड को 12 रन से मात दी। नवनीत धालीवाल के रूप में कनाडा के पास शीर्ष क्रम का अनुभवी बल्लेबाज मौजूद है। कनाडा ने अमेरिका के खिलाफ 194 रन का स्कोर खड़ा किया था, हालांकि उसे हार मिली थी लेकिन अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से सकारात्मक होकर खेल सकती है।

07:16 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता

आगे आने वाले मुकाबलों में पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन है जिसमें फखर जमां, इमाद वसीम, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने भारत के खिलाफ ढीला शॉट खेलकर अपनी परेशानी बढ़ाई। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने 44 गेंद खेकर 31 रन बनाए, जबकि वसीम ने 15 रन बनाने के लिए 23 गेंद खेलीं। रविवार को पाकिस्तान के लिए अच्छी चीज उसके गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा जिसमें नसीम शाह ने 21 रन देकर तीन, जबकि मोहम्मद आमिर ने 23 रन देकर दो विकेट झटके। लेकिन बचे हुए दो मैचों में उसके मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन को और अधिक जिम्मेदारी से गेंदबाजी करनी होगी।

07:16 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: बाबर की कप्तानी पर उठ रहे सवाल

टी20 विश्व कप से चंद महीने पहले दोबारा पाकिस्तान टीम की कमान संभालने वाले बाबर आजम के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बाबर की कप्तानी पर भी कोई स्पष्टता नहीं दिख रही है और टीम के एक इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में भी असफल रही है। अभी तक दोनों मैच में पाकिस्तान ने खेल के किसी भी विभाग में दम नहीं दिखाया और अगर उन्हें थोड़ी उम्मीद बरकरार रखनी है तो मिलकर एकजुट प्रयास करने होंगे। बाबर और शादाब खान की बदौलत पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ सात विकेट पर 159 रन का स्कोर बनाया, लेकिन इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाया और सुपर ओवर में हार गया। वहीं, भारत के खिलाफ 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका और 59 डॉट गेंद खेलकर सात विकेट पर महज 113 रन ही बना सका।

07:16 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN Live Score: शेष दो मैचों में दर्ज करनी होगी बड़ी जीत

पाकिस्तान का अब सुपर आठ में क्वालीफाई करने का मौका कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर निर्भर करेगा, लेकिन इसके लिए उसे उम्मीद करनी होगी कि अमेरिकी टीम भारत और आयरलैंड के खिलाफ मुकाबलों में बुरी तरह हार जाए। इस हालत में दोनों टीमों के चार-चार अंक होंगे और फैसला बेहतर नेट रन रेट से होगा। पाकिस्तान की टीम इस तरह आंकड़े अपने पक्ष में रहने की बस दुआ ही कर सकती है। अमेरिका का नेट रन रेट दो जीत के बाद +0.626 है और आयरलैंड के खिलाफ जीत उसके लिए काफी होगी। वहीं, पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.150 है जो निराशाजनक है जिससे उसे जीत नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत की दरकार होगी। अभी तक दोनों मैच में 2009 की चैंपियन उस तरह की मजबूत नहीं दिखी है जिसके लिए वह कभी मशहूर हुआ करती थी। 

07:08 PM, 11-Jun-2024

PAK vs CAN: विश्व कप में पाकिस्तान की पहली जीत, कनाडा को सात विकेट से हराया, रिजवान ने जड़ा अर्धशतक

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के लिए टी20 विश्व कप की शुरुआत निराशजनक रही है और टीम ने ग्रुप-ए में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं। पाकिस्तान को पहले अमेरिका के खिलाफ उलटफेर भरी हार का सामना करना पड़ा था और फिर रविवार को भारतीय टीम ने भी रोमांचक मैच में छह रन से उसे हराकर उसकी मुश्किलें बढ़ा दी थी। अब पाकिस्तान को कनाडा के खिलाफ तीसरा मैच खेलना है और अगर टीम को सुपर आठ चरण के लिए दौड़ में बने रहना है तो उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें