फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत, बांग्लादेश के खिलाफ मैच हुआ रद्द, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे

Thu, 27 Feb 2025 04:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

खास बातें

PAK vs BAN Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मुकाबला बिना टॉस के समाप्त हुआ। बारिश की वजह से टॉस ही नहीं हो सका। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं।
विज्ञापन
टॉस में देरी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:04 PM, 27-Feb-2025

पाकिस्तान बांग्लादेश मैच रद्द

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी में बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका। इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत हुआ है। टीम तीन में से एक भी मैच नहीं जीत पाई। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक तो मिला, लेकिन रिजवान की टीम ग्रुप-ए में आखिरी स्थान पर रही। बांग्लादेश ने उनसे ऊपर तीसरे स्थान पर रहते हुए सफर का अंत किया। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो हार और एक बेनतीजा मैच के साथ एक अंक और -0.44 नेट रन रेट लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान की टीम -1.09 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर रही। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बांग्लादेश को भी इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ शिकस्त मिली। ग्रुप-ए का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर लीग राउंड को खत्म करेगी।

02:54 PM, 27-Feb-2025

PAK vs BAN Live: बारिश जारी

रावलपिंडी में अभी तक बारिश हो रही है। इसकी वजह से टॉस नहीं हो सका है। मैदान पर कवर्स हैं और कवर्स पर काफी पानी है। इसे पूरी तरह से तैयार करने में भी काफी समय लग सकता है। हालांकि, उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है।

02:07 PM, 27-Feb-2025

PAK vs BAN Live: बारिश की वजह से टॉस में देरी

रावलपिंडी में फिलहाल बारिश और गीले मैदान की वजह से टॉस में देरी हो रही है। बारिश रुक रुक कर हो रही है।  दोनों टीमों के खिलाड़ी फिलहाल ड्रेसिंग रूम में परिस्थितियों के खेलने लायक हो जाने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में बाबर, हारिस, सलमान आगा और इमाम हंसी मजाक करते हुए दिखे।

विज्ञापन
01:47 PM, 27-Feb-2025

PAK vs BAN Live: पाकिस्तान के सामने बांग्लादेश

गत चैंपियन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को ही भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी जिससे उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल हो गई। यह दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं और दोनों ही नजरें जीत के साथ अभियान का अंत करने पर टिकी होंगी। 

01:46 PM, 27-Feb-2025

PAK vs BAN Live: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड ने शुरुआती दो मैचों में किया लचर प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में गलतियों के लिए बहुत कम गुंजाइश होती है लेकिन मेजबान पाकिस्तान ने पहले दोनों मैच में लचर प्रदर्शन किया तथा न्यूजीलैंड और भारत से करारी हार झेलने के बाद उसका अपनी धरती पर चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। यही कहानी बांग्लादेश की रही जिससे इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच औपचारिक रह गया है। इस मैच में अब दोनों टीम प्रतिष्ठा की खातिर एक दूसरे का सामना करेंगी। 

विज्ञापन
01:46 PM, 27-Feb-2025

PAK vs BAN Live: लगातार तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से बाहर पाकिस्तान

पाकिस्तान 29 साल बाद किसी वैश्विक प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है लेकिन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब देश के क्रिकेट ढांचे में आमूल चूल बदलाव करने की मांग उठ रही है। यह लगातार तीसरा अवसर है जबकि पाकिस्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट के किसी वैश्विक प्रतियोगिता के पहले दौर में बाहर हो गया। इससे पहले 2023 में वनडे विश्व कप और 2024 में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

ऐसे समय में जब अन्य टीम बेखौफ और आक्रामक रवैया अपना रही है तब लगता है कि पाकिस्तान अतीत में जी रहा है। उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बेहद रक्षात्मक रवैया अपना रहे हैं। अपने बल्लेबाजों के इस तरह के रवैए के कारण पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी में 161 और भारत के खिलाफ दुबई में 147 ऐसी गेंद खेली जिन पर रन नहीं बने। बल्लेबाजों के गलत शॉट का चयन, खराब क्षेत्र रक्षण और खिलाड़ियों के चोटिल होने से भी पाकिस्तान की परेशानियां बढ़ी। उसके सलामी बल्लेबाज फखर जमां चोट के कारण बाहर हो गए और उनकी जगह टीम में लिए गए इमाम उल हक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

01:46 PM, 27-Feb-2025

PAK vs BAN Live: रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं बाबर-रिजवान 

पाकिस्तान की बल्लेबाजी का मुख्य आधार बाबर आजम और कप्तान मोहम्मद रिजवान हैं लेकिन यह दोनों अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था लेकिन उन्होंने बेहद धीमी बल्लेबाजी की जिसके लिए उनकी कड़ी आलोचना हुई। गेंदबाजी में पाकिस्तान का भरोसा अपने तेज गेंदबाजों पर था लेकिन उसके तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ कमजोर और अप्रभावी दिख रहे हैं । टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में किया जा रहा है जहां की पिच धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल होती हैं। यह जानते हुए भी पाकिस्तान ने अबरार अहमद के रूप में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर चुना। इसके लिए चयन समिति की कड़ी आलोचना भी हो रही है।

पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला बांग्लादेश भी भारत और न्यूजीलैंड से हार के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने भी अभी तक निराश किया है। उसके बल्लेबाजों में केवल तौहीद हृदोय, कप्तान नजमुल हसन और जाकर अली ही थोड़ा प्रभाव छोड़ पाए हैं। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी बांग्लादेश का प्रदर्शन औसत रहा है।

12:09 AM, 27-Feb-2025

PAK vs BAN: पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत, बांग्लादेश के खिलाफ मैच हुआ रद्द, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे

Live Cricket Score Today, PAK vs BAN Champions Trophy 2025 : नमस्कार! अमर उजाला का लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, ग्रुप ए से न्यूजीलैंड और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें