फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ Vs UGA Highlights : न्यूजीलैंड ने युगांडा को नौ रन से हराया, डेवोन कॉनवे 22 रन बनाकर नाबाद रहे

Sat, 15 Jun 2024 09:06 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

खास बातें

NZ Vs UGA T20 World Cup 2024 Highlights : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 का 32वां मुकाबला न्यूजीलैंड और युगांडा के बीच त्रिनिदाद में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। युगांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 40 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 5.2 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाए और नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
न्यूज़ीलैंड बनाम युगांडा लाइव स्कोर - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:26 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: न्यूजीलैंड की जीत

न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 88 गेंदों के शेष रहते हुए नौ विकेट से जीत लिया। इसी के साथ टीम ग्रुप सी की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में दो अंक हैं। अब उन्हें अपना अगला मैच पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 17 जून को खेलना है। वहीं, युगांडा दो अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज छह-छह अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।युगांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 40 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 5.2 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाए और नौ विकेट से मैच जीत लिया।

08:06 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 23/0

चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 23/0 है। फिल एलन नौ और डेवोन कॉनवे भी नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

08:05 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के  लिए फिन एलन और डेवोन कॉनवे उतरे हैं। 

विज्ञापन
07:44 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: 40 पर ऑलआउट

युगांडा की टीम 40 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कीवी गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया। नौ बल्लेबाज पांच रन से भी ज्यादा नहीं बना सके।

07:12 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: सातवां विकेट भी गिरा

यूगांडा को सातवां झटका भी रचिन रवींद्र ने ही दिया। उन्होंने दिनेश नकरानी को 27 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर ब्रायन मसाबा और फ्रेड एचलेम मौजूद हैं। 

विज्ञापन
07:07 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: यूगांडा के तीन विकेट और गिरे

दो रन के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी यूगांडा को तीन झटके और लग गए। चौथा विकेट रौनक पटेल (2) के रूप में गिरा। उन्हें सेंटनर ने आउट किया। इसके बाद केनेथ वैसवा को फर्ग्यूसन ने आउट किया। वहीं, रिआजत अली शाह को रचिन रवींद्र ने अपना शिकार बनाया

06:30 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: तीन पर तीन झटके

कीवी टीम के गेंदबाज इस मैच में कर बरपा रहे हैं। तीन रन के स्कोर पर यूगांडा के तीन विकेट गिर चुके हैं। पहला और दूसरा झटका ट्रेंट बोल्ट ने यूगांडा को दिया। उन्होंने पहले साइमन सेसाजी को अपना शिकार बनाया। इसके बाद रॉबिन्सन ओबुया को आउट किया। वहीं, टिम साउदी ने अल्पेश रामजनी का विकेट चटकाया। तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

06:29 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

युगांडा : रौनक पटेल, साइमन सेसाजी (विकेटकीपर), रॉबिन्सन ओबुया, रियाजत अली शाह, अल्पेश रामजानी, दिनेश नकरानी, केनेथ वैसवा, ब्रायन मसाबा (कप्तान), फ्रेड अचेलम, जुमा मियागी, कॉसमास क्यवुता।

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

06:27 AM, 15-Jun-2024

NZ vs UGA Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में यूगांडा की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। वह कीवियों के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

06:17 AM, 15-Jun-2024

NZ Vs UGA Highlights : न्यूजीलैंड ने युगांडा को नौ रन से हराया, डेवोन कॉनवे 22 रन बनाकर नाबाद रहे

Live Cricket Score (NZ vs UGA) New Zealand vs Uganda T20 World Cup: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 का 32वां मुकाबला न्यूजीलैंड और यूगांडा के बीच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें