फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC IPL 2021: दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को चार विकेट से हराया, श्रेयस ने खेली मैच जिताऊ पारी

Sat, 02 Oct 2021 07:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

Mumbai Indians vs Delhi Capitals HIGHLIGHTS: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली अब 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@DelhiCapitals
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:22 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली की रोमाचक जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली अब 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। शारजाह में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई की टीम को 129 रन के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव (33) सर्वोच्च स्कोरर रहे जबकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम ने 100 रन के अंदर अपने छह विकेट गंवा दिए, हालांकि श्रेयस अय्यर (33*) एक छोर पर टिके रहे और अश्विन के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। मुंबई की तरफ से पोलार्ड को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए। 
 

07:05 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली को 12 गेंदों में 11 रन की जरुरत

दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर एक बार फिर से मैच जिताऊ पारी खेल रहे हैं। टीम को अब जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 11 रन की जरुरत है।

06:57 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली को 24 गेंदों में 25 रन की दरकार

दिल्ली की टीम धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ रही है। हालांकि मुंबई की गेंदबाज भी अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। दिल्ली को अब 24 गेंदों में 25 रनों की जरुरत है।  

विज्ञापन
06:53 PM, 02-Oct-2021

30 गेंदें शेष, दिल्ली को 30 रनों की दरकार

आखिरी 30 गेंदों का खेल बाकी है। दिल्ली को जीत के लिए जहां 30 रनों की दरकार हैं वहीं मुंबई को चार विकेट की जरुरत है। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 100/6, श्रेयस अय्यर (17*), रवि अश्विन (5*)
 

06:39 PM, 02-Oct-2021

बोल्ट ने अक्षर को निपटाया 

दिल्ली के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। इस बार ट्रेंट बोल्ट ने अक्षर पटेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर को रिव्यू का भी फायदा नहीं मिला और वह 9 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 80/5, श्रेयस अय्यर (15*), शिमरॉन हेटमायर (3*)

 

विज्ञापन
06:25 PM, 02-Oct-2021

10 ओवर का खेल पूरा

दिल्ली की टीम को इस वक्त एक मजबूत साझेदारी की जरुरत है और उसकी तरफ से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल मैदान पर हैं। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 74/4, श्रेयस अय्यर (13*), अक्षर पटेल (8*)

06:08 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली के 50 रन पूरे

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर मिलकर दिल्ली को शुरुआती झटके से उबारने में लगे हैं। दोनों मिलकर धीरे-धीरे साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 51/3, ऋषभ पंत (23*), श्रेयस अय्यर (5*)

06:04 PM, 02-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

पहले छह ओवर का खेल यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। मुंबई के लिहाज से ये छह ओवर काफी शानदार रहे। उसने इस दौरान तीन बड़ी सफलताएं हासिल की। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 46/3, ऋषभ पंत (21*), श्रेयस अय्यर (2*)

06:00 PM, 02-Oct-2021

कुल्टर नाइल ने स्मिथ को किया बोल्ड  

नाथन कुल्टर नाइल ने आते ही स्टीव स्मिथ को अपना पहला शिकार बनाया। उन्होंने पहली ही गेंद पर स्मिथ को 9 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 35/3, ऋषभ पंत (11*), श्रेयस अय्यर (1*)
 

 

05:49 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली को दोहरा झटका 

मुंबई के 130 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की कमजोर शुरुआत हुई है। शिखर धवन के बाद पृथ्वी शॉ भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। शॉ को क्रुणाल ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। आउट होने से पहले शॉ ने छह रन बनाए। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 21/2, ऋषभ पंत (6*), स्टीव स्मिथ (1*)
 

05:42 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली को पहला झटका, धवन आउट

दिल्ली की शुरुआत भी मुंबई इंडियंस की तरह ही हुई है। उसने भी दूसरे ही ओवर में शिखर धवन का विकेट गंवा दिया है। धवन को पोलार्ड ने आठ रन के स्कोर पर रनआउट किया। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 14/1, पृथ्वी शॉ (6*), स्टीव स्मिथ (0*)
 

05:34 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली की पारी शुरू 

मुंबई के 129 रन के जवाब में दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। जबकि मुंबई ने ट्रेंट बोल्ट को नई गेंद थमाई है।

05:23 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली के सामने 130 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2021 में 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने है। शारजाह के मैदान में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 129 रन ही बना पाई। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव (33) सर्वोच्च स्कोरर रहे। जबकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
 

05:09 PM, 02-Oct-2021

आवेश का एक और शानदार ओवर

आवेश खान ने एक बार फिर से अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने अपने चौथे और टीम के 19वें ओवर में सात रन देकर दो विकेट हासिल किए। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 116/7, क्रुणाल पंड्या (7*), जयंत यादव (5*)

 

04:51 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली ने पिछले दो ओवर में दिए एक रन 

दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे और आवेश खान ने आज जबरदस्त गेंदबाजी की है। दोनों की जोड़ी ने मिलकर मुंबई के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। नोर्त्जे ने जहां 15वां ओवर मेडेन फेंका वहीं आवेश ने 16वें ओवर में सिर्फ एक रन दिए।

04:49 PM, 02-Oct-2021

पांड्या ब्रदर्स पर दारोमदार 

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई की टीम अभी रनों के लिए संघर्ष कर रही है। 100 रन के अंदर पांच विकेट गंवाने के बाद अब मुंबई को पांड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या से एक बड़ी और मजबूत साझेदारी की उम्मीद है। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 87/5, हार्दिक पंड्या (2*), क्रुणाल पांड्या (0*)
 

04:44 PM, 02-Oct-2021

पोलार्ड भी लौटे पवेलियन

दिल्ली के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों का निकाला दम। इस बार स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्हें नोर्त्जे ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पोलार्ड 9 गेंदों में सिर्फ छह रन ही बना पाए।
 

04:36 PM, 02-Oct-2021

अक्षर के आगे बेबस मुंबई के बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज आज पूरी तरह से अक्षर पटेल के आगे बेबस नजर आए। इस बार उन्होंने सौरभ तिवारी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सौरभ को पंत के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले सौरभ ने 18 गेंदों में 15 रन बनाए। अक्षर ने अपने चार ओवर के कोटे में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। 

04:25 PM, 02-Oct-2021

सूर्यकुमार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम 

अच्छी लय में नजर आ रहे सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम हुए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी में फंसाया और रबाडा के हाथों  कैच कराया। आउट होने से पहले सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 73/3, सौरभ तिवारी (13*), कीरोन पोलार्ड (0*)
 

04:20 PM, 02-Oct-2021

10 ओवर का खेल पूरा 

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज लय में नजर आ रहे हैं। टीम को भी उनसे इस मैच में काफी उम्मीदें हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 66/2, सूर्यकुमार यादव (32*), सौरभ तिवारी (7*)

 

04:12 PM, 02-Oct-2021

मुंबई इंडियंस ने आठ ओवर में अपने पहले 50 रन पूरे कर लिए हैं। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव और सौरभ तिवारी क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 52/2, सूर्यकुमार यादव (21*), सौरभ तिवारी (4*)

 

04:08 PM, 02-Oct-2021

डिकॉक भी लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है। इस बार अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक का शिकार किया। डिकॉक 18 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।

04:05 PM, 02-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

दिल्ली के लिए पहला पावरप्ले काफी अच्छा रहा। टीम ने इस दौरान रोहित शर्मा का विकेट अपने नाम किया और मुंबई के रनों पर भी लगाम लगाए रखी। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 35/1, क्विंटन डिकॉक (17*), सूर्यकुमार यादव (10*)
 
 

03:54 PM, 02-Oct-2021

आवेश की शानदार गेंदबाजी 

दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। पहले ओवर में रोहित का विकेट चटकाने के बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में महज दो रन दिए। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 23/1, क्विंटन डिकॉक (6*), सूर्यकुमार यादव (9*)
 

03:43 PM, 02-Oct-2021

सूर्या-डिकॉक मैदान पर

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए हैं। वह अब क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाएंगे। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 12/1, क्विंटन डिकॉक (4*), सूर्यकुमार यादव (0*)

03:43 PM, 02-Oct-2021

आवेश ने किया रोहित का शिकार 

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें आवेश खान ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रबाडा के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले रोहित ने 10 गेंदों में सात रन बनाए।  

03:31 PM, 02-Oct-2021

मैच शुरू 

मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है, जबकि दिल्ली ने नोर्त्जे को नई गेंद थमाई है।

03:10 PM, 02-Oct-2021

प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: 
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश ख़ान, एनरिक नोर्त्जे

मुंबई इंडियंस: 
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कुल्टर-नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
 

03:07 PM, 02-Oct-2021

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव 

दिल्ली कैपिटल्स ने ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया है जबकि मुंबई ने राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को मौका दिया है।

03:00 PM, 02-Oct-2021

टॉस रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसका मतलब है कि शारजाह के छोटे मैदान में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

02:57 PM, 02-Oct-2021

पिच रिपोर्ट 

दीप दासगुप्ता ने पिच का मुआयना करने के बाद बताया है कि विकेट पर घास नहीं, लेकिन गर्मी का प्रभाव पड़ेगा। मुंबई के लिए शारजाह में यह पहला मैच, यहां उन्हें संभलकर खेलना होगा।

02:34 PM, 02-Oct-2021

अंक तालिका में स्थिति

आईपीएल 2021 की अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति की बात करें तो दिल्ली की टीम 11 में से आठ मुकाबले जीतकर 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। जबकि मुंबई की टीम 11 में से सिर्फ पांच मैच ही जीत पाई है और इस वक्त 10 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। 

02:26 PM, 02-Oct-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड 

मुंबई और दिल्ली के बीच अब तक कुल 29 बार भिड़ंत हुई है। इसमें मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। मुंबई ने जहां 16 मैचों में बाजी मारी है तो वहीं दिल्ली को 13 बार जीत मिली है।
 

02:06 PM, 02-Oct-2021

MI vs DC IPL 2021: दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को चार विकेट से हराया, श्रेयस ने खेली मैच जिताऊ पारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 में आज 46वां मुकाबला खेला जा रहा है। शारजाह के मैदान में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत है। प्लेऑफ के लिहाज से मुंबई इंडियंस के लिए यह बेहद अहम मैच है। पांच बार की चैंपियन और गत विजेता मुंबई इस वक्त अंक तालिका में छठे स्थान पर है और दिल्ली के खिलाफ जीत उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखेगी।    

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें