फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RCB Highlights: आरसीबी ने मुंबई को तीन विकेट से हराया, नादिन डी क्लार्क की 63 रनों की शानदार पारी

Fri, 09 Jan 2026 11:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

खास बातें

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ किया है। शुक्रवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने नादिन डी क्लार्क की नाबाद 63 रनों की पारी के दम पर टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम मुंबई - फोटो : WPL-X
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 09-Jan-2026

नादिन डी क्लार्क ने दिलाई आरसीबी को चौथे संस्करण की पहली जीत

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज शानदार हुआ है। शुक्रवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गत विजेता मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सजीवन सजना और निकोला कैरी की 82 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने नादिन डी क्लार्क की 63 रनों की नाबाद पारी की बदौलत सात विकेट पर 157 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

10:51 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: 117 पर आरसीबी को छठा झटका

आरसीबी को छठा झटका निकोला कैरी ने दिया। उन्होंने अरुंधति रेड्डी को अमेलिया केर के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस विकेट के लिए रेड्डी ने नादिन डी क्लार्क के साथ 52 रनों की साझेदारी की।

10:49 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: अरुंधति और क्लार्क के बीच 50+ रन की साझेदारी

अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क के बीच 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर छह विकेट पर 117 रन है।

विज्ञापन
10:13 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: पांचवां झटका

आरसीबी को पांचवां झटका भी अमेलिया केर ने ही दिया। उन्होंने ऋचा घोष को पवेलियन की राह दिखाई। 65 पर आरसीबी के पांच विकेट गिर चुके हैं। अब नादिन डी क्लार्क का साथ देने अरुंधति रेड्डी आईं हैं।

10:10 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: 63 पर आरसीबी को चौथा झटका

आरसीबी को चौथा झटका अमेलिया केर ने दिया। उन्होंने राधा यादव को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाईं। फिलहाल क्रीज पर ऋचा और नादिन डी क्लार्क मौजूद हैं।

विज्ञापन
10:07 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: तीसरा विकेट गिरा

अमनजोत कौर ने आरसीबी को तीसरा झटका दिया। उन्होंने दयालन हेमलता को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ सात रन बना पाईं। अब ऋचा घोष का साथ देने राधा यादव आईं हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 63 रन है।

09:57 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस आउट हुईं

ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई। मंधाना 18 और हैरिस 25 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल क्रीज पर दयालन हेमलता और ऋचा घोष मौजूद हैं।

09:41 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर हैं।

09:15 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई ने आरसीबी के सामने रखा 155 रनों का लक्ष्य

महिला प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है। पहले मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सामना हो रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए और आरसीबी के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा है।

इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत धीमी हुई। अमेलिया केर और जी कमालिनी के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। अमेलिया पारी के पांचवें ओवर में लॉरेन बेल का शिकार बन गईं और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आईं नेट शीवर ब्रंट भी सिर्फ चार रन ही बना सकीं। जी कमालिनी को श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 20 रन ही बना सकीं। 67 पर चार विकेट गंवा चुकी मुंबई को एक अच्छी साझेदारी की जरूर त थी। निकोला कैरी और सजीवन सजना ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। कैरी 40 और सजना 45 रन बनाने में कामयाब हुईं। अमनजोत कौर और पूनम खेमनार नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लार्क ने चार और लॉरेन बेल तथा श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

08:37 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: हरमनप्रीत आउट

मुंबई इंडियंस को हरमनप्रीत कौर के रूप में चौथा झटका लगा। हरमनप्रीत 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुईं।

08:31 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: तीसरा विकेट गिरा

मुंबई को तीसरा झटका जी कमालिनी के रूप में लगा। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। वह 28 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और निकोला कैरी मौजूद हैं।

08:23 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे

पारी के नौवें ओवर में मुंबई ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। हरमनप्रीत कौर और जी कमालिनी क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:11 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: 35 पर मुंबई को दूसरा झटका

35 पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। नैट शीवर-ब्रंट सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। अब क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं।

08:03 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका 21 रन के स्कोर पर लगा। अमेलिया केर को लॉरेन बेल ने अपना शिकार बनाया और अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना पाईं। अब जी कमालिनी का साथ देने नैट शीवर ब्रंट आईं हैं।

07:43 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। अमेलिया केर और जी कमालिनी क्रीज पर मौजूद हैं।

07:08 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: डगआउट से मंच पर पहुंचे हनी सिंह

रैपर हनी सिंह ने मंधाना और हरमनप्रीत के बीच बैठकर परफॉर्मेंस की शुरुआत की है। डगआउट से सीधे परफॉर्म करते-करते वह मंच पर पहुंचे हैं।
 
 

06:58 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: जैकलीन बिखेर रहीं जलवा

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर रही हैं। 
 
 

06:53 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: ओपनिंग सेरेमनी शुरू

महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। मशहूर अभिनेत्री हरनाज संधू परफॉर्म कर रही हैं।

06:47 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, मुंबई को दिया बल्लेबाजी का न्योता

महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गत विजेता मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमालिनी, नैट शीवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति, सजवीन सजना, साइका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।
 

06:36 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: पहले मैच के लिए मुंबई और आरसीबी की टीमें मैदान पर पहुंचीं

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज हो रहा है। पहले मैच के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें मैदान पर पहुंच चुकीं हैं।

05:27 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार है...

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, एमेलिया केर, नैत साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, नाला रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, जी कमालिनी (विकेटकीपर), राहिला फिरडोस (विकेटकीपर), मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल। 

आरसीबी: दयालन हेमलता, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्रकार, सायली सत्घरे, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कुमार प्रत्यूशा (विकेटकीपर), लॉरेन वेल, अरुंधति रेड्डी, लिन्से स्मिथ, राधा यादव। 

05:12 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी की टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार

आरसीबी की बात करें तो उसके पास मंधाना के अलावा एलिस पेरी जैसी मंझी हुई खिलाड़ी है। इन दोनों पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा होगा। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज जॉर्जिया वोल, ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस और दक्षिण अफ्रीका की जुझारू ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगी। आरसीबी के पास ऋचा घोष के रूप में अदद विकेटकीपर और फिनिशर है। भारत की अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार और इंग्लैंड की लॉरेन बेल आरसीबी की प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उसके पास इंग्लैंड की लिन्से स्मिथ, भारत की राधा यादव और श्रेयांका पाटिल जैसी अच्छी स्पिन गेंदबाज भी हैं।

05:11 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: कागजों पर मुंबई मजबूत

कागजों पर देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत नजर आती है। उसके पास भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के अलावा इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। मुंबई ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है और किसी भी टीम के लिए उसे हराना एक चुनौती होगी। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की मिली इलिंगवर्थ और भारत की भरोसेमंद अमनजोत कौर की मौजूदगी से उसकी बल्लेबाजी अधिक मजबूत हो गई है। शबनिम इस्माइल मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी, जिसमें साइका इशाक भी शामिल हैं।

05:11 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Live Score: आज से होगा आगाज

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में दो बार की विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना डब्ल्यूपीएल में एकमात्र अन्य खिताब जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा जिसकी कमान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना संभाल रही हैं। चौथी डब्ल्यूपीएल का आयोजन दो चरणों में नवी मुंबई और वडोदरा में किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को परखने का भी मौका मिलेगा।

05:01 PM, 09-Jan-2026

MI vs RCB Highlights: आरसीबी ने मुंबई को तीन विकेट से हराया, नादिन डी क्लार्क की 63 रनों की शानदार पारी

WPL Live Cricket Score, MI vs RCB Women’s Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के ग्रैंड ओपनिंग का इंतजाम किया है, जिसमें मशहूर रैपर हनी सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और हरनाज संधू अपनी खूबसूरती से चार चांद लगाएंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें