WPL Live Cricket Score, MI vs RCB Eliminator 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 136 रन का लक्ष्य तैयार किया। हालांकि, आरसीबी ने पांच रन से यह मैच जीत लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैच में जीतने वाली टीम 17 मार्च को फाइनल में दिल्ली से भिड़ेगी। मुंबई ने गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई जबकि आरसीबी को मुंबई के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। हरमनप्रीत कौर की टीम का आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। अब तक खेले आठ मैचों में मुंबई को पांच मैचों में जीत मिली जबकि मंधाना की सेना को चार मैचों में हार और इतने ही मैचों में जीत मिली।