फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RCB Highlights: मुंबई ने दर्ज की आईपीएल की दूसरी जीत, बेंगलुरु को सात विकेट से हराया

Thu, 11 Apr 2024 11:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

MI vs RCB Highlights:  नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज की। एमआई अपनी दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी नौवें पायदान पर बनी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। 
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : मुंबई ने सात विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज की। एमआई अपनी दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी नौवें पायदान पर बनी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। 

ईशान-रोहित के बीच हुई दमदार साझेदारी
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को ईशान किशन और रोहित शर्मा ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन ने इस मैच में 202.94 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और पांच छक्के लगाए। वह 69 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हिटमैन 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें विल जैक्स ने 12वें ओवर में रीस टॉप्ली के हाथों कैच कराया।

सूर्या ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
 मुंबई के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 17 गेंदों में पचासा ठोका। स्टार बल्लेबाज ने 273.68 के स्ट्राइक रेट से 52 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के निकले। उन्हें विजयकुमार विशक ने लोमरोर के हाथों कैच कराया। इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 23 रन की नाबाद साझेदारी हुई। कप्तान ने छह गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में 16 रन बनाए। आरसीबी के लिए आकाश दीप, विजयकुमार विशक और विल जैक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

11:02 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

मुंबई के लिए विस्फोटक प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें विजयकुमार विशक ने लोमरोर के हाथों कैच कराया। सूर्या ने 270 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और चार छक्के लगाए।

10:58 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों में ठोका अर्धशतक

मुंबई इंडियंस जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। तीसरे नंबर पर बतौर इंपैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव विस्फोटक प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। उन्होंने महज 17 गेंदों में पचासा ठोक दिया। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 169/2 है।

विज्ञापन
10:51 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : रोहित शर्मा 38 रन बनाकर आउट हुए

मुंबई को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें विल जैक्स ने 139 रन के स्कोर पर आउट किया। रीस टॉप्ली ने रोहित का शानदार कैच लिया। हिटमैन तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाने में कामयाब हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव उनका साथ देने के लिए मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 151/2 है।

10:33 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई को पहला झटका 101 रन के स्कोर पर लगा। आकाश दीप ने ईशान किशन को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 34 गेदों में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा 19 गेंदों में 29 रन और सूर्यकुमार यादव एक गेंद पर दो रन बनाकर डटे हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 103/1 है।

विज्ञापन
10:17 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी दमदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, रोहित शर्मा भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पॉवरप्ले खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 72 रन पर पहुंच चुका है।

10:10 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : मुंबई की अच्छी शुरुआत

मुंबई की अच्छी शुरआत हो चुकी है। ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच चार ओवर के खत्म होने तक 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान किशन 16 गेंदों में 22 रन और रोहित आठ गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 

09:48 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने को मुंबई तैयार

आरसीबी द्वारा दिए गए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने को मुंबई तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन आए हैं। दोनों दमदार फॉर्म में चल रहे हैं। उम्मीद है कि दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब होंगे।

09:31 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : आरसीबी ने मुंबई को थमाया 197 रन का लक्ष्य

आईपीएल के 25वें मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 61 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। इस मैच में विराट कोहली सिर्फ तीन रन बना सके। उन्हें बुमराह ने 14 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। तेज गेंदबाज ने आईपीएल में पांचवीं बार कोहली को आउट किया। टीम को दूसरा विकेट विल जैक्स के रूप में लगा। अपने डेब्यू मैच में जैक्स सिर्फ आठ रन बना सके। उन्हें आकाश माधवाल ने 23 रन के स्कोर पर आउट किया। 

इसके बाद फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटीदार के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की विशाल साझेदारी हुई, जिसे  गेराल्ड कोएत्जी ने तोड़ा। उन्होंने इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए पाटीदार को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। वह अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 192.30 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और चार छक्के लगाए। इसके तुरंत बाद ग्लेन मैक्सवेल का विकेट गिरा जो शून्य पर आउट हुए। इस सीजन में उनका बल्ला बिल्कुल भी प्रभावशाली नहीं रहा। 

आरसीबी के लिए बुमराह काल साबित हुए। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। बुमराह ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर महिपाल लोमरोर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद तेज गेंदबाज ने 19वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। उन्होंने सौरव चौहान और विजयकुमार विशक को आउट किया। इसी के साथ उन्होंने पांच विकेट हॉल हासिल किया। वहीं, दिनेश कार्तिक ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 गेंदों में अपना 21वां पचासा पूरा किया। वह 23 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज ने 230.43 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और चार छक्के लगाए।  वहीं, आकाश दीप दो रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए बुमराह ने पांच विकेट चटकाए जबकि गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल और श्रेयस गोपाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

09:22 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : बुमराह ने हासिल किया अपना पांचवां विकेट

बुमराह को इस मैच में आरसीबी पर कहर बरपाते देखा जा रहा है। उन्होंने घातक गेंदबाजी से पांचवां विकेट हासिल कर लिया है जबकि आरसीबी आठ विकेट खो चुकी है। बुमराह ने अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर विजयकुमार विशक को आउट किया। 

09:19 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : आरसीबी का सातवां विकेट भी गिरा

आरसीबी को सातवां झटका सौरव चौहान के रूप में लगा जो सिर्फ नौ रन बना सके। 

09:05 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : डुप्लेसिस और लोमरोर के लिए काल बने बुमराह

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। डुप्लेसिस इस मुकाबले में में 61 रन बनाने में कामयाब हुए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। बुमराह ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर महिपाल लोमरोर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

08:52 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : पाटीदार के बाद मैक्सवेल आउट हुए

टीम को तीसरा झटका रजत पाटीदार के रूप में लगा जिन्होंने इस मैच में अर्धशतक लगाया। इसके बाद टीम को चौथा झटका ग्लेन मैक्सवेल के रूप में लगा। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें श्रेयस गोपाल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।  

08:08 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 67/2

आरसीबी को इस मैच में संघर्ष करते देखा जा रहा है। आठ ओवर का खेल पूरा हो चुका है, टीम ने दो विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटीदार हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। 

08:00 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : पॉवरप्ले खत्म हुआ, आरसीबी का स्कोर 44/2

पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने दो विकेट गंवाकर सिर्फ 44 रन बनाए। टीम को पहला झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को 14 रन के स्कोर पर आउट किया। वहीं, आकाश मधवाल ने इस मैच में डेब्यू करने वाले विल जैक्स को आउट कर दिया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर कप्तान डुप्लेसिस और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद हैं।

07:48 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : आरसीबी को लगा दूसरा झटका

आरसीबी के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले विल जैक्स आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आकाश मधवाल ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिकार बनाया। आरसीबी को यह दूसरा झटका लगा है। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 28/2 है।

07:41 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : बुमराह ने भेजा कोहली को पवेलियन

मुंबई के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। उन्होंने पांचवीं बार किंग कोहली को पवेलियन भेजा। दिग्गज बल्लेबाज इस मैच में सिर्फ तीन रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 18/1 है।

07:31 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : बेंगलुरु की पारी शुरू हुई

मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं। किंग कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं जबकि कप्तान को पिछले मैचों में संघर्ष करते देखा गया है। पारी का पहला ओवर मोहम्मद नबी ने फेंका। इस ओवर में आरसीबी ने सात रन बटोरे।

07:11 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। इम्पैक्ट सब: सुयश प्रभुदेसाई, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, राजन कुमार, कर्ण शर्मा।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल। इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।

07:01 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में फाफ डुप्लेसिस की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। मुंबई एक बदलाव के साथ इस मैच में खेलती नजर आएगी। कप्तान पांड्या ने बताया कि पीयूष चावला की जगह श्रेयस गोपाल को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, आरसीबी तीन बदलावों के साथ खेलती दिखेगी। टीम में विल जैक्स, महिपाल लोमरोर और विजयकुमार विशक को मौका मिला है। विल जैक्स को इस मैच में डेब्यू का मौका मिला है। इस मैच में दोनों टीमें चार-चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आएंगी। मुंबई की तरफ से टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी और गेराल्ड कोएत्जी खेलते दिखेंगे। वहीं, आरसीबी की तरफ से विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर और रीस टॉप्ली खेलते नजर आएंगे।

06:33 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : मुंबई को जल्दी करनी होगी वापसी

आमतौर पर आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अबतक बुरे सपने की तरह रहा है। टीम नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में चार में से एक ही मुकाबला जीत सकी है। टीम को पता है कि अगर जल्द ही वापसी नहीं की तो उसके लिए आगे की राहें काफी कठिन हो जाएगी इसलिए उसका इरादा आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगा जिससे टीम का मनोबल बढ़े। 

06:33 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : फाफ की कप्तानी पर उठे थे सवाल

फाफ डुप्लेसिस ने राजस्थान के खिलाफ कप्तानी में कुछ गलतियां की थी जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ा था। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल से उस मैच में एक भी ओवर नहीं कराया था जो टीम के लिए इस सीजन सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। इससे फाफ की कप्तानी पर सवाल उठे थे और कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की थी। 

06:32 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : कोहली के अलावा अन्य बल्लेबाजों का ना चलना आरसीबी के लिए चिंता का विषय

आरसीबी के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक भी जड़ा था। हालांकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों का ना चलना टीम के लिए चिंता का विषय है जिसका अभियान इस सीजन खराब रहा है। आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों विशेषकर विदेशी खिलाड़ियों को देर होने से पहले लय तलाशनी होगी। टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस तेज शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा देर नहीं खींच पा रहे। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन का बल्ला तो एकदम खामोश चल रहा है। 

06:32 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Live Score : कोहली और बुमराह पर रहेंगी सभी की नजरें

कोहली और बुमराह जब भी आमने-सामने होते हैं तो दोनों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने मिलता है। आंकड़ों को देखें तो कोहली बुमराह के खिलाफ 152.17 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। वहीं, बुमराह ने भी कोहली को आईपीएल में चार बार अपना शिकार बनाया है। कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करने आते हैं, जबकि आमतौर पर बुमराह नई गेंद से मुंबई के लिए शुरुआत करते हैं। दोनों टीमों के बीच इस मैच में कोहली और बुमराह पर एक बार फिर सभी की नजरें होंगी और यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है। 

06:28 PM, 11-Apr-2024

MI vs RCB Highlights: मुंबई ने दर्ज की आईपीएल की दूसरी जीत, बेंगलुरु को सात विकेट से हराया

आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। इस मैच में भारतीय टीम के दो अहम खिलाड़ी विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच रोचक जंग देखने मिलेगी। राष्ट्रीय टीम के लिए ये दोनों खिलाड़ी कई मैच पलट चुके हैं, लेकिन आईपीएल में इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच बल्ले और गेंद का रोमांच देखने लायक होगा। वहीं, लगातार कप्तानी के मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहे हार्दिक पांड्या और फाफ डुप्लेसिस की भी कड़ी परीक्षा होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें