मुंबई की तरफ से डेब्यू कर रहे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मार्को जेंसन ने अपने तीसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल और आखिरी गेंद पर शाहबाज अहमद का शिकार किया। 15 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 106/5, एबी डीविलियर्स (4*), डैनिएल क्रिस्चियन (0*)
मुंबई के 160 रन के लक्ष्य के जवाब में बैंगलोर की शुरुआत में संतुलित हुई है। 9 ओवर की समाप्ति के बाद बैंगलोर का स्कोर: 69/2, विराट कोहली (27*), ग्लेन मैक्सवेल (16*)
अपना पहला मैच खेल रहे रजत पाटीदार कुछ खास नहीं कर पाए और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हुए। बोल्ट ने उन्हें छठे ओवर की पांचवी गेंद पर आठ रन के स्कोर पर बोल्ड किया।
ईशान किशन मौके का फायदा नहीं उठा पाए। सिराज द्वारा 26 रन पर कैच छोड़े जाने के बाद वह हर्षल की अगली ही गेंद पर एलबीडब्लू हुए। ईशान 19 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 146/5, कीरोन पोलार्ड (2*), क्रुणाल पांड्या (1*)
लय में नजर आ रहे मुंबई के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को बड़ा जीवनदान मिला है। हर्षल की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने उनका आसान कैच छोड़ दिया।
बैंगलोर के सबसे सफल स्पिनर युजवेंद्र चहल अपना 100वां आईपीएल और 200वां टी-20 मैच खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए दो ओवर रनों के लिहाज से अच्छे बीते हैं। हर्षल के पहले ओवर में 15 रन आए। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 70/1, क्रिस लीन (33*), सूर्यकुमार यादव (17*)
शाहबाज अहमद का पहला ओवर बैंगलोर के लिए महंगा साबित हुआ। इस ओवर में उन्होंने 14 रन लुटाये। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 55/1, क्रिस लीन (25*), सूर्यकुमार यादव (11*)
रोहित शर्मा ने पहला चौका लगाने के बाद टूर्नामेंट का पहला छक्का भी अपने नाम किया। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर चहल को छक्का जड़ा।
आईपीएल के 14वें सीजन का पहला चौका रोहित शर्मा के बल्ले से निकला। हिटमैन शर्मा ने सिराज की गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से चार रन बटोरे। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 12/0, रोहित शर्मा (12*), क्रिस लीन (0*)
आरसीबी के सबसे महंगे खिलाड़ी और कीवी ऑलराउंडर काइल जेमीसन की आईपीएल की शानदार शुरुआत। जेमीसन ने अपने पहले ओवर में महज एक रन दिए। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 6/0, रोहित शर्मा (6*), क्रिस लीन (0*)
मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और क्रिस लीन पारी की शुरुआत कर रहे हैं जबकि बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की कमान संभाली है।
आईपीएल के 14वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता है और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लीन और मार्को जेंसन को मुंबई इंडियंस की कैप दी गई। पहली बार दोनों मुंबई की जर्सी में दिखेंगे।