फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs GT Highlights: गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया; गिल ने बनाए 43 रन

Wed, 07 May 2025 12:51 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजयी रथ रुक गया। 
विज्ञापन
मुंबई बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:45 AM, 07-May-2025

गुजरात की तीन विकेट से जीत

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली।

सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजयी रथ रुक गया। 

सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजय रथ रुक गया। इससे पहले मुंबई ने लगातार छह मैचों में जीत दर्ज की थी।

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में गुजरात ने आखिरी ओवर में शानदार जीत दर्ज की। दरअसल, 18वें ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दी और मुकाबला रोक दिया गया। उस वक्त गेराल्ड कोएत्जी और राहुल तेवतिया 5-5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। गुजरात का स्कोर 132/6 था। अब उन्हें जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 24 रनों की दरकार थी। हालांकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और डीएलएस मैथड के आधार पर उन्हें 19 ओवर में 147 रन का नया लक्ष्य मिला। 

19वें ओवर का रोमांच
कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद दीपक चाहर को थमाई। स्ट्राइकर्स एंड पर राहुल तेवतिया और नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर गेराल्ड कोएत्जी मौजूद थे।

  • चाहर की पहली गेंद पर तेवतिया जोरदार शॉट खेला और चार रन के लिए सीधे बाउंड्री के पास पहुंचा दी। अब उन्हें पांच गेंदों में 11 रन की जरूरत थी।
  • दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन चुराया और गुजरात का लक्ष्य चार गेंदों में 10 रन हो गया।
  • तीसरी गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी ने शानदार छक्का मारा और लक्ष्य तीन गेंदों में चार रन हो गया।
  • चौथी गेंद पर कोएत्जी ने बैकवर्ड स्क्वैर लेग की की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ गए। इस बीच अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। स्कोर तीन गेंदों में तीन रन हो गया।
  • नो बॉल होने के कारण चाहर को चौथी गेंद दोबारा फेंकनी पड़ी और स्ट्राइकर्स एंड पर राहुल तेवतिया आ गए। उन्होंने फुलटॉस गेंद पर एक रन चुराया और स्कोर बराबर हो गया। अब गुजरात को जीत के लिए दो गेंदों में एक रन चाहिए था।
  • पांचवीं गेंद पर कोएत्जी नमन धीर को कैच दे बैठे और मुकाबले का रोमांच आसमान चढ़ गया। अब जीत के लिए टीम को एक गेंद में एक रन की जरूरत थी और क्रीज पर अरशद खान आए।
  • आखिरी गेंद पर अरशद खान ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए भाग गए। हार्दिक पांड्या ने गेंद को लपका और बॉलर्स एंड पर मौजूद चाहर को रनआउट करने के लिए गेंद को थ्रो किया, लेकिन गेंदबाज उसे पकड़ नहीं पाए और अरशद व तेवतिया ने रन चुराने में कामयाबी हासिल की। इस तरह गुजरात ने यह मुकाबला डीएलएस मैथड के आधार पर तीन विकेट से जीत लिया। 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे ओवर में साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 72 रन बनाए। अश्विनी कुमार ने बटलर को रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच आउट कराया। वह 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल को शेरफेन रदरफोर्ड का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान गिल को बोल्ड किया। वह तीन चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बना पाए। इसके बाद बोल्ट ने रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया। वह 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा शाहरुख खान ने छह, राशिद खान ने दो और गेराल्ड कोएत्जी ने 12 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया 11 और अरशद खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार को दो-दो विकेट मिले जबकि दीपक चाहर को एक सफलता मिली।

विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव के कैच छोड़े जाने का फायदा मुंबई इंडियंस नहीं उठा पाई। एक समय मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 97 रन था। जैक्स और सूर्य विकेट पर थे, लेकिन 26 रन के अंतराल में उसने पांच विकेट खो दिए, जिसके चलते मुंबई के बल्लेबाज गुजरात के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रन ही बना पाए। शुरुआती दो विकेट 26 रन पर खोने के बाद जैक्स और सूर्य ने 43 गेंद में 71 रन की साझेदारी कर मुंबई को संभाला। पिछले मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले जैक्स ने 35 गेंद में पांच चौकों, तीन छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली और मुंबई के लिए पहला अर्धशतक जड़ा, जबकि सूर्य ने 24 गेंद में पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए । सात विकेट पर 123 रन के बाद कोर्बिन बोश्च ने 22 गेंद में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर मुंबई को डेढ़ सौ पार कराया। खबर लिखे जाने तक गुजरात ने दो ओवर में एक विकेट पर 10 रन बनाए थे। गिल ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया । सिराज ने रेयान रिकेल्टन को मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट कर दिया। सिराज की ही गेंद पर विल जैक्स का शून्य पर सुदर्शन ने कैच छोड़ा। रोहित शर्मा लय में नहीं दिखे। उन्होंने एक चौका जरूर लगाया, लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने उन्हें सात के निजी स्कोर पर आउट किया।

12:31 AM, 07-May-2025

MI vs GT Live Score: मैच दोबारा शुरू हुआ

मैच दोबारा शुरू हो चुका है। गुजरात को छह गेंदों में 15 रनों की जरूरत है।

12:21 AM, 07-May-2025

MI vs GT Live Score: ओवर और लक्ष्य में कटौती

अगर 12:30 बजे मुकाबला शुरू होता है तो गुजरात को एक ओवर और खेलने का मौका मिलेगा। उनका लक्ष्य 147 रन होगा।

विज्ञापन
11:50 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: बारिश के कारण रुका मुकाबला

एक बार फिर बारिश बाधा बन गई है। गुजरात टाइटंस चार रन से डीएलएस के आधार पर पीछे है। उनका स्कोर 132/6 है। फिलहाल क्रीज पर राहुल तेवतिया और गेराल्ड कोएत्जी क्रीज पर मौजूद हैं।

11:44 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: राशिद खान दो रन बनाकर आउट

अश्विनी कुमार ने राशिद खान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब क्रीज पर गेराल्ड कोएत्जी आए हैं।

विज्ञापन
11:39 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात को 123 पर पांचवां झटका

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अफनी घातक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए शाहरुख खान को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर राशिद खान आए हैं।

11:29 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात को 115 पर लगा चौथा झटका

शेरफेन रदरफोर्ड 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। अब राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं।

11:24 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात को 113 पर लगा तीसरा झटका

जसप्रीत बुमराह ने शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। वह 46 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शाहरुख खान आए हैं। 

11:20 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: मैच दोबारा शुरू हुआ

गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबला दोबारा शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।

11:17 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: 11:20 से शुरू होगा मैच

बारिश बंद हो चुकी है। 11:20 से मैच दोबारा शुरू होगा।

10:59 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: बारिश के कारण रुका मुकाबला

बारिश के कारण मुकाबला रुक गया है। कवर्स से मैदान ढका जा चुका है। गुजरात टाइटंस डीएलएस के आधार पर आठ रन से आगे चल रही है। फिलहाल शुभमन गिल 38 और शेरफेन रदरफोर्ड 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर स्कोर 107/2 है।
 

10:42 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात को 78 पर दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 30 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर 79/2 है।

10:21 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: बटलर और गिल ने संभाला मोर्चा

गिल और बटलर ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। गुजरात को जीत के लिए 74 गेंदों में 107 रनों की जरूरत है।

09:52 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका

ट्रेंट बोल्ट ने गुजरात को पहला झटका दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब क्रीज पर जोस बटलर आए हैं।

09:42 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। पारी का पहला ओवर दीपक चाहर फेंक रहे हैं।

09:23 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई ने गुजरात के सामने रखा 156 रन का लक्ष्य

विल जैक्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। उनके लिए विल जैक्स ने सत्र का अपना पहला पचासा जड़ा है। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात के लिए साई किशोर ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और गेराल्ड कोएत्जी को एक-एक विकेट मिला।

09:02 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: नमन धीर सात रन बनाकर आउट

प्रसिद्ध कृष्णा ने 123 पर मुंबई को सातवां झटका दिया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब क्रीज पर दीपक चाहर आए हैं। 

08:50 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई को छठा झटका

मुंबई को छठा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा। उन्हें गेराल्ड कोएत्जी ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर कॉर्बिन बॉश आए हैं।

08:41 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर आउट

हार्दिक पांड्या एक  रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। अब तिलक वर्मा का साथ देने नमन धीर आए हैं।

08:35 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई को 103 पर चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने विल जैक्स को अपना शिकार बनाया। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

08:29 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: सूर्यकुमार यादव 35 रन बनाकर आउट; विल जैक्स ने 29 गेंदों में जड़ा पचासा

सूर्यकुमार यादव 35 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इससे पहले विल जैक्स ने 29 गेंदों में सत्र का अपना पहला पचासा जड़ा। अब बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 99/3 है।

08:01 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ, स्कोर 56/2

मुंबई को शुरुआती छह ओवरों में दो झटके लगे। रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल क्रीज पर विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। छह ओवर के बाद स्कोर 56/2 है।

07:48 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई को 26 पर दूसरा झटका

अरशद खान ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब विल जैक्स का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:32 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई को दूसरी गेंद पर झटका

मुंबई को पारी की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने रेयान रिकेल्टन को साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब रोहित शर्मा का साथ देने विल जैक्स आए हैं।

07:30 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।

07:04 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका।

07:02 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मैच के लिए उन्होंने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। अरशद खान को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

06:26 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। 
गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

06:26 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: रबाडा ने एक माह में पूरे किए उपचार कार्यक्रम

रबाडा प्रतिबंध हटने से आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुजरात के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, 'पिछले एक माह में लिए गए निर्णयों और जो कुछ भी हुआ है उसे देखते हुए, वह अब उपलब्ध हैं।' एसए टी20 लीग के दौरान जनवरी में रबाडा का टेस्ट हुआ था। प्रतिबंध हटने से अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी उपलब्ध रहेंगे। उन पर एक अप्रैल, 2025 को दोष लगाया गया और उन्हें भारत से बुला लिया गया। उन्होंने उपचार कार्यक्रम के दो सत्र पूरे किए। अब देखना दिलचस्प होगा कि रबाडा को गेराल्ड कोएट्जे पर तवज्जो मिलती है या नहीं। 

06:25 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात का शीर्ष क्रम शानदार फॉर्म में

गुजरात के सुदर्शन, बटलर और गिल जबरदस्त फॉर्म में हैं। अब उन्हें मुंबई के ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर का सामना करना है जो आसान नहीं होगा। जीत की राह पर लौटने के बाद से मुंबई ने किसी मैच में 200 से अधिक रन विरोधी टीम को बनाने नहीं दिए हैं, लेकिन उनके सामने भी गुजरात के शीर्ष क्रम को रोकने की चुनौती रहेगी। 

06:25 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: दोनों टीमों को जीतने होंगे दो-दो मैच

मुंबई और गुजरात के एक समान 14 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण मुंबई तीसरे और गुजरात तालिका में चौथे स्थान पर है। मुंबई को बाकी तीन में से दो मैच जीतने होंगे ताकि प्लेऑफ में प्रवेश कर सके। टीम इनमें से दो मैच अपने मैदान पर खेलेगी जहां उसने पांच में से चार मैच जीते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम को भी प्लेऑफ  के लिए दो मैच और जीतने हैं। 

06:24 PM, 06-May-2025

MI vs GT Live Score: प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत करने उतरेंगे मुंबई और गुजरात

प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल में मंगलवार को गुजरात टाइटंस से होगा तो फॉर्म में चल रहे गुजरात के शीर्षक्रम के तीनों बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कड़ी चुनौती होगी। गुजरात के लिए राहत की बात यह है कि उसके गेंदबाज कगिसो रबाडा की वापसी हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज पर प्रतिबंधित ड्रग्स सेवन के लिए लगा अस्थायी प्रतिबंध उपचार कार्यक्रम पूरा करने के बाद हटाया गया है। उनका एक महीने निलंबन रहा।

06:17 PM, 06-May-2025

MI vs GT Highlights: गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया; गिल ने बनाए 43 रन

IPL Live Cricket Score, MI vs GT Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती देने उतरेंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें