फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs CSK: धोनी की तूफानी पारी से जीती चेन्नई, मुंबई के खिलाफ आखिरी चार गेंदों पर बनाए 16 रन

Thu, 21 Apr 2022 11:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

MI vs CSK (Mumbai vs Chennai): चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। चेन्नई ने मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी छह गेंदों पर 17 रन बनाए।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 21-Apr-2022

चेन्नई की सीजन की दूसरी जीत, आखिरी ओवर में बनाए 17 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। चेन्नई ने मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी छह गेंदों पर 17 रन बनाए। इसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनादकट की आखिरी चार गेंदों पर 16 रन बटोरे। वह 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की यह इस सीजन की लगातार सातवीं हार है और वह आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसे शुरू के सातों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 

11:17 PM, 21-Apr-2022

आखिरी छह गेंदों का खेल

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 17 रन की दरकार है। धोनी और प्रेटोरियस क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 139/6, एसएस धोनी (12*), ड्वेन प्रेटोरियस (22*)

11:13 PM, 21-Apr-2022

उनादकट का महंगा ओवर

जयदेव उनादकट अपने तीसरे ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में चेन्नई ने 14 रन बटोरे। इसमें प्रेटोरियस ने छक्का और धोनी ने चौका भी लगाया। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 28 रन की जरूरत। 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 128/6, एसएस धोनी (11*), ड्वेन प्रेटोरियस (12*)

विज्ञापन
11:08 PM, 21-Apr-2022

आखिरी 18 गेंदों का रोमांच

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 42 रन की दरकार है। सीएसके की तरफ से एमएस धोनी और ड्वेन प्रेटोरियस क्रीज पर है। 17 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 114/6, एसएस धोनी (5*), ड्वेन प्रेटोरियस (4*)

11:02 PM, 21-Apr-2022

जडेजा का बल्ला फिर खामोश

रवींद्र जडेजा का बल्ला फिर से खामोश रहा। वह आठ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रायली मेरेडिथ ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 108/6, एसएस धोनी (2*), ड्वेन प्रेटोरियस (2*)

विज्ञापन
10:55 PM, 21-Apr-2022

आखिरी 30 गेंदों का खेल

चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने के लिए आखिरी 30 गेंदों में 53 रन की दरकार है। सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हैं। 

10:52 PM, 21-Apr-2022

रायुडू अर्धशतक से चूके, सैम्स को चौथी सफलता

चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। डेनियल सैम्स ने अपने आखिरी ओवर में चौथा विकेट हासिल किया। उन्होंने रायुडू को 40 के स्कोर पर पोलार्ड के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 103/5, एसएस धोनी (1*), रवींद्र जडेजा (3*)
 

10:40 PM, 21-Apr-2022

सैम्स को तीसरी सफलता, शिवम आउट

डेनियल सैम्स ने अपने तीसरे ओवर में तीसरी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे को इशान किशन के हाथों कैच कराया। विकेट के पीछे किशन ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। दुबे 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 88/4, अंबाती रायुडू (30*), रवींद्र जडेजा (0*)

10:22 PM, 21-Apr-2022

उथप्पा 30 रन बनाकर आउट

चेन्नई ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। रोबिन उथप्पा 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उनादकट ने ब्रेविस के हाथों कैच कराया। नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 66/3, अंबाती रायुडू (21*), शिवम दुबे (0*)

10:06 PM, 21-Apr-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

दूसरी पारी के छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है, यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है. इस दौरान मुंबई ने दो विकेट झटके तो वहीं चेन्नई ने 46 रन बनाए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 46/2, अंबाती रायुडू (19*), रोबिन उथप्पा (13*)

09:58 PM, 21-Apr-2022

मेरेडिथ का महंगा ओवर 

मुंबई के तेज गेंदबाज रायली मेरेडिथ का पहला ओवर महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में उथप्पा ने दो चौके लगाए और कुल 9 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 38/2, अंबाती रायुडू (12*), रोबिन उथप्पा (12*)

09:46 PM, 21-Apr-2022

सैम्स को दूसरी सफलता, सैंटनर आउट

मिचेल सैंटनर को बल्लेबाजी में ऊपर भेजने के फैसला चेन्नई के काम नहीं आया। डेनियल सैम्स ने सैंटनर को उनादकट के हाथों कैच कराया। सैंटनर ने आउट होने से पहले नौ गेंदों में 11 रन बनाए। 
तीन ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 22/2, अंबाती रायुडू (6*), रोबिन उथप्पा (3*) 

09:33 PM, 21-Apr-2022

ऋतुराज गायकवाड पहली गेंद पर आउट

मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब हुई है। उसने पहली ही गेंद पर ऋतुराज गायकवाड का विकेट गंवा दिया है। ऋतुराज को डेनियल सैम्स ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। एक ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 9/1, मिचेल सैंटनर (8*), रोबिन उथप्पा (0*)

09:16 PM, 21-Apr-2022

मुंबई इंडियंस ने बनाए 155 रन

मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल करने के लिए 156 रन बनाने हैं। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक रन बनाए और 43 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट झटके।
 

09:08 PM, 21-Apr-2022

तिलक वर्मा का अर्धशतक

तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। वर्मा ने 42 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 139/7, तिलक वर्मा (50*), जयदेव उनादकट (5*)
 

09:02 PM, 21-Apr-2022

ब्रावो को दूसरी सफलता, सैम्स आउट

ड्वेन ब्रावो ने अपने तीसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल कर ली है। ब्रावो ने इस बार अपनी स्लो योर्कर गेंद पर डेनियल सैम्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 126/7, तिलक वर्मा (41*), जयदेव उनादकट (1*)

08:53 PM, 21-Apr-2022

पोलार्ड फिर फेल

कीरोन पोलार्ड एक बार फिर से नाकाम रहे। उन्हें महीश थीक्षना ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। पोलार्ड 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 119/6, तिलक वर्मा (34*), डेनियल सैम्स (5*)

08:44 PM, 21-Apr-2022

मुंबई के 100 रन पूरे

मुंबई इंडियंस ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन की अहम साझेदारी की बदौलत अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि उसके पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 100/5, कीरोन पोलार्ड (12*), तिलक वर्मा (25*)

08:37 PM, 21-Apr-2022

मुंबई का पांचवां विकेट गिरा, शौकीन 25 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीम ने 100 रन के अंदर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। इस बार ड्वेन ब्रावो ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतिक शौकीन को 25 के स्कोर पर उथप्पा के हाथों कैच कराया।

08:28 PM, 21-Apr-2022

शौकीन को 14 के स्कोर पर जीवनदान

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने मैच का दूसरा कैच छोड़ दिया है। इस बार उन्होंने ऋतिक शौकीन का आसान कैच छोड़ दिया है। उन्होंने सैंटनर की गेंद पर शौकीन को 14 के स्कोर पर जीवनदान दे दिया। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 74/4, ऋतिक शौकीन (15*), तिलक वर्मा (22*)  

08:18 PM, 21-Apr-2022

मुंबई के 50 रन पूरे

मुंबई इंडियंस ने अपने पहले 50 रन पूरे कर लिए है। हालांकि इस दौरान उसने शीर्ष के चार विकेट भी गंवाए हैं। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 52/4, ऋतिक शौकीन (2*), तिलक वर्मा (13*)

08:09 PM, 21-Apr-2022

सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस ने आठवें ओवर में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव भी आज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 21 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या को सैंटनर ने मुकेश चौधरी के हाथों कैच कराया। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 49/4, ऋतिक शौकीन (1*), तिलक वर्मा (11*)

08:03 PM, 21-Apr-2022

पहला पावरप्ले चेन्नई के नाम

चेन्नई ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले छह ओवर में मुंबई के तीन खिलाड़ियों का विकेट हासिल किया है। पहले पावरप्ले में सीएसके के गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों के ऊपर हावी रहे। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 42/3, सूर्यकुमार यादव (30*), तिलक वर्मा (7*)

07:53 PM, 21-Apr-2022

तिलक को मिला जीवनदान

चेन्नई सुपर किंग्स की फिल्डिंग काफी खराब रही है। टीम ने तीन कैच छोड़े हैं। इस बार तिलक वर्मा को दो के स्कोर पर जीवनदान मिला। मुकेश चौधरी के तीसरो ओवर की पहली गेंद पर तिलक के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद स्लिप में ब्रावो के पास गई लेकिन उन्होंने छोड़ दिया। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 31/3, सूर्यकुमार यादव (20*), तिलक वर्मा (6*)

07:48 PM, 21-Apr-2022

मुकेश को तीसरी सफलता, ब्रेविस चार रन बनाकर आउट

मुकेश चौधरी ने अपने दूसरे ओवर में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दे दिया है। मुकेश ने इस बार डेवाल्ड ब्रेविस को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रेविस को धोनी के हाथों कैच कराया। ब्रेविस चार रन बनाकर आउट हुए। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 23/3, सूर्यकुमार यादव (18*), तिलक वर्मा (0*)
 

07:44 PM, 21-Apr-2022

सूर्यकुमार और ब्रेविस को जीवनदान

सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस दोनों को दूसरे ओवर में जीवनदान मिला। मिचेल सैंटनर का ओवर में सूर्यकुमार की स्टंपिंग और ब्रेविस का कैट छुटा। 

07:40 PM, 21-Apr-2022

इशान किशन भी शून्य पर आउट

मुकेश चौधरी ने अपने पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा और पांचवीं गेंद पर इशान किशन को चलता किया। दोनों खिलाड़ी खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 6/2, सूर्यकुमार यादव (4*), डेवाल्ड ब्रेविस (1*)

07:34 PM, 21-Apr-2022

रोहित शर्मा फिर फेल, दूसरी गेंद पर आउट

मुंबई इंडियंस की एक बार फिर से खराब शुरुआत हुई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मुकेश चौधरी ने पहले ही ओवर में मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। 

07:09 PM, 21-Apr-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स : 
रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जाडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महीश थीक्षना।

मुंबई इंडियंस : 
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, रायली मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।

07:07 PM, 21-Apr-2022

चेन्नई में दो बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दो बदलाव किए हैं। मोईन अली और क्रिस जोर्डन की जगह मिचेल सैंटनर और ड्वेन पेटोरियस को टीम में शामिल किया गया है। 

07:05 PM, 21-Apr-2022

मुंबई में तीन बदलाव

मुंबई की टीम ने आज के मैच में तीन बड़े बदलाव किए हैं। डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ और ऋतिक शौकीन को आज के मैच में मौका दिया गया है। 

06:59 PM, 21-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

06:53 PM, 21-Apr-2022

मेरेडिथ और शौकीन को मिला मुंबई का डेब्यू कैप

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ और युवा भारतीय ऑलराउंडर ऋतिक शौकीन को टीम का डेब्यू कैप दिया है, यानी आज के मैच में मुंबई की टीम में दो बदलाव तय हैं। 

06:35 PM, 21-Apr-2022

दोनों टीमें से जुड़ी अहम अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल एडम मिल्ने की जगह युवा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना को बतौर रिप्लेसमेंट अपने साथ जोड़ा। वहीं मुंबई के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि वह आईपीेएल खेलते दिखेंगे। 
 

06:32 PM, 21-Apr-2022

पिछले पांच मुकाबलों का हाल

दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। ऐसे में एक बार फिर से फैंस को यहां जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछले पांच मैचों की बात करें तो मुंबई को पलड़ा भारी रहा है और उसने तीन बार जीत हासिल की है। हालांकि पिछली भिड़ंत में चेन्नई ने 20 रन से बाजी मारी थी। 

06:29 PM, 21-Apr-2022

अंक तालिका में स्थिति

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मौजूदा सीजन निराशाजनक रहा है। दोनों टीमें छह-छह मुकाबले खेलने के बाद अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं। चेन्नई को सिर्फ एक जीत मिली है तो वहीं मुंबई का अभी तक खाता नहीं खुला। चेन्नई की टीम नौवें और मुंबई की टीम 10वें स्थान पर है। 

06:13 PM, 21-Apr-2022

MI vs CSK: धोनी की तूफानी पारी से जीती चेन्नई, मुंबई के खिलाफ आखिरी चार गेंदों पर बनाए 16 रन

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लीग की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें