फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जाएंट्स की होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया

Fri, 07 Apr 2023 11:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

IPL LSG vs SRH Highlights Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। उसने होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। हैदराबाद की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने हराया था।
विज्ञापन
बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: पूरन ने छक्के से किया मैच का अंत

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 35 और क्रुणाल पांड्या ने 34 रन बनाए। मैच का समापन निकोलस पूरन ने छक्के के साथ किया। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन को छक्का मारा। वह छह गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्कस स्टोइनिस ने 13 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए। हैदराबाद के लिए आदिल रशीद ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, फजहलहक फारूकी और उमरान मलिक को एक-एक सफलता मिली।

 

10:27 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: क्रुणाल पांड्या आउट

लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीसरा झटका उमरान मलिक ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर अनमोलप्रीत सिंह के हाथों कैच कराया। क्रुणाल ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए।

10:03 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: मजबूत स्थिति में लखनऊ

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम जीत की ओर बढ़ गई है। उसने नौ ओवर में दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 22 गेंद पर 30 और क्रुणाल पांड्या 10 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। लखनऊ को जीत के लिए 66 गेंद पर 50 रन बनाने हैं।

विज्ञापन
09:52 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: भुवनेश्वर ने दीपक हुड्डा को किया आउट

भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट किया। दीपक ने भुवनेश्वर के इसी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था। इस अनुभवी गेंदबाज ने बदला लेते हुए दीपक को आउट कर दिया। दीपक ने आठ गेंद पर सात रन बनाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने छह ओवर में दो विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। केएल राहुल के साथ क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं।

09:43 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: सनराइजर्स को मिली पहली सफलता

सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता फजहलहक फारूकी ने दिलाई। उन्होंने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक कायेल मेयर्स को आउट कर दिया। मेयर्स 14 गेंद पर 13 रन बनाकर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। केएल राहुल और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
09:27 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: लखनऊ की तेज शुरुआत

122 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले ओवर में 13 रन बनाए हैं। कायेल मेयर्स और कप्तान राहुल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और ये दोनों मुश्किल पिच पर बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे। दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन है।

09:08 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: लखनऊ को मिला आसान लक्ष्य

लखनऊ सुपर जाएंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने आसान लक्ष्य दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। लखनऊ को 122 रन का लक्ष्य दिया है। उसके लिए राहुल त्रिपाठी ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 35 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंद पर 31 रन बनाए। अब्दुल समद 10 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद पर 16 रन बनाए।

पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले एडेन मार्करम खाता भी नहीं खोल सके। मयंक अग्रवाल आठ, हैरी ब्रुक तीन और आदिल रशीद चार रन बनाकर आउट हुए। उमरान मलिक  खाता खोले बिना रनआउट हो गए। लखनऊ के स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ में छह विकेट अपने नाम किए। इनमें क्रुणाल पांड्या को तीन और अमित मिश्रा को दो सफलता मिली। रवि बिश्नोई ने एक विकेट अपने नाम किया। तेज गेंदबाज यश ठाकुर को एक सफलता मिली।

08:53 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: सनराइजर्स को लगा पांचवां झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवां झटका यश ठाकुर ने दिया। उन्होंने राहुल त्रिपाठी को आउट दिया। त्रिपाठी ने 41 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए।

08:38 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 14 ओवर में 76/4

सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में चार विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 29 गेंद पर 23 और वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंद पर नौ रन बना लिए हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी कर ली है।

08:15 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: सनराइजर्स को लगा चौथा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रुक को आउट कर दिया। ब्रुक को विकेटकीपर निकोलस पूरन ने स्टंप कर दिया। वह चार गेंद पर तीन रन ही बना सके। सनराइजर्स ने नौ ओवर में चार विकेट पर 55 रन बनाए हैं।

08:08 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: सनराइजर्स को लगा दोहरा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद क्रुणाल पांड्या ने आठवें ओवर में लगातार दो झटके दिए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर अनमोलप्रीत सिंह को एलबीडब्ल्यू किया। अनमोलप्रीत 26 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए सनराइजर्स के नए कप्तान एडेन मार्कराम खाता खोले बगैर आउट हो गए। वह पहली ही गेंद क्रुणाल का शिकार बने। क्रुणाल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। सनराइजर्स ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी के साथ हैरी ब्रुक क्रीज पर हैं।

07:56 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: पावरप्ले में सनराइजर्स ने बनाए 43 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने छह ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। अनमोलप्रीत सिंह 21 गेंद पर 27 और राहुल त्रिपाठी आठ गेंद पर सात रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को इकलौता झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा है।

07:44 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: सनराइजर्स को लगा बड़ा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। वह क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। सात गेंद पर आठ रन बनाकर उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को कैच थमा दिया। सनराइजर्स ने तीन ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं।

07:32 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अनुभवी मयंक अग्रवाल के साथ अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर हैं। लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत कायेल मेयर्स ने की।

07:16 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रुक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।

07:02 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH Live Score: लखनऊ की टीम पहले गेंदबाजी करेगी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उसने पहले गेंदबाजी ही की थी, तब उसे हार का सामना करना पड़ा था।

06:45 PM, 07-Apr-2023

LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जाएंट्स की होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 16वें सीजन का 10वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें लखनऊ के इकान स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। सुपर जाएंट्स को इस सीजन में दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है। वहीं, सनराइजर्स को पहली जीत की तलाश है। उसे पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें