फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs PBKS Highlights: पंजाब ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह के बाद श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

Tue, 01 Apr 2025 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 01-Apr-2025

पंजाब आठ विकेट से जीती

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर इस सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को पहला झटका 26 रन के स्कोर पर लगा। दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। इसके बाद मोर्चा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 84 रन की साझेदारी हुई। 

इस दौरान दिग्वेश राठी ने प्रभसिमरन को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का चौथा पचासा पूरा किया। वह 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान श्रेयस को नेहल वढेरा का साथ मिला। दोनों ने 37 गेंदों में 67 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा जबकि नेहल ने 43 रन बनाए।

10:12 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

पंजाब को दूसरा झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा। उन्हें दिग्वेश राठी ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए नेहल वढेरा उतरे हैं। 11 ओवर के बाद 116/2 है।

09:56 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब को अब जीत के लिए 76 गेंदों में 91 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
09:52 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ, स्कोर 62/1

प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के बीच 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पावरप्ले समाप्त हो चुका है स्कोर 62/1 है।

09:36 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब को पहला झटका लगा

पंजाब को पहला झटका दिग्वेश राठी ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब प्रभसिमरन सिंह का साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर उतरे हैं।

विज्ञापन
09:24 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं। लखनऊ की तरफ से पहला ओवर शार्दुल ठाकुर फेंक रहे हैं।

09:08 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ ने पंजाब के सामने रखा 172 रन का लक्ष्य

अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब ने लखनऊ को 171 के स्कोर पर रोक दिया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाए और 172 रन का लक्ष्य तैयार किया। उनके लिए निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा आयुष बडोनी ने 41, एडेन मार्करम ने 28, अब्दुल समद ने 27, डेविड मिलर ने 19 रन बनाए। वहीं, मिचेल मार्श और आवेश खान खाता भी नहीं खोल सके। लखनऊ के लिए अर्शदीप ने तीन विकेट लिए जबकि लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटके।

08:43 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को पांचवां झटका लगा

लखनऊ को पांचवां झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए अब्दुल समद उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आयुष बडोनी क्रीज पर मौजूद हैं।

08:24 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: निकोलस पूरन 44 रन बनाकर आउट हुए

लखनऊ को चौथा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा। उन्हें स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब आयुष बडोनी का साथ देने के लिए डेविड मिलर उतरे हैं।

08:11 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: नौ ओवर के बाद स्कोर 61/3

नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 61/3 है। निकोलस पूरन और आयुष बडोनी क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 25 गेंदों में 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।

07:54 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका लगा

लखनऊ को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने ऋषभ पंत को चहल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब पूरन का साथ देने के लिए आयुष बडोनी उतरे हैं।

07:50 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: एडेन मार्करम आउट हुए

लखनऊ को दूसरा झटका लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को बोल्ड किया। वह 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब निकोलस पूरन का साथ देने के लिए कप्तान ऋषभ पंत आए हैं।

07:34 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्श को मार्को यानसेन के हाथों कैच आउट कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन आए हैं। उनका साथ देने के लिए एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं।

07:31 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।

07:07 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट सब: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट सब: प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।

07:02 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। उन्होंने बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन को अजमतुल्लाह उमरजई की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वह आज इस टीम के लिए डेब्यू करेंगे। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

06:38 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

लखनऊ सुपर जाएंट्सः ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, शमार जोसेफ, दिग्वेश राठी। 

पंजाब किंग्सः प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

06:35 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: स्पिनर निभाएंगे अहम भूमिका

शशांक सिंह ने पिछले सत्र की शानदार लय बरकरार रखी ,है जबकि प्रियांश आर्य ने आईपीएल डेब्यू करते हुए पंजाब के लिए 23 गेंद में 47 रन बनाकर अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे मध्यम गति के गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने पंजाब के लिए प्रभावी गेंदबाजी की है। इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, विशेषकर स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल है और दोनों टीम के स्पिनर मैच के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

06:34 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: दिल्ली के सामने श्रेयस को रोकने की चुनौती

दिल्ली और पंजाब के बीच मैच के दौरान मुकाबला आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ियों के बीच होगा। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और दिल्ली के सामने उन्हें रोकने की चुनौती होगी। इस बात की संभावना कम है कि पंजाब अपने प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगा, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के बल्लेबाजी स्थान को देखना दिलचस्प होगा। आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और इसी लय को जारी रखना चाहेंगे।

06:32 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: मयंक यादव की फिटनेस पर नजर

जोसेफ को लेने से लखनऊ टीम में तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा जिसकी जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और प्रिंस यादव संभाल रहे हैं। मयंक यादव अब तक फिटनेस हासिल नहीं कर सके हैं जिस कारण वह फिलहाल टीम से नहीं जुड़े हैं। पिछले साल नीलामी में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहने के बाद 27 करोड़ रुपये की अपनी मोटी कीमत को सही साबित करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

06:32 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: मार्करम को बैठाने का जोखिम लेगा लखनऊ?

लखनऊ के लिए एडेन मार्करम शुरुआती दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक 15 और एक रन बनाए हैं। लखनऊ अगर एक अतिरिक्त गेंदबाज लेने की रणनीति बनाएगा तो उसके पास मार्करम की जगह शमार जोसेफ को खिलाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। अगर लखनऊ टीम मार्करम को बाहर बैठाती है तो कप्तान पंत पारी की शुरुआत करने आ सकते हैं। पंत अतीत में भारत के लिए टी20 में ओपनिंग कर चुके हैं। अंडर-19 के दिनों में भी पंत ओपनर के तौर पर खेल चुके हैं। 

06:28 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ के सामने पंजाब की चुनौती

ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना अपने तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के साथ मंगलवार को होगा। आईपीएल 2025 के ग्रुप चरण के 13वें मुकाबले में जब यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो दोनों की ही नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। लखनऊ ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, जबकि पंजाब ने गुजरात टाइटंस को हराकर शुरुआत की थी। 

05:58 PM, 01-Apr-2025

LSG vs PBKS Highlights: पंजाब ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह के बाद श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

IPL Live Cricket Score, LSG vs PBKS Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें