फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs MI: रोमांचक मैच में लखनऊ की जीत, मुंबई को चार विकेट से हराया, 19वें ओवर में पलटा पासा

Tue, 30 Apr 2024 11:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

Cricket IPL Live Score Today LSG vs MI IPL 2024 :  नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने चार विकेट से मेहमानों को मात दी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : लखनऊ की चार विकेट से जीत

आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में लखनऊ ने मुंभई को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ केएल राहुल की टीम के खाते में अ 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई चौथे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा मुंबई छह अंक और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बरकरार है। एमआई की यह इस सीजन की सातवीं शिकस्त है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की इस मैच में शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें नुवान तुषारा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

स्टोइनिस और राहुल ने संभाला मोर्चा
इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। टीम को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर में कप्तान केएल राहुल को मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। वह तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए स्टोइनिस और दीपक हुड्डा के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई जिसे पांड्या ने ही तोड़ा। उन्होंने दीपक हुड्डा को 99 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 18 रन बनाकर लौटे। 

स्टोइनिस ने जड़ा अर्धशतक
इस मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस सीजन में यह उनके बल्ले से निकला दूसरा शतक है। मुंबई के खिलाफ वह 45 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर आट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। 

19वें ओवर में पलटा पासा
लखनऊ के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में क्रुणाल पांड्या के साथ 10 रन बटोरे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में टीम ने चार गेंदों के शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट चटकाए जबकि तुषारा, कोएत्जी और नबी को एक-एक सफलता मिली।

11:12 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : टर्नर पांचर रन बनाकर आउट

लखनऊ को पांचवां झटका गेराल्ड कोएत्जी ने दिया। उन्होंने एश्टन टर्नर को 123 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयुष बडोनी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 132/5 है।

10:55 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : अर्धशतकीय पारी खेलकर स्टोइनिस लौटे पवेलियन

लखनऊ को चौथा झटका मोहम्मद नबी ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने इस मैच में 39 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह 62 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर निकोलस पूरन और एश्टन टर्नर मौजूद हैं।

विज्ञापन
10:48 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : हुड्डा 18 रन बनाकर आउट

लखनऊ को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने ही दिया। उन्होंने दीपक हुड्डा को बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्कस स्टोइनिस और हुड्डा के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। अब टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है।

10:35 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 88/2

मार्कस स्टोइनिस और दीपक हुड्डा के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिल रही है। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। स्टोइनिस 41 और हुड्डा 15 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 88/2 है।

विज्ञापन
10:18 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : केएल राहुल 28 रन बनाकर आउट

लखनऊ सुपर जाएंट्स को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने  केएल राहुल को आउट किया। मोहम्मद नबी ने उनका कैच बाउंड्री लाइन पर लिया। वह 28 रन बनाकर लौटे। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 61/2 है।

10:12 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : पावरप्ले में टीम का स्कोर 52/1

पावरप्ले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एक विकेट खो दिया। इस मैच में डेब्यू करने वाले अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल ने संभाला। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 52/1 है।

09:42 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : अर्शिन खाता खोले बिना आउट

तुवान तुषारा ने इंपैक्ट सब के तौर पर उतरे अर्शिन कुलकर्णी को खाता खोले बिना आउट किया। लखनऊ को एक रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में झटका लगा। लखनऊ के लिए डेब्यू करने वाले कुलकर्णी पहले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस उतरे हैं। 

09:39 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : लखनऊ की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस के 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स की पारी शुरू हो गई है। कप्तान केएल राहुल के साथ इंपैक्ट सब के तौर पर खेलने आए अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर उतरे हैं। 

09:25 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई ने लखनऊ को दिया 145 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। यही वजह रही कि टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। पावरप्ले में 27 रन के स्कोर पर टीम ने चार विकेट खो दिए। रोहित शर्मा चार, सूर्यकुमार यादव 10, तिलक वर्मा सात और हार्दिक पांड्या बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा ईशान किशन और नेहल वढेरा ने संभाला। दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। रवि बिश्नोई ने 14वें वर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन को मयंक यादव के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर लौटे। वहीं, नेहल वढेरा 46 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें मोहसिन खान ने बोल्ड किया। इस मैच में मोहम्मद नबी ने एक रन बनाया। वहीं, टिम डेविड ने 35 और गेराल्ड कोएत्जी ने एक रन बनाया। दोनों इस मैच में नाबाद रहे। आखिरी ओवर में टिम डेविड ने 17 रन चुराए।

09:06 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई को लगा छठा झटका

मुंबई को छठा झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने सेट बल्लेबाज नेहल वढेरा को 112 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। वढेरा इस मैच में 46 रन बनाकर लौटे।  फिलहाल क्रीज पर टिम डेविड और मोहम्मद नबी मौजूद हैं।

08:50 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई को लगा पांचवां झटका

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका ईशान किशन के रूप में लगा। उन्हें रवि बिश्नोई ने मयंक यादव के हाथों कैच कराया। वह 36 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। ईशान ने नेहल वढेरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड उतरे हैं। 

08:38 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : ईशान-नेहल के बीच पनप रही साझेदारी

चार विकेट खो चुकी मुंबई इंडियंस को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 68/4 है। ईशान किशन और नेहल वढेरा के बीच एक साझेदारी पनप रही है। दोनों के बीच 45 गेंदों में 44 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

08:23 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई के बल्लेबाज कर रहे संघर्ष

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है, अब तक मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है। टीम ने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए। फिलहाल क्रीज पर ईशान किशन 14 और नेहल वढेरा नौ रन बनाकर डटे हैं। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी की उम्मीद है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 49/4 है।

08:03 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : तिलक के बाद हार्दिक भी आउट

पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई ने रन आउट किया। इस ओवर की अगली गेंद पर नवीन-उल-हक ने हार्दिक पांड्या को भी आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, तिलक सिर्फ सात रन बना सके। ईशान किशन फिलहाल पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 28/4 है।

07:47 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : सूर्या 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन

मुंबई को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह सिर्फ 10 रन बना सके। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ईशान किशन मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 20/2 है।

07:39 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें मोहसिन खान ने पारी के दूसरे ओवर में स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 8/1 है।

07:29 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई की पारी शुरू हुई

मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी के लिए तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर मार्कस स्टोइनिस फेंक रहे हैं।

07:07 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब : नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, शम्स मुलानी।

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव।
इम्पैक्ट सब : अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़।

07:02 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : लखनऊ ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केएल राहुल ने बताया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी टीम दो बदलवों के साथ उतरी है। क्विंटन डिकॉक की जगह अर्शिन कुलकर्णी को मौका मिला है। वहीं, मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है। वह चोट की वजह से पिछले कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस एक बदलाव के साथ खेलती नजर आएगी। ल्यूक वुड की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया गया है।

06:59 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : अर्शिन और टर्नर को मिली डेब्यू कैप

अर्शिन कुलकर्णी और एश्टन टर्नर को लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए डेब्यू का मौका मिला है। दोनों को डेब्यू कैप सौंपी गई है।

06:42 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई को सूर्यकुमार से उम्मीद

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टी20 में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से उम्दा पारियों की उम्मीद होगी। इस सत्र में बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रहे हार्दिक को विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल में चार मुकाबले हुए हैं। इसमें से लखनऊ ने तीन और मुंबई ने एक मैच जीता है। मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ एकमात्र मैच पिछले साल एलिमिनेटर में जीता था।

06:41 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : जेक फ्रेजर ने काफी प्रभावित किया

युवा जेक फ्रेजर मैकगर्क के स्ट्रोक्स का मुंबई के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज ने भी 19 रन पहले ओवर में दे डाले। ल्यूक वुड और हार्दिक पांड्या तो काफी महंगे साबित हुए। मुंबई की टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर है और प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे सारे मैच जीतने होंगे।

06:11 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : डिकॉक-स्टोइनिस को बनाने होंगे रन

लखनऊ को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया था। अब क्विंटोन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। उनके सामने मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण है जिसकी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने रविवार को मैदान के चारों ओर जमकर धुनाई की थी।

06:10 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI Live Score : राहुल का स्ट्राइक रेट चिंता का सबब

टी20 क्रिकेट में राहुल का स्ट्राइक रेट चिंता का सबब रहा है। पावरप्ले में फील्डिंग पाबंदियों के बावजूद राहुल आईपीएल में धीमी शुरुआत करते आए हैं। हालांकि, इस सत्र में इसमें बदलाव किया। इस सीजन अभी तक वह 144.27 की औसत से 378 रन बना चुके हैं। वहीं, ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 160.60 और संजू सैमसन का 161.08 का स्ट्राइक रेड रहा है ।

पंत की जगह टी20 विश्व कप टीम में लगभग पक्की है। उन्होंने कार दुर्घटना से उबरने के बाद विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिये आक्रामक पारियां खेलकर संजू ने भी अपना दावा मजबूती से रखा है। ऐसे में राहुल को अधिक आक्रामक खेलना होगा ताकि उनकी टीम बड़ा स्कोर बना सके और वह भी अपना दावा मजबूत कर सकें।

05:59 PM, 30-Apr-2024

LSG vs MI: रोमांचक मैच में लखनऊ की जीत, मुंबई को चार विकेट से हराया, 19वें ओवर में पलटा पासा

आईपीएल 2024 के 48वें मैच में मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले केएल राहुल के लिए दूसरे विकेटकीपर के रूप में चयन का दावा पुख्ता करने का एक और मौका होगा। उन पर सभी की निगाहें होंगी। विश्व कप के लिए टीम का एलान एक मई को हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें