लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए।
मुंबई के लिए ईशान किशन ने 59 और रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
पांच विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत है।
145 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा है। विष्णु विनोद चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश ठाकुर ने उन्हें निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 148 रन है।
131 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा है। नेहल वधेरा 20 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहसिन खान ने उन्हें कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ विष्णु विनोद क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 139 रन है।
115 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश दयाल की गेंद को वह सीधे स्टंप पर मार बैठे और आउट हो गए। अब नेहल वधेरा के साथ टिम डेविड क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 125 रन है।
103 रन के स्कोर पर मुंबई की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 39 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। रवि बिश्नोई ने उन्हें नवीन उल हक के हाथों कैच कराया। बिश्नोई ने दो लगातार ओवरों में मुंबई के दो सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच में लखनऊ की वापसी कराई है। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 107 रन है।
एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव भी शानदार लय में दिख रहे हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 103 रन है।
ईशान किशन ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और उनकी पारी के दम पर मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के करीब पहुंच गया है। अब किशन की कोशिश बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को अहम जीत दिलाने पर होगी।
90 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा है। रोहित शर्मा 25 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया। अब ईशान किशन के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 92 रन है।
मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा और ईशान किशन तेज गति से रन बना रहे हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन शुरुआत की है। पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन है।
178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा और ईशान किशन तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए हैं। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 38 रन है।
178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या पहला ओवर कर रहे हैं। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।
लखऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 177 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन की पारी मार्कस स्टोइनिस ने खेली। क्रुणाल पांड्या ने 49 रन बनाए और क्विंटन डिकॉक ने 16 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए। वहीं, पीयूष चावला ने एक विकेट लिया।
मार्कस स्टोइनिस ने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते लखनऊ की टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच चुकी है। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 147 रन है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या चोटिल होकर वापस लौट गए हैं। वापस लौटने से पहले 42 गेंद में 49 रन बनाए। अब मार्कस स्टोइनिस के साथ निकलोस पूरन क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 117 रन है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन के पार जा चुका है। क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। लखनऊ के तीन विकेट 35 रन पर गिर गए थे। इसके बाद से इन दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन है।
क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। धीरे-धीरे क्रुणाल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
तीन विकेट के नुकसान पर लखनऊ का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर लखनऊ की पारी संभाली है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और लखनऊ की टीम मैच में वापसी कर रही है। 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन है।
35 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का तीसरा विकेट गिरा है। क्विटंन डिकॉक 15 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। पीयूष चावला ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। अब क्रुणाल पांड्या के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 38 रन है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 35 रन बनाए हैं। दीपक हुड्डा छोटे स्कोर पर आउट हुए। वहीं, प्रेरक मांकड़ पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला है।
12 रन के स्कोर पर लखनऊ के दो विकेट गिर चुके हैं। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले प्रेरक मांकड इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके। पहली ही गेंद पर जेसन बेहरनडॉर्फ ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। अब बेहरनडॉर्फ के पास हैट्रिक लेने का मौका है। डिकॉक के साथ क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 23 रन है।
12 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का पहला विकेट गिरा है। दीपक हुड्डा सात गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जेसन बेहरनडॉर्फ ने उन्हें टिम डेविड के हाथों कैच कराया। अब डिकॉक के साथ प्रेरक मांकड़ क्रीज पर हैं।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दीपक हुड्डा और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की है। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने पहला ओवर किया। एक ओवर का खेल होने के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के तीन रन है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान।
सब्सीट्यूट्सः यश ठाकुर, डेनियल सम्स, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, काइल मेयर्स।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वधेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।
सब्सीट्यूट्सः विष्णु विनोद, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें कुछ बदलाव के साथ मैदान पर उतरी हैं। लखनऊ की टीम में तीन बदलाव हैं। वहीं, मुंबई की टीम में एक बदलाव है।
लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। लखनऊ ने 12 में से छह मैच जीते हैं और एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। लखनऊ के पास 13 अंक हैं। यह मैच जीतने पर लखनऊ 15 अंक के साथ तीसरे या दूसरे स्थान पर आ जाएगी और इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले रहेंगे। वहीं, यहां पर हारने के बाद लखनऊ के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे। लखनऊ ने शुरुआती पांच में से तीन मैच जीते थे, लेकिन अगले सात मैचों में सिर्फ तीन मैच ही जीत पाई है।
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन भी शुरुआत कुछ खास नहीं की थी, लेकिन बाद में यह टीम लय में लौटी है। मुंबई ने 12 में से सात मैच जीते हैं और 14 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। यह मैच जीतने पर मुंबई की टीम 16 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगी और मुंबई का प्लेऑफ खेलना लगभग तय हो जाएगा। वहीं, हारने पर मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी। मुंबई को शुरुआती सात में से चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अगले पांच में से चार मैच जीतकर यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी हैं। यहां जीतने वाली टीम का प्लेऑफ में खेलना लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं, हारने वाली टीम के लिए टॉप चार टीमों में जगह बनाना मुश्किल होगा।