तिलक वर्मा ने रवि बिश्नोई को उनके तीसरे ओवर में आड़े हाथों लिया। तिलक ने इस ओवर में दो छक्के लगाए और कुल 16 रन बटोरे। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 93/4, कीरोन पोलार्ड (6*), तिलक वर्मा (20*)
मुंबई इंडियंस एक बार फिर से मुश्किल में आ गई है। टीम ने अपने शीर्ष के चार बड़े खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए हैं। आयुष बदोनी ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को सात के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 72/4, कीरोन पोलार्ड (4*), तिलक वर्मा (5*)
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 31 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 59/3, सूर्यकुमार यादव (2*), तिलक वर्मा (1*)
मोहसिन खान ने अपने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस का बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रेविस को चमीरा के हाथों कैच कराया। ब्रेविस पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 56/2, रोहित शर्मा (38*), सूर्यकुमार यादव (1*)
रवि बिश्नोई ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ओवर में पांच रन दिए और एक विकेट हासिल किया। मुंबई ने भी अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा क्रीज पर बने हुए हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 54/1, रोहित शर्मा (37*), डेवाल्ड ब्रेविस (3*)
नीलामी में 15 करोड़ रुपये में बिकने वाले ईशान किशन एक बार फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 20 गेंदों में महज आठ रन बनाए और रवि बिश्नोई की गेंद पर होल्डर को कैच देकर पवेलियन लौटे।
लखनऊ की तरफ से पहला ओवर मोहसिन खान ने किया। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने इस ओवर में 11 रन खर्च दिए। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 11/0,
रोहित शर्मा (4*), ईशान किशन (1*)
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 61 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्हें छक्के के साथ सीजन का दूसरा शतक लगाया। उन्होनें दोनों ही शतक मुंबई के खिलाफ ही लगाए। कोहली के बाद वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक सीजन में एक ही टीम के ख़िलाफ दो शतक लगाया है।
केएल राहुल ने जयदेव उनादकट के चौथे ओवर में लगातार तीन चौके लगाए और कुल 15 रन बटोरे। लखनऊ का स्कोर भी 150 के पार हो गया। 18 ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 151/5, के एल राहुल (94*), आयुष बदोनी (6*)
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। रायली मेरेडिथ ने अपने तीसरे ओवर में दीपक हुड्डा को 10 के स्कोर पर ब्रेविस के हाथों कैच कराया।
लखनऊ ने तीन गेंद के अंदर अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए। क्रुणाल पांड्या भी कुछ खास नहीं कर पाए और एक रन बनाकर पोलार्ड की गेंद पर शौकीन को कैच दे बैठे। 14 ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 108/4, के एल राहुल (65*), दीपक हुड्डा (4*)
मार्कस स्टोइनिस एक बार फिर से फेल रहे। वह खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। उन्हें डेनिएल सैम्स ने अपने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। 13 ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 103/3, के एल राहुल (64*), क्रुणाल पांड्या (1*)
कीरोन पोलार्ड लखनऊ की दूसरे विकेट की बड़ी साझेदारी को तोड़ में कामयाब रहे। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर मनीष को मेरेडिथ के हाथों कैच कराया। मनीष ने आउट होने से पहले 22 गेंदों पर 22 रन बनाए। 12 ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 85/2, के एल राहुल (52*), मार्कस स्टोइनिस (0*)
केएल राहुल ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एक और अर्धशतक अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
केएल राहुल और मनीष पांडे के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। राहुल और पांडे ने मिलकर मेरेडिथ के दूसरे ओवर में 17 रन बटोरे। 10 ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 72/1, के एल राहुल (43*), मनीष पांडे (18*)
जयदेव उनादकट अपने दूसरे ओवर में थोड़े महंगे साबित हुए और 10 रन खर्चे। राहुल ने उनके ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। लखनऊ का स्कोर भी 50 के पार चला गया। नौ ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 55/1, के एल राहुल (35*), मनीष पांडे (16*)
क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद लखनऊ की टीम की रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। टीम ने पिछले चार ओवर में सिर्फ 16 रन बनाए हैं। आठ ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 45/1, के एल राहुल (27*), मनीष पांडे (8*)
मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखा है। मुंबई ने पहले पावरप्ले यानी शुरू के छह ओवर में महज 32 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया। छह ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 32/1, के एल राहुल (19*), मनीष पांडे (3*)
लखनऊ को क्विंटन डिकॉक के रूप में पहला झटका लगा है। वह नौ गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। हालांकि, एक गेंद पहले ही डिकॉक को जीवनदान मिला था। तिलक वर्मा ने बाउंड्री पर उनका आसान कैच छोड़ दिया था। चार ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 27/1, के एल राहुल (17*), मनीष पांडे (0*)
डेनिएल सैम्स अपने दूसरे ओवर में महंगे रहे। पहले ओवर में दो रन देने वाले सैम्स ने अपने अगले ओवर में 14 रन लुटाए। राहुल ने उनके ओवर नें दो चौके लगाए। तीन ओवर के बाद के मुंबई इंडियंस का स्कोर: 20/0, क्विंटन डिकॉक (4*), के एल राहुल (16*)
लखनऊ की तरफ से केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी क्रीज पर है जबकि मुंबई ने डेनिएल सैम्स को नई गेंद थमाई है।
मुंबई इंडिंयंस :
रोहित शर्मा (रोहित शर्मा), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रायली मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह
लखनऊ सुपर जायंट्स :
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, दुश्मांता चमीरा, मोहसिन ख़ान
मुंबई इंडियंस आज के मैच बिना किसी बदलाव के उतरी है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई ने पिछली टीम पर ही भरोसा जताया है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स में एक बदलाव हुआ है। आवेश खान चोट की वजह से बाहर हुए हैं और उनकी जगह मोहसिन खान को टीम में शामिल किया गया है।