फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs GT Highlights: गुजरात ने लखनऊ को सात रन से हराया, आखिरी पांच ओवर में 30 रन नहीं बना पाई राहुल की टीम

Sat, 22 Apr 2023 07:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

LSG vs GT IPL  2023 Highlights: आईपीएल के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात रन से हरा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 128 रन ही बना पाई और सात रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:17 PM, 22-Apr-2023

गुजरात ने लखनऊ को हराया

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात रन से हरा दिया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम सात विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई और मैच हार गई। दोनों टीमों के लिए कप्तानों ने बल्ले से कमाल किया और अर्धशतक लगाया, लेकिन अंत में गुजरात के गेंदबाद लखनऊ पर भारी पड़े। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, नवीन उल हक और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला। 

गुजरात के लिए मोहित शर्मा और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान को एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम के पास भी आठ अंक हो गए हैं। अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद राजस्थान के पास भी आठ अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर यह टीम सबसे ऊपर है। हार के बावजूद लखनऊ के टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

07:12 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का सातवां विकेट गिरा

128 रन के स्कोर पर लखनऊ का सातवां विकेट गिरा है। दीपक हुड्डा भी दो गेंद में दो रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं।

07:10 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का छठा विकेट गिरा

127 रन के स्कोर पर लखनऊ का छठा विकेट गिरा है। आयुष बदोनी दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा ने विजय शंकर के सटीक थ्रो पर गिल्लियां बिखेरकर उन्हें रन आउट किया।

विज्ञापन
07:08 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा

126 रन के स्कोर पर ही लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा है। मार्कस स्टोइनिस पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो चुके है। मोहित शर्मा ने उन्हें डेविड मिलर के हाथों कैच कराया।

07:06 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

126 रन के स्कोर पर लखनऊ का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान लोकेश राहुल 61 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा ने उन्हें जयंत यादव के हाथों कैच कराया। अब लखनऊ की टीम मुश्किल में फंस गई है। 

विज्ञापन
06:48 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

110 रन के स्कोर पर लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा है। निकोलस पूरन सात गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नूर अहमद की गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अब यह मैच रोमांचक होता जा रहा है। राहुल अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 119 रन है।

06:38 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा

106 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का दूसरा विकेट गिरा है। क्रुणाल पांड्या 23 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नूर अहमद ने उन्हें विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टंप आउट कराया। अब लोकेश राहुल के साथ निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 106 रन है।

06:31 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कप्तान राहुल अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, कुणाल पांड्या भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 105 रन है। इस टीम को जीत के लिए 36 गेंद में 31 रन की जरूरत है।

06:27 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लोकेश राहुल का अर्धशतक

लोकेश राहुल ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए हैं और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले जा चुके हैं। उनके साथ क्रुणाल पांड्या ने शानदार साझेदारी की है और लखनऊ के लिए यह मैच जीतना बेहद आसान होगा। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 98 रन है।

06:17 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का स्कोर 80 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर लखनऊ की टीम का स्कोर 80 रन के पार जा चुका है। कप्तान लोकेश राहुल और क्रुणाल पांड्या के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। राहुल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 80 रन है।

06:00 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

55 रन के स्कोर पर लखनऊ की टीम का पहला विकेट गिरा है। काइल मेयर्स 19 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। मेयर्स ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। अब कप्तान लोकेश राहुल के साथ क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं।

05:53 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ का स्कोर 50 रन के पार

लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान लोकेश राहुल और काइल मेयर्स क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेज गति से रन बना रहे हैं। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने लखनऊ की टीम को मैच में काफी आगे कर दिया है। पावरप्ले के बाद लखनऊ का स्कोर बिना नुकसान 53 रन है।

05:46 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ की अच्छी शुरुआत

136 रन के स्कोर का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। कप्तान राहुल और कायेल मेयर्स अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। चार ओवर में इस टीम ने बिना कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं।

05:28 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान लोकेश राहुल और कायेल मेयर्स की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने पहला ओवर किया। उन्होंने मेडन ओवर के साथ शुरुआत की।

05:14 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात ने छह विकेट पर 135 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने छह विकेट पर 135 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 66 रन कप्तान हार्दिक ने बनाए। उनके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 47 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों के अलावा विजय शंकर (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, अभिनव मनोहर तीन और डेविड मिलर छह रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। नवीन उल हक और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला। लखनऊ की मुश्किल पिच पर लोकेश राहुल की टीम के लिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।

05:09 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात का पांचवां विकेट गिरा

132 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का पांचवां विकेट गिरा है। कप्तान हार्दिक 66 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। स्टोइनिस ने उन्हें कप्तान राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर के साथ तेवतिया क्रीज पर हैं।

05:00 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: हार्दिक पांड्या का अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की है। मुश्किल पिच पर हार्दिक अपने स्वभाव के विपरीत खेले हैं और टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 121 रन है।

04:55 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कप्तान हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। हार्दिक अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, डेविड मिलर अभी क्रीज पर नए हैं। हालांकि, ये जोड़ी अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेगी।

04:45 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात का चौथा विकेट गिरा

92 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा है। विजय शंकर 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नवीन उल हक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब कप्तान हार्दिक के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं। हार्दिक एक छोर संभालकर खेल रहे हैं, लेकिन साहा के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया है। 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 92 रन है।

04:27 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात का तीसरा विकेट गिरा

77 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का तीसरा विकेट गिरा है। अभिनव मनोहर पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अमित मिश्रा ने उन्हें नवीन उल हक के हाथों कैच कराया। कप्तान हार्दिक के साथ विजय शंकर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 78 रन है।

04:22 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा

72 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिरा है। ऋद्धिमान साहा 37 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। क्रुणाल पांड्या ने उन्हें दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। साहा ने अपनी पारी में छह चौके लगाए। अब कप्तान हार्दिक के साथ अभिनव मनोहर क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 75 रन है।

04:13 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: हार्दिक और साहा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

हार्दिक पांड्या और ऋद्धिमान साहा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अब अच्छी लय में दिख रहे हैं और अच्छी गति से रन बना रहे हैं। नौ ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 65 रन है। साहा अपने अर्धशतक के करीब हैं।

04:08 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। ऋद्धिमान साहा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। साहा अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। वहीं, हार्दिक एक छोर संभालकर खेल रहे हैं।

04:00 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर 40/1

पावरप्ले में गुजरात टाइटंस ने एक विकेट खोकर 40 रन बनाए हैं। इनमें से अधिकतर रन ऋद्धिमान साहा के बल्ले से निकले हैं। शुभमन गिल इस मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए थे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान हार्दिक एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। वही, ऋद्धिमान साहा दूसरे छोर पर तेजी से रन बना रहे हैं।

03:56 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: हार्दिक और साहा ने संभाली गुजरात की पारी

शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऋद्धिमान साहा के साथ मिलकर गुजरात टाइटंस की पारी संभाली है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जाना चाह रहे हैं। 

03:37 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा

चार रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा है। शुभमन गिल खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और क्रुणाल पांड्या ने उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। अब ऋद्धिमान साहा के साथ हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर पांच रन है।

03:31 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने पहला ओवर किया। साहा और गिल पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करना चाहेंगे। पहले ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के चार रन है।

03:10 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन उल हक, अमित मिश्रा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
सब्सटीट्यूटः जयदेव उनादकट, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सम्स, प्रेरक मांकड, कर्ण शर्मा।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
सब्सटीट्यूटः जोश लिटिल, जयंत यादव, शिवम मावी, साई किशोर, श्रीकर भरत।

03:02 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Live Score : लखनऊ की टीम करेगी गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात के लिए नूर अहमद ने डेब्यू किया है। उनके हमवतन राशिद खान ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी है। वहीं, लखनऊ की टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
 

02:42 PM, 22-Apr-2023

LSG vs GT Highlights: गुजरात ने लखनऊ को सात रन से हराया, आखिरी पांच ओवर में 30 रन नहीं बना पाई राहुल की टीम

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लखनऊ की नजर इस मैच को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने पर होगी। दूसरी ओर, पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ हारने वाली गुजरात की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें