फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten-10: वेंकटेश्वरा, इन्वेडर्स और इन्वर्टिस नॉकआउट में, सुपर स्ट्राइकर्स-झांसी ने भी बनाई अगले दौर में जगह

Wed, 19 Feb 2025 08:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

LLC Ten10, SS vs GT, MI vs DSE : एलएलसीटेन-10 का रोमांच जारी है। दिन का तीसरा मुकाबला सुपर स्ट्राइकर्स और काशी नाइट्स के बीच खेला गया, जिसमें काशी नाइट्स ने आठ रन से जीत दर्ज की। वहीं, दिन के चौथे और लीग के 18वें मुकाबला में इनवर्टिस सुपर किंग्स ने कानपुर चीफ्स को 44 रन से हराया।
विज्ञापन
सुपर किंग्स बनाम कानपुर चीफ्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 19-Feb-2025

इनवर्टिस सुपर किंग्स ने जीता मुकाबला

एलएलसीटेन-10 का रोमांच जारी है। बुधवार को इस लीग का 18वां मुकाबला कानपुर चीफ्स और इनवर्टिस सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में इनवर्टिस सुपर किंग्स ने कानपुर की टीम को 44 रन से हरा दिया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 10 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में कानपुर चीफ्स 9.2 ओवर में सिर्फ 79 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

ये टीमें सुपर सिक्स में पहुंचीं
वेंकटेश्वरा लॉयंस, मुरादाबाद ने निजाम मलिंगा (3/8) की गेंदबाजी से डेस्प्रिंग ईगल्स को 9 विकेट से हराकर एलएलसीटेन-10 के सुपरसिक्स नॉकआउट में प्रवेश किया। वेंकटेश्वरा की जीत के बाद उनके ग्रुप से मेरठ इन्वेडर्स दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंचा।
काशी नाइट्स ने सुपर स्ट्राइकर्स, नोएडा को अंतिम लीग मैच में 8 रन से हरा जरूर दिया, लेकिन बेहतर रनरेट पर ग्रुप-ए से सुपर स्ट्राइकर्स शीर्ष और बुंदेलखंड ब्लास्टर्स, झांसी दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंचने में सफल रहे। एक अन्य मैच में बिट्टू मैक्सी के 36 रन की बदौलत सुपर चैलेंजर्स आगरा ने कानपुर चीफ्स को पांच विकेट से हराया। कानपुर को अंतिम लीग मैच में इन्वर्टिस सुपरकिंग्स, बरेली ने भी 44 रन से हराया। इस जीत से इन्वर्टिस ने नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। 

कानपुर के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर चीफ्स की शुरुआत खराब हुई। महिपालसिन्ह छावड़ा महज 13 रन के स्कोर पर सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें धीरेंद्र यादव ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद रवि ने आकिफ खान को आउट किया। वह 13 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 30 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में आकिफ कानपुर की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा अमित नागर ने 11, दिक्कू ठाकुर ने सात, अरविंद ने 12, साहिल ने नौ और कृष्णा मूर्ति ने चार रन बनाए। वहीं, चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इनवर्टिस सुपर किंग्स के लिए अक्षय सिंह ने तीन विकेट चटकाए। 

08:21 PM, 19-Feb-2025

08:20 PM, 19-Feb-2025

LLC TEN-10 Live Score: सुपर किंग्स ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

इनवर्टिस सुपर किंग्स ने कानपुर चीफ्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

विज्ञापन
07:30 PM, 19-Feb-2025

LLC TEN-10 Live Score: काशी नाइट्स ने सुपर स्ट्राइकर्स को आठ रन से हराया

एलएलसीटेन-10 का रोमांच जारी है। बुधवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लीग का 17वां मुकाबला काशी नाइट्स और सुपर नाइट्स के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी की टीम ने 10 ओवर में नौ विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स 10 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 101 रन ही बना सकी। इस तरह काशी ने यह मुकाबला आठ रन से जीत लिया।

06:37 PM, 19-Feb-2025

LLC TEN-10 Live Score: सुपर स्ट्राइकर्स की पारी शुरू

सुपर स्ट्राइकर्स की पारी शुरू हो चुकी है। किरण और करन क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
06:14 PM, 19-Feb-2025

LLC TEN-10 Live Score: काशी नाइट्स ने तैयार किया 110 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी नाइट्स ने जुगुल तिवारी  की 31 रनों की शानदार पारी की बदौलत 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 109 रन बनाए हैं। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। अमन नौ के स्कोर पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंकित तिवारी ने अनिल जाट को रनआउट किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। उनके अलावा अजीत मोहिते ने 16, पुलकित चौधरी ने 19, सैफू ने आठ, देविंदर सिंह ने एक, शान ने दो* और वसीम असरफ ने दो रन बनाए। वहीं, सद्दाम खान खान भी नहीं खोल पाए। सुपर स्ट्राइकर्स के लिए आयुष पाल ने दो विकेट लिए जबकि विरुभा, आकाश, बलराम और अंकित को एक-एक सफलता मिली।

05:05 PM, 19-Feb-2025

LLC TEN-10 Live Score: काशी नाइट्स की पारी शुरू

काशी नाइट्स की पारी शुरू हो चुकी है। अमन और अनिल क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर सुपर स्ट्राइकर्स की तरफ से विरुभा फेंक रहे हैं।

05:02 PM, 19-Feb-2025

LLC TEN-10 Live Score: काशी नाइट्स ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

काशी नाइट्स ने टॉस जीतकर सुपर स्ट्राइकर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

04:55 PM, 19-Feb-2025

04:50 PM, 19-Feb-2025

LLC Ten-10: वेंकटेश्वरा, इन्वेडर्स और इन्वर्टिस नॉकआउट में, सुपर स्ट्राइकर्स और झांसी ने भी बनाई अगले दौर में जगह

Live Cricket Score LLC Ten10, SS vs GT, MI vs DSE : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एलएलसीटेन-10 का रोमांच जारी है। दिन के तीसरे मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर्स के सामने काशी नाइट्स की चुनौती है। वहीं, लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दिन का चौथा और लीग का 18वां मुकाबला कानपुर चीफ्स और इनवर्टिस सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें