03:11 PM, 19-Feb-2025
डे स्प्रिंग ईगल्स vs वेंकटेश्वरा लायंस Live: डे स्प्रिंग ईगल्स की पारी
डे स्प्रिंग ईगल्स की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सिकंदर भाटी 16 रन, चित्रांश श्रीवास्तव खाता खोले बिना, सत्या प्रकाश सिंह दो रन और वेद प्रकाश तिवारी सात रन बनाकर आउट हुए थे। ललित 16 रन और यदवेंद्र कुमार 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भरत राम आठ रन और आदर्श सिंह छह रन बना सके। उमेश कुमार और जैद खान खाता नहीं खोल सके। मनीष राठी छह रन बनाकर नाबाद रहे। वेंकटेश्वरा की ओर से निजमा मलिंगा और रोहित शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, धर्मेंद्र कुमार को दो विकेट मिले। विशाल यादव को एक विकेट मिला।