आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की चार रन से जीत हुई। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। इसके जवाब में पैट कमिंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 204 रन बना सकी। कोलकाता ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की। अब टीम का सामना 29 मार्च को आरसीबी से बेंगलुरू में होगा।
बल्ले से धमाल मचाने के बाद आंद्रे रसेल गेंद से भी कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराया। 23 वर्षीय खिलाड़ी 19 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 77/2 है।
मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। मयंक कोलकाता के खिलाफ 21 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। फिलहाल क्रीज पर अभिषेक और राहुल त्रिपाठी मौजूद हैं।
हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई है। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 58 रन पर पहुंच गया है। मयंक अग्रवाल 19 गेंदों में 32 और अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले ओवर में टीम ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं।
आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। टीम को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में फिलिप सॉल्ट, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल का अहम योगदान रहा। इन चारों बल्लेबाजों के अलावा केकेआर का कोई भी खिलाड़ी विकेट पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। टीम को पहला झटका सुनील नरेन के रूप में लगा जो सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वेंकटेश अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्हें टी नटराजन ने जॉनसन के हाथों कैच आउट कराया। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वह सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। तमिल नाडु के इस गेंदबाज ने अपने इस ओवर में एक और विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में हासिल किया। 29 वर्षीय बल्लेबाज बिना खाता खोले चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए।
32 रन के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट खो दिए। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, केकेआर को चौथा झटका मयंक मार्कंडेय ने नीतिश राणा के रूप में दिया जो सिर्फ नौ रन बना सके। 51 रन के मामूली स्कोर पर कोलकाता के चार विकेट गिर चुके थे। टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में फिलिप सॉल्ट और रमनदीप सिंह के बीच पांचवें विकेट के लिए 54 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को पैट कमिंस ने तोड़ा। उन्होंने 13वें ओवर की पहली गेंद पर रमनदीप को मार्कंडेय के हाथों कैच आउट कराया। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने 35 रन बनाए जबकि फिल सॉल्ट तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाने में कामयाब हुए।
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरी पांच ओवर में केकेआर ने 85 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। रसेल और रिंकू सिंह के बीच सातवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ने 25 गेंदों में 64 रन की धुआंधार पारी खेली। इस नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और सात छक्के निकले। वहीं, रिंकू सिंह तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुए। टी नटराजन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में टी नटराजन को तीन विकेट मिले जबकि मयंक मार्केंडेय को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, पैट कमिंस ने भी एक विकेट चटकाया।
कोलकाता के लिए अर्धशतकीय पारी खेलने वाले फिलिप सॉल्ट आउट हो गए। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक मार्कंडेय ने उन्हें जानसन के हाथों कैच कराया। विकेटकीपर बल्लेबाज 40 गेंदों में उन्होंने 54 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह हैं।
कोलकाता को पांचवां झटका रमनदीप सिंह के रूप में लगा। उन्हें पैट कमिंस ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर मयंक मार्कंडेय के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरा यह बल्लेबाज 17 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 35 रन बनाने में कामयाब हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह आए हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 113/5 है।
कोलकाता को 51 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। नीतीश राणा नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मयंक मारकंडे ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रमनदीप सिंह आए हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 66/4 है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष क्रम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। टीम को चौथे ओवर में दो झटके लगे। टी नटराजन ने तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को अपना शिकार बनाया। वहीं, पांचवीं गेंद पर उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। दाएं हाथ के बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर फिलिप सॉल्ट 23 रन और नीतिश राणा सात रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
कोलकाता को दूसरा झटका 32 रन के स्कोर पर लगा। वेंकटेश अय्यर पांच गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। टी नटराजन ने उन्हें चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को जॉनसन के हाथों कैच कराया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका सुनील नरेन के रूप में लगा है। वह दो रन बनाकर रनआउट हो गए। टीम को यह झटका दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। फिलहाल क्रीज फिलिप सॉल्ट और वेंकटेश अय्यर हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 23/1 है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए सुनील नरेन और फिलिप सॉल्ट उतरे हैं। पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के तीन रन बने हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इंपैक्ट सब: सुयश शर्मा, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अंगक्रीश रघुवंशी और रहमनुल्लाह गुरबाज।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन। इंपैक्ट सब: नीतिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स और अभिषेक शर्मा।
आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में केकेआर पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बतौर विदेशी खिलाड़ी कप्तान पैट कमिंस के अलावा एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जॉनसन मौजूद हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स में फिल साल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और मिचेल स्टार्क मौजूद हैं।
सनराइजर्स की कमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान कमिंस के हाथ में होगी जिन्हें 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा गया है। वह आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और पिछले तीन सत्र में आखिरी स्थान पर रही सनराइजर्स की तकदीर बदलने की जिम्मेदारी उन पर होगी। सनराइजर्स के पास ट्रेविस हेड और हेनरिच क्लासेन जैसे बल्लेबाज हैं जबकि गेंदबाजी में कमिंस और भारत के डेथ ओवरों के विशेषज्ञ भुवनेश्वर कुमार होंगे। स्पिन में वानिंदु हसरंगा और वॉशिंगटन सुंदर जिम्मा संभालेंगे। यह देखना होगा कि हसरंगा पहला मैच खेल सकेंगे या नहीं चूंकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए आईसीसी ने उन पर प्रतिबंध लगाया है।
केकेआर ने स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है और बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव होगा। पावरप्ले और डेथ ओवरों में उनके स्पैल निर्णायक साबित हो सकते हैं। केकेआर के पास स्टार्क और आंद्रे रसेल जैसे दो अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और उनकी जगह लेने के लिए उनके जैसा कोई विकल्प नहीं है लिहाजा कार्यभार प्रबंधन में सावधानी बरतनी होगी। केकेआर के पास बल्लेबाजी में अय्यर के अलावा रिंकू सिंह, रसेल, रहमानुल्लाह गुरबाज, फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर हैं। स्पिन गेंदबाजी में सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा पर जिम्मेदारी होगी।
आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ईडेन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर अपनी पहली जीत पर होगी। पिछले सीजन में चोट की वजह से बाहर हुए श्रेयस अय्यर इस बार बतौर कप्तान वापसी करने के लिए तैयार हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी का जिम्मा पैट कमिंस संभालते नजर आएंगे। बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो केकेआर का पलड़ा हैदराबाद के खिलाफ भारी है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद ने सिर्फ नौ मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है।