फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs SRH Highlights: हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट; रघुवंशी की मेहनत पर फिरा पानी

Thu, 02 Apr 2026 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले उन्हें आरसीबी के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन
कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 02-Apr-2026

हैदराबाद ने जीता मुकाबला

हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सिर्फ 161 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा हर्ष दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया।

11:04 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: नौवां विकेट गिरा

कोलकाता को नौवां झटका कार्तिक त्यागी के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। 

11:00 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को आठवां झटका

कोलकाता को आठवां झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने रमनदीप सिंह को आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए।

विज्ञापन
10:53 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को सातवां झटका

कोलकाता को सातवां झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन को अपना शिकार बनाया। वह चार गेंदों में सिर्फ 12 रन बना सके और पवेलियन लौट गए। अब रमनदीप सिंह का साथ देने कार्तिक त्यागी आए हैं।

10:47 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को छठा झटका

रिंकू सिंह 25 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नीतीश रेड्डी ने जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया। अब रमनदीप सिंह का साथ देने सुनील नरेन आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 151 रन है।

विज्ञापन
10:33 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: रघुवंशी और अनुकूल आउट हुए

120 पर कोलकाता के पांच विकेट गिर चुके हैं। अंगकृष रघुवंशी 52 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके बाद अनुकूल रॉय खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल क्रीज पर रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह मौजूद हैं।

10:25 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: लगातार दूसरे मैच में रघुवंशी का अर्धशतक

युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने लगातार दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक (26 गेंद) लगाया है। इससे पहले उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी 51 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि, टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन है। रिंकू सिंह भी क्रीज पर डटे हैं।

10:07 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: तीसरा विकेट गिरा

कोलकाता को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा, जो दो रन बनाकर रनाउट हो गए। अब रघुवंशी का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।

09:59 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका

कोलकाता को दूसरा झटका उनादकट ने दिया। उन्होंने रहाणे को कैच आउट कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब रघुवंशी का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं।

09:51 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: केकेआर का स्कोर 50 के पार

सनराइजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। केकेआर ने एलेन के रूप में एक विकेट गंवा दिया है। टीम ने अच्छी शुरुआत की है और महज 20 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छू लिया है। फिलहाल क्रीज पर अंगकृष रघुवंशी और कप्तान रहाणे मौजूद हैं। 

09:44 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को पहला झटका

कोलकाता को पहला झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने फिन एलन को अपना शिकार बनाया। वह सात गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं। दो ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 33 रन है।

09:37 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: केकेआर की पारी शुरू

सनराइजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पारी शुरू हो गई है। केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन ने पारी की शुरुआत की है। एलेन ब्लेसिंग मुजबरबानी की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे हैं। 

09:21 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का लक्ष्य

हैदराबाद ने कोलकाता को 227 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने ट्रेविस हेड की 46, अभिषेक शर्मा 48 और हेनरिक क्लासेन की 52 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। केकेआर के लिए मुजरबानी ने चार विकेट लिए जबकि वैभव ने दो विकेट झटके। वहीं, कार्तिक और अनुकूल ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

09:10 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को छठा झटका

हैदराबाद को छठा झटका वैभव ने दिया। उन्होंने सलिल को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्लासेन का साथ देने हर्ष दुबे आए हैं।

09:09 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका

हैदराबाद को पांचवां झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी को वरुण के हाथों कैच कराया। वह 39 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने सलिल अरोड़ा आए हैं।

08:56 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: क्लासेन और नीतीश के बीच हुई 50+ रन की साझेदारी

क्लासेन और नीतीश के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद ने 16 ओवर के बाद चार विकेट पर 175 रन बना लिए हैं।

08:27 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका

हैदराबाद को चौथा झटका अनुकूल रॉय ने दिया। उन्होंने अनिकेत वर्मा को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब क्लासेन का साथ देने नीतीश रेड्डी आए हैं।

08:21 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका भी मुजरबानी ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को वरुण के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने अनिकेत वर्मा आए हैं।

08:15 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका

हैदराबाद को दूसरा झटका मुजरबानी ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं।

07:59 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पहला झटका

कार्तिक त्यागी ने ट्रेविस हेड को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया है। हेड विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन पचासा पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। हेड 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए।

07:45 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद की सधी शुरुआत

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को सधी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन हो गया है।

07:08 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर),  हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने, जयदेव उनादकट।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन।

07:02 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। स्पिनर शिवांग कुमार की एंट्री हुई है। उन्हें हर्षल पटेल की जगह मौका मिला है।

05:53 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score:दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

05:53 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद से बेहतर प्रदर्शन की आस

वहीं, अपने पहले मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रही है। हालांकि, उनके पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड के रूप में एक मजबूत टॉप ऑर्डर है, लेकिन उनकी गेंदबाजी यूनिट 200 से ज्यादा के स्कोर का बचाव करने में मुश्किल महसूस कर रही है। फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण पैट कमिंस की अनुपस्थिति ने उनकी टीम को और भी कमजोर कर दिया है।

05:35 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: घर में कैसा है केकेआर का रिकॉर्ड?

ईडेन गार्डन्स में केकेआर का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है, जिन्होंने इस मैदान पर खेले गए अपने 95 मुकाबलों में से 54 में जीत हासिल की है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत उनके लिए थोड़ी डगमगाती हुई रही है। गेंदबाजी में गहराई की कमी एक बड़ी चिंता बन गई है। हर्षित राणा और आकाश दीप के चोटिल होने, साथ ही मथीशा पथिराना के उपलब्ध न होने और कैमरन ग्रीन की सीमित भूमिका ने उनकी गेंदबाजी को कमजोर कर दिया है। हालांकि, इससे भी ज्यादा चिंता की बात उनके स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी (सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती) का प्रदर्शन रहा है।

05:34 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: घर में पहली जीत के लिए जोर लगाएगी केकेआर

केकेआर की टीम इस मुकाबले के साथ अपनी गेंदबाजी की मुख्य समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेगी, खासकर स्पिन गेंदबाजी के मामले में। केकेआर के लिए, यह मैच घरेलू मैदान पर होने वाले अहम मुकाबलों की शुरुआत है। एक हफ्ते के अंदर तीन मैच खेले जाने हैं और राज्य चुनावों की वजह से लंबे ब्रेक से पहले 19 अप्रैल को एक और मैच होना है। ऐसे में तीन बार की चैंपियन टीम अपने परिचित माहौल का फायदा उठाने के लिए बेताब होगी।

05:33 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता की हैदराबाद से टक्कर

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार को आईपीएल 2026 का छठा मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस सीजन का अपना पहला मैच गंवा चुकी हैं। ऐसे में इनका लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। केकेआर की टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला छह विकेट से गंवा बैठी थी, जबकि एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इतने ही विकेट के अंतर से मैच गंवाना पड़ा था।

05:28 PM, 02-Apr-2026

KKR vs SRH Highlights: हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट; रघुवंशी की मेहनत पर फिरा पानी

IPL Live Cricket Score, KKR vs SRH 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच ईडेन गार्डन्स पर खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में उतरेंगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें