फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB Highlights: कोलकाता ने बैंगलोर को 81 रन से हराया, टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की

Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

RCB vs KKR 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के नौवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हरा दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम 123 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 06-Apr-2023

कोलकाता ने 81 रन से जीता मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही कोलकाता की टीम ने टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर के 68, रहमनुल्ला गुरबाज के 57 और रिंकू सिंह के 46 रन के चलते सात विकेट पर 204 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा 23 रन कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बनाए।

कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने चार, सुयश शर्मा ने तीन और सुनील नरेन ने दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। वहीं, बैंगलोर के लिए डेविड विली और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, माइकल ब्रेसवेल और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

10:49 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का नौवां विकेट गिरा

96 रन के स्कोर पर आरसीबी का नौवां विकेट गिरा है। कर्ण शर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। अब डेविड विली के साथ आकाश दीप क्रीज पर हैं।

10:43 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का आठवां विकेट गिरा

86 रन के स्कोर पर आरसीबी का आठवां विकेट गिरा है। दिनेश कार्तिक आठ गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। अब डेविड विली और कर्ण शर्मा क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
10:40 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का सातवां विकेट गिरा

84 रन के स्कोर पर आरसीबी का सातवां विकेट गिरा है। अनुज रावत पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। अनुज आरसीबी के लिए इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे और कोलकाता के इंपैक्ट प्लेयर सुयश शर्मा ने उन्हें आउट किया।

10:33 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का छठा विकेट गिरा

83 रन के स्कोर पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा है। माइकल ब्रेसवेल 18 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें कप्तान नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। अब दिनेश कार्तिक के साथ अनुज रावत क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
10:19 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटी

61 रन के स्कोर पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। शाहबाज अहमद पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुनील नरेन ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। ईडन गार्डंस की पिच पर आरसीबी की टीम स्पिन गेंदबाजों का सामना सही तरीके से नहीं कर पाई है। अब तक सभी पांच विकेट स्पिन गेंदबाजों के ही नाम रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने तीन और सुनील नरेन ने दो विकेट लिए हैं। अब माइकल ब्रेसवेल के साथ दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।

10:13 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का चौथा विकेट गिरा

54 रन के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा है। हर्षल पटेल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह उनकी तीसरी सफलता है। इससे पहले वह डुप्लेसिस और मैक्सवेल को भी आउट कर चुके हैं। आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 54 रन है।

10:11 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

54 रन के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा है। ग्लेन मैक्सवेल सात गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब तक आरसीबी के तीन विकेट गिरे हैं और तीनों स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे हैं।

10:05 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: आरसीबी ने पावरप्ले में 50 रन बनाए

205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस छोटे स्कोर पर आउट हो चुके हैं। अब माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 53 रन है।

10:02 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: बैंगलोर का दूसरा विकेट गिरा

46 रन के स्कोर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती ने फाफ डुप्लेसिस को बोल्ड किया। उन्होंने 12 गेंद में 23 रन बनाए। अब माइकल ब्रेसवेल के साथ ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। 

09:58 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: बैंगलोर का पहला विकेट गिरा

205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 रन के स्कोर पर आरसीबी की टीम का पहला विकेट गिरा है। विराट कोहली 18 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुनील नरेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब फाफ डुप्लेसिस के साथ माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं।

09:45 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोहली और डुप्लेसिस की आक्रामक बल्लेबाजी

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई है। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। चार ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 42 रन है।

09:40 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

205 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है।

09:20 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता ने 204 रन बनाए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 204 रन बनाए हैं। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 68 रन शार्दुल ठाकुर ने बनाए। वहीं, रिंकू सिंह ने 46 रन की पारी खेली। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। इसी साझेदारी की वजह से कोलकाता की टीम 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना सकी। रहमनुल्ला गुरबाज ने भी 57 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। बैंगलोर के लिए डेविड विली और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

09:13 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का छठा विकेट गिरा

192 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का छठा विकेट गिरा है। रिंकू सिंह 33 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हर्षल पटेल ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। रिंकू ने शार्दुल के साथ 103 रन की साझेदारी की।

08:59 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: शार्दुल ठाकुर का अर्धशतक

शार्दुल ठाकुर ने 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने तूफानी अंदाज में रन बनाए हैं। अब तक वह अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। उन्होंंने रिंकू सिंह के साथ 70 रन से ज्यादा की साझेदारी की है। कोलकाता का स्कोर 160 रन के पार जा चुका है।

08:49 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: शार्दुल और रिंकू के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने सिर्फ 20 गेंद में 50 रन जोड़े हैं। इस साझेदारी के चलते कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 150 रन के करीब पहुंच गया है। कोलकाता की टीम अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

08:38 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। शार्दुल तेजी से रन बना रहे हैं। वहीं, रिंकू सिंह एक छोर संभालकर खेल रहे हैं।

08:31 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा

89 रन के स्कोर पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कर्ण शर्मा ने दो लगातार गेंदों पर विकेट लिए हैं। रहमनुल्ला गुरबाज के बाद उन्होंने आंद्रे रसेल को पहली ही गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। अब रिंकू सिंह के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 94 रन है।

08:29 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा

89 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का चौथा विकेट गिरा है। रहमनुल्ला गुरबाज 44 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कर्ण शर्मा ने उन्हें आकाशदीप के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं।

08:25 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: रहमनुल्ला गुरबाज का अर्धशतक

रहमनुल्ला गुरबाज ने 38 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए अब तक शानदार पारी खेली है और विकेट गिरने के बावजूद कोलकाता की रन गति कम नहीं होने दी। उनकी बेहतरीन पारी के चलते कोलकाता ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 87 रन बना लिए हैं।

08:17 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का स्कोर 70 रन के पार

नौ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 70 रन के पार जा चुका है। रहमनुल्ला गुरबाज अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, रिंकू सिंह उनका साथ दे रहे हैं।

08:09 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का स्कोर 50 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर कोलकाता की टीम का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। रहमनुल्ला गुरबाज और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।

08:06 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा

47 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान नीतीश राणा पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। अंपायर ने शुरुआत में राणा को आउट नहीं दिया था, लेकिन आरसीबी ने रिव्यू लिया और रीप्ले में दिखा की गेंद उनके ग्लव्स में लगकर विकेटकीपर के पास गई है। इसके बाद राणा को पवेलियन लौटना पड़ा।

08:03 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता ने पावरप्ले में 47 रन बनाए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 47 रन बनाए हैं। वेंकटेश अय्यर और मनदीप सिंह छोटे स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान नीतीश राणा और रहमनुल्ला गुरबाज क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश लंबी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाने की होगी।

07:49 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

26 रन के स्कोर पर ही कोलकाता की टीम को दूसरा झटका लगा है। डेविड विली ने दो लगातार गेंदों पर विकेट लिए हैं। उन्होंने मंदीप सिंह को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। अब रहमनुल्ला गुरबाज के साथ कप्तान नीतीश राणा क्रीज पर हैं।

07:47 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का पहला विकेट गिरा

26 रन के स्कोर पर कोलकाता का पहला विकेट गिरा है। वेंकटेश अय्यर सात गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। डेविड विली ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। 

07:45 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता की अच्छी शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। रहमनुल्ला और वेंकटेश अच्छी लय में दिख रहे हैं। हालांकि, आरसीबी की टीम ने अतिरिक्त रन काफी ज्यादा दिए हैं। इस वजह से तीन ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है।

07:29 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारने के बाद कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतर चुकी है। वेंकटेश अय्यर और रहमनुल्ला गुरबाज ने पारी की शुरुआत की है। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। पहले ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर बिना किसी नुकसान के नौ रन है।

07:03 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
सब्स्टीट्यूट्सः फिन एलेन, सोनू यादव, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत।

कोलकाता नाइट राइडर्स: मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
सब्स्टीट्यूट्सः सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, नरायण जगदीसन, डेविड विसे।
 

07:00 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live: आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ मैदान में उतरेंगी। आरसीबी के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली पहले मैच में चोटिल हो गए थे। ऐसे में यह टीम बदलाव के लिए मजबूर थी। टॉप्ली की जगह डेविड विली को आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है। वहीं, कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने भी टीम में एक बदलाव किया है। अनुकूल रॉय की जगह सुयश शर्मा कोलकाता की टीम में शामिल किए गए हैं।

06:48 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live: पंजाब से हारी थी कोलकाता

कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के 40 और भानुका राजपक्षे के 50 रन के चलते 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो पाया और पंजाब की टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से जीत गई।

06:45 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Live: आरसीबी ने मुंबई को दी थी मात

आरसीबी ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया था। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के नाबाद 84 रन के चलते 171 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बैंगलोर ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस के 73 और विराट कोहली के नाबाद 82 रन के चलते 22 गेंद रहते मैच आठ विकेट से जीत लिया था। इस मैच में भी कोहली और प्लेसिस से आरसीबी को बहुत उम्मीद होगी।

06:36 PM, 06-Apr-2023

KKR vs RCB Highlights: कोलकाता ने बैंगलोर को 81 रन से हराया, टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2023 का नौवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है। आरसीबी की टीम पहला मैच जीतकर आ रही है और दूसरा मुकाबला भी अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, कोलकाता की टीम पहले मुकाबले में हार के बाद टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना चाहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें