अमर उजाला
Thu, 6 April 2023
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं
पृथ्वी के खिलाफ मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल ने दर्ज कराई है
सपना गिल ने अपनी शिकायत में पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। इस शिकायत में छेड़छाड़ की बात भी कही गई है
सपना ने अपनी शिकायत में सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी शामिल की है। शॉ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 और 324 के तहत शिकायत दर्ज की गई है
सपना गिल ने इसके साथ ही मुंबई पुलिस के अधिकारी सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे के खिलाफ भी शिकायत की है
इन दोनों पर अपनी काम सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इन दोनों मामलों पर सुनवाई 17 अप्रैल को होगी
पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ फरवरी में एक होटल में खाना खाने गए थे। यहां सपना गिल के साथ उनका विवाद हो गया था
यह पूरा घटनाक्रम उसी मामले को लेकर चलता आ रहा है, पहले शॉ के कहने पर सपना को गिरफ्तार भी किया गया था, अब सपना ने शिकायत दर्ज कराई है
मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी कैंडिस संग रोमांटिक हुए डेविड वॉर्नर