कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। शनिवार को ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला। रहमनुल्लाह गुरबाज एक और सुनील नरेन चार रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे। कोलकाता की टीम सिर्फ सात रन बना सकी। बारिश के कारण मुकाबला रुका और फिर रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।Trending Videos
कोलकाता में बारिश जारी है। बताया गया था कि 10:30 बजे तक अगर मैच नहीं शुरू होता है तो ओवर कटेंगे। हालांकि, अब तक बारिश नहीं रुकी है ऐसे में ओवर कटना तय है।
कोलकाता में बारिश के कारण मैच रुक गया है। कवर्स से मैदान ढका गया है। केकेआर के रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं। एक ओवर के बाद स्कोर 7/0 है।
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की शतकीय साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए हैं। उनके लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली। वहीं, प्रियांश ने 69 रन बनाए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए जबकि वरुण और रसेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
पंजाब को दूसरा झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया। वह 83 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हुए। अब क्रीज पर मैक्सवेल और अय्यर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 161/2 है।
प्रियांश आर्या के बाद अब प्रभसिमरन सिंह ने पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
पंजाब को पहला झटका आंद्रे रसेल ने 12वें ओवर में दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह 69 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। उनका साथ देने के लिए प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं।
प्रियांश आर्या ने 27 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले विकेट के लिए प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। कोलकाता को पहले विकेट की तलाश है। नौ ओवर के बाद स्कोर 74/0 है।
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। चार ओवर के बाद स्कोर 43/0 है।
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं। पारी का पहला ओवर वैभव अरोड़ा फेंक रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन साकरिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्त्जे, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हरप्रीत बरार, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि मैक्सवेल और अजमतुल्लाह उमरजई की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वहीं, कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि मोईन अली की जगह रोवमैन पॉवेल उतरे हैं जबकि रमनदीप की जगह चेतन साकरिया को मौका मिला है।
कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो तेज खेलकर टीम को जीत तक ले जाने में नाकाम रहे हैं। उन्हें चहल से बचकर रहना होगा जिसने पिछले सप्ताह खतरनाक स्पैल डालकर रहाणे, रघुवंशी, रिंकू और रमनदीप के विकेट चटकाए थे। केकेआर की गेंदबाज हर्षित राणा और पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या की टक्कर भी देखने लायक होगी। केकेआर ने इस बार अपने मैदान में चार में से एक ही मैच जीता है। पिच को लेकर क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गैर जरूरी विवाद भी सुर्खियों में रहा है।
केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाज आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप फिनिशिंग टच नहीं दे पाए जिससे टीम में बदलाव करना पड़ सकता है। केकेआर अब कैरेबियाई हरफनमौला रोवमैन पॉवेल को उतार सकती है। अंगकृष रघुवंशी को अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों की चुनौती का बखूबी सामना करना होगा।
अय्यर पूरे आत्मविश्वास के साथ कप्तानी कर रहे हैं। वह अब तक तीन अर्धशतक समेत 263 रन बना चुके हैं। अब उनका इरादा शतक जड़ने का होगा। अब उनके पास अपने बल्ले से जवाब देने का सुनहरा मौका है जैसे नाबाद अर्धशतक जमाकर केएल राहुल ने अपनी पूर्व टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाकर किया था। केकेआर आठ में से पांच मैच हार चुका है और एक और हार से प्लेआफ की उसकी राह असंभव हो जाएगी। उसका शीर्षक्रम चल नहीं पा रहा और मध्यक्रम जिम्मेदारी से नहीं खेला। स्पिन आक्रमण अपने गढ ईडन गार्डंस पर नाकाम साबित हुआ है। उसे अगले छह में से पांच मैच हर हालत में जीतने होंगे।
12 महीने पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने एक दशक में पहला आईपीएल खिताब जीता था। शनिवार को वह विरोधी टीम की जर्सी पहनेंगे और आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब को प्लेआफ में पहुंचाने की दिशा में अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेंगे। केकेआर ने उन्हें रिलीज करके सभी को हैरत में डाल दिया था लेकिन पंजाब किंग्स की कप्तानी अय्यर को रास आ रही है।
आईपीएल 2025 का 44वां मैच शनिवार को कोलकाता नाइट राडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडेन गार्डंस में खेला जाएगा। इस मैच में अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। अंक तालिका में केकेआर आठ मैचों में तीन जीत के साथ सातवें पायदान पर है जबकि पंजाब पांच मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।
IPL Live Cricket Score, KKR vs PBKS Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 44वां कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता की टीम पंजाब से अपनी पिछली हार का बदला लेने उतरी है।