फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया, नीतीश का अर्धशतक, रसेल ने खेली तूफानी पारी

Mon, 08 May 2023 11:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

KKR vs PBKS 2023 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। इस जीत के साथ ही कोलकाता के पास 11 मैच में 10 अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते कोलकाता के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। कोलकाता ने पांच विकेट खोकर आखिरी गेंद में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 08-May-2023

कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 179 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता ने पांच विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के 11 मैच में 10 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में यह टीम पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, पंजाब भी 11 मैच में 10 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। 

इस मैच में पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने तीन और हर्षित राणा ने दो विकेट लिए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नीतीश राणा ने 51 और आंद्रे रसेल ने 42 रन बनाए। पंजाब के लिए राहुल चाहर ने दो विकेट लिए।

11:11 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल शानदार लय में दिख रहे हैं और दोनों तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी के दम पर कोलकाता की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 54 रन है।

10:58 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा

124 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान नीतीश राणा 38 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राहुल चाहर ने उन्हें लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। अब आंद्रे रसेल के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 129 रन है।

विज्ञापन
10:56 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: नीतीश राणा का अर्धशतक

कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। उनकी शानदार पारी के चलते कोलकाता की टीम मैच में बनी हुई है।

10:49 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा

115 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा है। वेंकटेश अय्यर 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राहुल चाहर की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने उनका कैच पकड़ा। अब वेंकटेश अय्यर के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन है।

विज्ञापन
10:41 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कप्तान नीतीश राणा अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वह वेंकटेश अय्यर के साथ अच्छी साझेदारी कर चुके हैं और कोलकाता की टीम मैच में बनी हुई है। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 109 रन है।

10:18 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

64 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा है। जेसन रॉय 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। हरप्रीत बराड़ ने उन्हें शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। अब कप्तान नीतीश राणा के साथ वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 67 रन है।

10:11 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पावरप्ले के बाद कोलकाता का स्कोर 52/1

180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। रहमनुल्लाह गुरबाज 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं, लेकिन कप्तान नीतीश राणा और जेसन रॉय क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम का स्कोर 50 रन के पार ले जा चुके हैं। अब ये दोनों बड़ी साझेदारी कर कोलकाता को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे।

10:03 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता का पहला विकेट गिरा

38 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला विकेट गिरा है। रहमनुल्लाह गुरबाज 12 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। नाथन एलिस ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब जेसन रॉय के साथ कप्तान नीतीश राणा क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 39 रन है।

09:58 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता की अच्छी शुरुआत

180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अच्छी शुरुआत की है। चार ओवर में यह टीम 36 रन बना चुकी है। रहमनुल्ला गुरबाज और जेसन रॉय अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और पावरप्ले में बड़ा स्कोर खड़ा कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जाना चाह रहे हैं।

09:42 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जेसन रॉय के साथ रहमनुल्ला गुरबाज ने पारी की शुरुआत की है। पंजाब के लिए ऋषि धवन ने पहला ओवर किया। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद कोलकाता का स्कोर बिना किसी नुकसान के पांच रन है।

09:22 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब ने कोलकाता के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 57 रन कप्तान शिखर धवन ने बनाए। वहीं, अंत में शाहरुख खान और हरप्रीत बराड़ ने आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता के लिए स्पिन गेंदबाजों ने कमाल किया। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हर्षित राणा को दो विकेट मिले। सुयश शर्मा और नीतिश राणा ने एक-एक विकेट लिया।

09:14 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब का स्कोर 150 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शाहरुख खान के साथ हरप्रीत बराड़ क्रीज पर हैं। दोनों अंत में अच्छी गति से रन बना रहे हैं और पंजाब की टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। 19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर सात विकेट पर 158 रन है।

09:08 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब का सातवां विकेट गिरा

139 रन के स्कोर पर पंजाब की टीम का सातवां विकेट गिरा है। सैम करन नौ गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। अब शाहरुख खान और हरप्रीत बराड़ क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर सात विकेट पर 143 रन है।

09:02 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब का छठा विकेट गिरा

139 रन के स्कोर पर पंजाब की टीम का छठा विकेट गिरा है। ऋषि धवन 11 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। ऋषि ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। अब सैम करन के साथ शाहरुख खान क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 139 रन है।

08:51 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी

119 रन के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। शिखर धवन के रूप में पंजाब को पांचवां झटका लगा। नीतीश राणा ने उन्हें वैभव अरोड़ा के हाथों कैच कराया। धवन ने 47 गेंद में 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। अब सैम करन के साथ ऋषि धवन क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर पांच विकेट पर 131 रन है।

08:47 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: शिखर धवन का अर्धशतक

शिखर धवन ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। धवन की शानदार पारी के चलते पंजाब का स्कोर 110 रन के पार जा चुका है। सैम करन उनके साथ क्रीज पर हैं। अब ये दोनों पंजाब का स्कोर 200 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।

08:41 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा

106 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा है। जितेश शर्मा 18 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। अब कप्तान शिखर धवन के साथ सैम करन क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 109 रन है।

08:36 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: धवन और जितेश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शिखर धवन और जितेश शर्मा के बीच 38 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं। धवन भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। इन दोनों के बीच अच्छी साझेदारी के चलते पंजाब का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है।

08:35 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कप्तान शिखर धवन अपने अर्धशतक के करीब हैं। वहीं, जितेश शर्मा भी दूसरे छोर पर जम चुके हैं। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 104 रन है।

08:22 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: शिखर धवन और जितेश शर्मा ने संभाली पारी

शिखर धवन और जितेश शर्मा ने बीच के ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की है और पंजाब की पारी को संभाला है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी के चलते पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन के पार जा चुका है। धवन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 82 रन है।

08:10 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 58/3

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 58 रन बनाए हैं। कप्तान शिखर धवन एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। वहीं, दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह और भानुका राजपक्षे के बाद लियाम लिविंगस्टोन भी आउट हो चुके हैं। अब धवन के साथ जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। कोलकाता के लिए हर्षित राणा ने दो और वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट लिया है।

08:06 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

53 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। लियम लिविंगस्टोन नौ गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब पंजाब की टीम मुश्किल में फंसती दिख रही है। कप्तान धवन के साथ जितेश शर्मा क्रीज पर हैं।

08:02 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान शिखर धवन के साथ लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी गति के साथ रन बना रहे हैं। पांच ओवर के अंदर पंजाब का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। अब ये दोनों बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।

07:50 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

29 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा है। भानुका राजपक्षे खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और हर्षित राणा ने उन्हें विकेटकीपर गुरबाज के हाथों कैच कराया। हर्षित राणा इस मैच में दो विकेट ले चुके हैं और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 31 रन है।

07:40 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब का पहला विकेट गिरा

21 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिर चुका है। प्रभसिमरन सिंह आठ गेंद में तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हर्षित राणा की गेंद पर विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अब कप्तान शिखर धवन के साथ भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं। 

07:32 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान शिखर धवन के साथ प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की है। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने पहला ओवर किया। धवन और प्रभसिमर अच्छी लय में हैं। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 21 रन हो चुका है।

07:08 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

07:01 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह भानुका राजपक्षे को मौका दिया गया है।

06:37 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: पंजाब की कोशिश जीत की पटरी पर लौटनी की

पंजाब किंग्स की कोशिश यह मैच जीतकर जीत की पटरी पर लौटने की होगी। पहले मैच में कोलकाता को हराने के बाद पंजाब किंग्स ने राजस्थान को भी हराया था। हालांकि, इसके बाद यह टीम जीत-हार के बीच फंसी रही है। पिछले मैच में पंजाब को मुंबई ने छह विकेट से हराया था। इस मैच में यह टीम जीत हासिल कर लय हासिल करना चाहेगी।

06:34 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा कोलकाता

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। नीतीश राणा की कप्तानी में इस टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कोलकाता ने दो मुकाबले जीते, लेकिन अगले चार मैच हार गई। इसके बाद तीन में से दो मैच कोलकाता ने जीते हैं। पिछले मुकाबले में इस टीम ने हैदराबाद को पांच रन से हराया था। इस मैच में भी यह टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

06:29 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Live Score: दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

इस मैच में दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। पंजाब की टीम 10 में से पांच मैच हार चुकी है और पांच जीत के साथ इस टीम के पास 10 अंक हैं। यहां हारने पर पंजाब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह मैच हारने वाली टीमों की सूची में शामिल हो जाएगी। आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छह मैच हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता की टीम हारी हैं। वहीं, कोलकाता हारने पर इस टूर्नामेंट में सात मैच हारने वाली पहली टीम बन जाएगी। इस स्थिति में दोनों टीमें जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेंगी।

06:27 PM, 08-May-2023

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया, नीतीश का अर्धशतक, रसेल ने खेली तूफानी पारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। दोनों टीमें अंक तालिका में बीच में फंसी हुई हैं। यहां हारने पर दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। हालांकि, पंजाब की स्थिति कोलकाता से थोड़ी बेहतर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें