फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs MI Highlights: कोलकाता ने मुंबई को चार विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवित

Thu, 21 May 2026 12:22 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

केकेआर ने मुंबई को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 147 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने छह विकेट खोकर 148 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है।
विज्ञापन
मनीष पांडे - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:21 AM, 21-May-2026

केकेआर ने मुंबई को हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। बुधवार को ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

12:13 AM, 21-May-2026

KKR vs MI Live Score: कोलकाता को छठा झटका

कोलकाता को छठा झटका कॉर्बिन बॉश ने दिया। उन्होंने तेजस्वी को रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। अब रिंकू का साथ देने अनुकूल रॉय आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 141 रन है।

11:59 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: कोलकाता को पांचवां झटका

कोलकाता को पांचवां झटका गजनफर ने दिया। उन्होंने कॉर्बिन बॉश के हाथों रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। अब रिंकू सिंह का साथ देने तेजस्वी दहिया आए हैं।

विज्ञापन
11:52 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: मनीष पांडे अर्धशतक से चूके

मनीष पांडे अर्धशतक से चूक गए। उन्हें बुमराह ने बोल्ड किया। वह 33 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर रोवमन पॉवेल 34 रन बनाकर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 118 रन है।

11:12 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका

कोलकाता को तीसरा झटका बॉश ने दिया। उन्होंने गजनफर के हाथों कैमरन ग्रीन को कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब मनीष पांडे का साथ देने रोवमन पॉवेल आए हैं।

विज्ञापन
11:06 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका

कोलकाता को दूसरा झटका कॉर्बिन बॉश ने दिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। अब मनीष का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 51 रन है।

10:47 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: कोलकाता को पहला झटका

कोलकाता को पहला झटका दीपक चाहर ने दिया। उन्होंने फिन एलन को बोल्ड किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने मनीष पांडे आए हैं।

10:20 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: मुंबई ने कोलकाता को दिया 148 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 148 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। उनके लिए कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 32 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, केकेआर के लिए सौरभ, ग्रीन और कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए जबकि सुनील नरेन के नाम एक विकेट रहा।

10:01 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: विल जैक्स रनआउट हुए

विल जैक्स 14 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब कॉर्बिन बॉश का साथ देने दीपक चाहर आए हैं।

09:59 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 100 के पार

मुंबई को छठा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए। अब विल जैक्स का साथ देने कॉर्बिन बॉश आए हैं।

09:41 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: मुंबई का पांचवां झटका

मुंबई को पांचवां झटका कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने अनुकूल रॉय के हाथों तिलक वर्मा को कैच कराया। वह 32 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने विल जैक्स आए हैं।

09:16 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: मुंबई की पारी एक बार फिर शुरू

मुंबई की पारी एक बार फिर शुरू हो चुकी है। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश के आने तक आठ ओवर का खेल हो चुका था और मुंबई ने चार विकेट पर 57 रन बना लिए थे।

08:49 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: कोलकाता में रुकी बारिश

कोलकाता में बारिश रुक गई है। मैदानकर्मी कवर्स हटा रहे हैं। 9:15 बजे एक बार फिर मुंबई की पारी शुरू होगी।

08:17 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: बारिश के कारण रुका मैच

कोलकाता में मुंबई और केकेआर के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बारिश बाधा बन गई है। फिलहाल मैदान को कवर्स से ढका गया है। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 57 रन है। तिलक और हार्दिक सात-सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:06 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और मुंबई ने चार विकेट खोकर 46 रन बनाए हैं। फिलहाल तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे।

08:03 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार को बोल्ड किया। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। अब तिलक का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।

07:52 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: रोहित शर्मा आउट हुए

मुंबई को तीसरा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

07:48 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: 17 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका भी ग्रीन ने ही दिया। उन्होंने नमन धीर को विकेटकीपर रघुवंशी के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब रोहित का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:43 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे के हाथों रेयान रिकेल्टन को कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब रोहित शर्मा का साथ देने नमन धीर आए हैं।

07:29 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।

07:10 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, अल्लाह गजनफर।

07:01 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के खेमे में हार्दिक पांड्या और अल्लाह गजनफर की वापसी हुई है।

06:40 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: अंक तालिका के शीर्ष पर क्या चल रहा है?

बाकी मुकाबले:
 

  • गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स (21 मई, अहमदाबाद)
  • सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (22 मई, हैदराबाद)


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं। अब तीनों टीमों की नजर टॉप-2 फिनिश पर है।

संभावित समीकरण

  • अगर बेंगलुरु और गुजरात अपने आखिरी मैच जीतते हैं, तो दोनों क्वालिफायर-1 खेलेंगे।
  • अगर बेंगलुरु और चेन्नई जीतते हैं, तो बेंगलुरु 20 अंक के साथ शीर्ष पर रहेगा।
  • अगर हैदराबाद और गुजरात जीतते हैं, तो 18 अंकों पर तीन टीमों के बीच मुकाबला होगा।
  • अगर हैदराबाद और चेन्नई जीतते हैं, तो बेंगलुरु और हैदराबाद टॉप-2 में रहेंगे।

06:39 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें बेहद मुश्किल

बाकी बचा मुकाबला: कोलकाता नाइट राइडर्स (24 मई, अवे)

  • दिल्ली अब सिर्फ गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि दूसरे नतीजों की भी जरूरत होगी।
  • इसके अलावा दिल्ली और राजस्थान के नेट रन रेट में लगभग 200 रन का अंतर है, जिससे दिल्ली की राह लगभग नामुमकिन दिखाई दे रही है।

06:39 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति

बाकी बचा मुकाबला: गुजरात टाइटंस (21 मई, अवे)

  • अगर चेन्नई अपना आखिरी मैच जीतती है, तो टीम 14 अंकों तक पहुंच जाएगी, लेकिन उनकी उम्मीदें पंजाब और कोलकाता के नतीजों पर भी निर्भर रहेंगी।
  • चेन्नई को मनाना होगा कि पंजाब और राजस्थान, अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाएं। साथ ही केकेआर भी दो में से कम से कम एक मैच हार जाए। 
  • इस स्थिति में सीएसके अगर जीटी को हराती है तो उसके और आरआर के 14-14 अंक होंगे। ऐसे में सीएसके को राजस्थान के नेट रन रेट का ध्यान रखना होगा और बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
  • अगर चेन्नई की टीम गुजरात टाइटंस से हारती है, तो टीम लगातार तीसरी बार लीग स्टेज से बाहर हो जाएगी।

06:38 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स के बाकी मैच

  • मुंबई इंडियंस (20 मई, होम)
  • दिल्ली कैपिटल्स (24 मई, होम)

केकेआर के समीकरण देखें
  • कोलकाता के लिए सबसे अच्छा समीकरण यही होगा कि वह दोनों मैच जीत जाए और पंजाब लखनऊ से हार जाए। साथ ही राजस्थान भी अपना आखिरी मैच हार जाए।
  • राजस्थान अगर अपना आखिरी मैच हारती है, और कोलकाता और पंजाब, दोनों अगर 15-15 अंक पर फंसते हैं, तो फिर बात नेट रन रेट पर आएगी।
  • केकेआर के पास फिर एक फायदा यह होगा कि उसे अपना आखिरी लीग मैच पंजाब के बाद खेलना है। उन्हें सारे समीकरण पता होंगे।

06:38 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: पंजाब किंग्स और कोलकाता के समीकरण

पंजाब किंग्स के बाकी मैच: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ (23 मई को, अवे)

  • अगर पंजाब जीतती है, तो टीम 15 अंक तक पहुंच जाएगी। राजस्थान और कोलकाता ही ऐसी टीमें होंगी जो 15 या इससे ज्यादा अंक तक पहुंच सकती हैं।
  • पंजाब चाहेगी कि राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाए, जबकि कोलकाता अपने बाकी बचे दो मैचों में से एक हार जाए। ऐसे में पंजाब 15 अंक के साथ क्वालिफाई कर जाएगी। यही उसके लिए सबसे आसान और एकमात्र समीकरण है।
  • हार पंजाब को रेस से बाहर कर देगी। राजस्थान अगर अपना आखिरी मैच हारती है और पंजाब की टीम जीतती है, तो पंजाब के फैंस को मनाना होगा कि केकेआर एक मैच हार जाए।
  • पंजाब और केकेआर अपने सभी मुकाबले जीतते हैं, तो नेट रन रेट पर बात आएगी। बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।

06:37 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: नेट रन रेट में राजस्थान को फायदा

अगर मामला 14 अंकों पर फंसता है, तब भी राजस्थान को नेट रन रेट का फायदा है। चेन्नई और दिल्ली का नेट रन रेट राजस्थान से काफी पीछे है।

06:37 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: अगर राजस्थान हार गया तो?

मुंबई के खिलाफ हारने पर राजस्थान 14 अंकों पर ही रुक जाएगा। ऐसे में पंजाब किंग्स 15 अंक तक पहुंच सकती है, अगर वह लखनऊ को हरा दे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपने दोनों मैच जीतकर 15 अंक तक पहुंच सकती है।

राजस्थान को 14 अंकों के साथ क्वालिफाई करने के लिए यह समीकरण चाहिए:

  • पंजाब किंग्स लखनऊ से हार जाए।
  • कोलकाता मुंबई को हराए लेकिन दिल्ली से हार जाए।
  • चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात से हार जाए।


ऐसे में पंजाब और कोलकाता 13-13 अंकों पर रुकेंगे, जबकि चेन्नई और दिल्ली 12 अंकों पर समाप्त होंगे।

06:36 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स की जीत का क्या मतलब?

लखनऊ के खिलाफ मंगलवार को मिली जीत से राजस्थान की टीम टॉप-4 में पहुंच गई। इस जीत के बाद अब राजस्थान रॉयल्स की किस्मत पूरी तरह उनके अपने हाथ में है।

बाकी बचा मुकाबला: मुंबई इंडियंस (24 मई को, अवे)

  • अगर राजस्थान मुंबई इंडियंस को हरा देता है, तो टीम 16 अंकों तक पहुंच जाएगी और सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
  • ऐसी स्थिति में अगर गुजरात और हैदराबाद अपने आखिरी मैच हारते हैं, तो राजस्थान के पास टॉप-2 में पहुंचने का भी मौका रहेगा।
  • अगर जीटी और एसआरएच 10-10 रन से मैच हारती हैं, तो राजस्थान को इन दोनों से नेट रन रेट में आगे निकलने और टॉप-2 में पहुंचने के लिए मुंबई को लगभग 70 रन से हराना होगा।

06:36 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Live Score: एक स्थान के लिए 5 टीमों में जंग

आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिलहाल लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में है और छह इस स्टेज के छह मुकाबले बाकी हैं। अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है, जिनमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब प्लेऑफ में बाकी बचे एक स्थान के लिए पांच टीमों के बीच जंग है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर बाकी चार टीमों की सांसें अटका दी हैं। राजस्थान अगर अपना अगला मैच जीतता है तो बाकी सभी टीमों के समीकरण धरे के धरे रह जाएंगे। हालांकि, अगर राजस्थान की टीम हारती है तो इससे समीकरण और दिलचस्प हो जाएगा।

06:32 PM, 20-May-2026

KKR vs MI Highlights: कोलकाता ने मुंबई को चार विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवित

IPL Live Cricket Score, KKR vs MI Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के उद्देश्य से उतरेगी। वहीं, मुंबई पहले ही दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में केकेआर को उससे सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें