फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs MI: मुंबई के खिलाफ कोलकाता पांच विकेट से जीता, 16वें ओवर में 35 रन जड़ कमिंस ने दिलाई आसान जीत

Wed, 06 Apr 2022 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

खास बातें

KKR vs MI (Kolkata vs Mumbai) Live Score: कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। कोलकाता ने यह लक्ष्य 16 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 06-Apr-2022

कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस की टीम पैट कमिंस के तूफान में उड़ गई। कमिंस ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो कि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी है। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की। राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमिंस 15 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

15वें ओवर तक कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए थे और पांच ओवर में 35 रन की जरूरत थी, पर कमिंस के मन में कुछ और ही था। 16वें ओवर में डेनियल सैम्स गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में कमिंस ने 35 रन जड़ दिए। इस ओवर में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया। इसके अलावा दो रन भागे और एक नो बॉल रहा। 

यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा। आईपीएल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड पी परमेश्वरन के नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में 37 रन लुटाए थे। इसके अलावा हर्षल पटेल ने पिछले सीजन यानी 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37 रन लुटाए थे। इसके बाद डेनियल सैम्स का नंबर आता है।

कमिंस (बाएं) और डेनियल सैम्स (दाएं)

10:54 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को 30 गेंदों पर 35 रन की जरूरत

15 ओवर के बाद कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। फिलहाल पैट कमिंस 8 गेंदों पर 22 रन और वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेंकटेश ने आईपीएल करियर का पांचवां और मुंबई के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया। कोलकाता को अब 30 गेंदों पर 35 रन की जरूरत है।

10:46 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को पांचवां झटका

14 ओवर के बाद कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल पैट कमिंस तीन गेंदों पर 11 रन और वेंकटेश अय्यर 40 गेंदों पर 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस ओवर की पहली गेंद पर टाइमल मिल्स ने आंद्रे रसेल को डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कमिंस ने एक छक्का और एक चौका लगाया। कोलकाता को फिलहाल 36 गेंदों पर 47 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
10:37 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को चौथा झटका

12 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। इस ओवर में मुरुगन अश्विन को दूसरी सफलता मिली। उन्होंने सैम बिलिंग्स के बाद नीतीश राणा को भी पवेलियन भेजा। राणा सात गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता को फिलहाल 48 गेंदों पर 73 रन की जरूरत है। फिलहाल आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।

10:26 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को तीसरा झटका

10 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी ओवर में लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने सैम बिलिंग्स को पवेलियन भेजा। वे 12 गेंदों पर 17 रन बना सके। उन्हें मुरुगन ने बसिल थंपी के हाथों कैच कराया। कोलकाता को अब 60 गेंदों पर 95 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
10:18 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: नौ ओवर के बाद कोलकाता 57/2

नौ ओवर के बाद कोलकाता ने दो विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल सैम बिलिंग्स 10 गेंदों पर 16 रन और वेंकटेश अय्यर 27 गेंदों पर 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 20 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। कोलकाता को अब 66 गेंदों पर 105 रन की जरूरत है।

10:03 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live Score: कप्तान श्रेयस पवेलियन लौटे

छह ओवर के बाद कोलकाता ने दो विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर डेनियल सैम्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वे छह गेंदों पर 10 रन बना सके। फिलहाल वेंकटेश अय्यर 18 रन बनाकर और सैम बिलिंग्स क्रीज पर हैं।

09:53 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को लगा पहला झटका

कोलकाता नाइटराइडर्स को पहला झटका टाइमल मिल्स ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे को आउट किया। रहाणे पुल शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री पर डैनियल सैम्स को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे हैं। वेंकटेश अय्यर दूसरे छोर पर टिके हुए हैं।

09:42 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: दो ओवर के बाद कोलकाता 9/0

दो ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने बिना विकेट गंवाए नौ रन बना लिए हैं। फिलहाल वेंकटेश अय्यर पांच गेंदों पर तीन रन और अजिंक्य रहाणे सात गेंदों पर छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई ने कोलकाता के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा है।

09:17 PM, 06-Apr-2022

मुंबई ने कोलकाता को 162 रन का लक्ष्य दिया

आईपीएल 2022 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। सीजन का पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 36 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच में 'स्काई शॉट' भी लगाया, जिससे फैन्स काफी एंटरटेन भी हुए। यह सूर्यकुमार के आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 27 गेंदों पर 38 रन की नाबाद पारी खेली।

पोलार्ड

मैच में आखिर में कीरोन पोलार्ड का तूफान देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव आखिरी ओवर में आउट हुए। इसके बाद पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने कमिंस के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर दो रन , पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। पोलार्ड ने कमिंस के इस ओवर में 23 रन बटोरे। पोलार्ड पांच गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।


तिलक वर्मा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। छह के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा को उमेश यादव ने पवेलियन भेजा। रोहित तीन रन बना सके। इसके बाद ईशान किशन और 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार डेवाल्ड ब्रेविस के बीच  30 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए। उन्होंने पैट कमिंस और उमेश यादव की गेंदों पर छक्का लगाया। ब्रेविस 19 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए।


डेवाल्ड ब्रेविस

ब्रेविस को वरुण चक्रवर्ती ने सैम बिलिंग्स के हाथों स्टंप आउट कराया। मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन 21 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कमिंस ने श्रेयस के हाथों कैच कराया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला। उन्होंने युवा तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। उन्होंने स्काई शॉट समेत मैच में कई बेहतरीन शॉट्स लगाए। 

सूर्यकुमार आखिरी ओवर में कमिंस की गेंद पर आउट हुए। वह 52 रन बना सके। इसके बाद तिलक वर्मा ने पोलार्ड के साथ मिलकर मुंबई की पारी को 161 रन तक पहुंचाया। कोलकाता की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

अर्धशतक लगाने के बाद सूर्यकुमार

09:05 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: सूर्यकुमार का अर्धशतक

19वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। यह इस सीजन में उनका पहला मैच है और पहले ही मैच में उन्होंने धमाल मचा दिया। सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 70 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। 

08:58 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: 17 ओवर के बाद मुंबई 115/3

17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों पर 36 रन और तिलक वर्मा 22 गेंदों पर 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 60 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। सूर्यकुमार इस सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं।

08:48 PM, 06-Apr-2022
सूर्यकुमार का स्काई शॉट - फोटो : IPL/BCCI

KKR vs MI Live: 15 ओवर के बाद मुंबई 85/3

15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 30 रन और तिलक वर्मा 12 गेंदों पर आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार इस सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं और 13वें ओवर में उमेश की गेंद पर उन्होंने फेमस 'स्काई शॉट' लगाया। इस शॉट के देखकर कमेंटेटर सूर्यकुमार की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। वहीं फैन्स भी हैरान रह गए।

08:37 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी

13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। उमेश यादव के इस ओवर में 13 रन आए। सूर्यकुमार यादव ने इस ओवर की आखिरी दो गेंदों को बाउंड्री लाइन के पार भेजा। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका और छठी गेंद पर छक्का लगाया। सूर्यकुमार 19 गेंदों पर 20 रन और तिलक वर्मा सात गेंदों पर चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:26 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका

11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन आउट हुए। वे 21 गेंदों पर 14 रन बना सके। उन्हें पैट कमिंस ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। किशन इस साल मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों पर आठ रन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

08:15 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: सूर्यकुमार खेल रहे पहला मैच

नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने दो विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों में चार रन और ईशान किशन 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार का यह इस सीजन में पहला मैच है। वह चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे।

08:12 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: ब्रेविस को वरुण ने पवेलियन भेजा

'बेबी एबी'  के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस की छोटी मगर तूफानी पारी समाप्त हुई। वह 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। आठवें ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 46 रन है। उन्हें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों स्टंप आउट कराया। ब्रेविस ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.63 का रहा। ब्रेविस को इस साल मुंबई ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इस साल वेस्टइंडीज में हुए अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

08:04 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: डेवाल्ड ब्रेविस की बेहतरीन बल्लेबाजी

मुंबई की पारी में पावर-प्ले खत्म हो चुका है। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 35 रन है। फिलहाल डेवाल्ड ब्रेविस 12 गेंदों पर 21 रन और ईशान किशन 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कमिंस और उमेश यादव की गेंदों की बाउंड्री लाइन के पार भेजा। डीविलियर्स को अपना आदर्श मानने वाले ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। 

07:49 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

पारी के तीसरे ओवर में उमेश यादव ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। रोहित 12 गेंदों पर तीन रन बना सके। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। फिलहाल ईशान किशन और इस साल वेस्टइंडीज में हुए अंडर-19 विश्व कप के स्टार दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं। ब्रेविस ने चौथे ओवर में रसिख सलाम की गेंद पर लॉन्ग ऑन कि दिशा में शानदार चौका लगाया। 

07:39 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: मुंबई की धीमी शुरुआत

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में कोलकाता के उमेश यादव ने रोहित को अपनी स्विंग और पेस से खूब परेशान किया। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए एक रन है।

07:04 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई के चार विदेशी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस और टायमल मिल्स हैं। वहीं, कोलकाता के चार विदेशी खिलाड़ी सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस और सुनील नरेन हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बसिल थंपी।

07:02 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान श्रेयस ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। टिम साउदी की जगह पैट कमिंस और शिवम मावी की जगह रसिख सलाम को मौका दिया है। वहीं, मुंबई की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। अनमोलप्रीत सिंह की जगह सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

07:00 PM, 06-Apr-2022

आईपीएल में दोनों टीमों के आंकड़े

लीग में केकेआर की टीम मुंबई के खिलाफ हमेशा जूझती रही है। दोनों के बीच अब तक कुल 29  मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 में मुंबई और सात में कोलकाता को जीत मिली। वहीं, दोनों के बीच हुए पिछले 13 मैच में केकेआर को सिर्फ दो में जीत मिली है। केकेआर को आईपीएल में सबसे ज्यादा हार मुंबई के खिलाफ ही मिली है।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

गेंदबाजी बन रही कमजोर कड़ी
राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में तेज गेंदबाज बासिल थंपी और स्पिनर मुरुगन अश्विन मुंबई के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए थे। थंपी ने एक ओवर में 26 और अश्विन ने तीन ओवर में 32 रन लुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने भी पिछले दो मैचों में काफी रन लुटाए हैं और वह विकेट लेने में भी नाकाम रहे।

इन तीनों को केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह ने हालांकि दिखाया है कि उन्हें क्यों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

रोहित-ईशान पर अच्छी शुरुआत का जिम्मा
अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए रोहित को भी अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फिर से बड़ी पारी खेलनी होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में 81 और दूसरे मैच में 54 रन बनाए। मुंबई को यदि बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित और किशन को उसे अच्छी शुरुआत दिलानी होगी।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

06:59 PM, 06-Apr-2022

मुंबई इंडियंस को करनी होगी वापसी

रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन से हार गई थी। केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम को कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

06:52 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI: मुंबई के खिलाफ कोलकाता पांच विकेट से जीता, 16वें ओवर में 35 रन जड़ कमिंस ने दिलाई आसान जीत

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पांच की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से है। कोलकाता की टीम अब तक अपने तीन में से दो मैच जीत चुकी है। पिछले मैच में उसने पंजाब किंग्स को हराया था। वहीं, मुंबई की टीम इस सीजन अपने दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में टीम वापसी करना चाहेगी। 

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें