लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम सात विकेट पर 175 रन ही बना सकी और मैच एक रन से हार गई। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 58 रन निकोलस पूरन ने बनाए। वहीं, कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा, शार्दुल ठाकुर और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए। मैच की दूसरी पारी में कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 67 रन रिंकू सिंह ने बनाए। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।
इस जीत के साथ ही लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। अब प्लेऑफ में सिर्फ एक स्थान खाली है, जिसके लिए मुंबई और बैंगलोर में कांटे की टक्कर होगी। अगर ये दोनों टीमें अपने आखिरी मैच बड़े अंतर से हार जाती हैं, तो राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
रिंकू सिंह ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनकी पारी के चलते कोलकाता की टीम मैच में बनी हुई है, लेकिन आखिरी ओवर में 21 रन हासिल करना कोलकाता के लिए आसान नहीं होगा।
136 रन के स्कोर पर कोलकाता का सातवां विकेट गिरा है। सुनील नरेन दो गेंद में एक रन बनाकर रन आउट हुए। नवीन उल हक के सटीक थ्रो पर डिकॉक ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। अब रिंकू सिंह और वैभव अरोड़ा क्रीज पर हैं।
120 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का पांचवां विकेट गिरा है। आंद्र रसेल नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब रिंकू सिंह के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर
108 रन के स्कोर पर कोलकाता का चौथा विकेट गिरा है। रहमनुल्लाह गुरबाज 15 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश ठाकुर ने उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 108 रन है।
तीन विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रहमनुल्लाह गुरबाज और रिंकू सिंह के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 103 रन है।
82 रन के स्कोर पर कोलकाता की टीम का तीसरा विकेट गिरा है। जेसन रॉय 28 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। अब रिंकू सिंह और रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 88 रन है।
78 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान नीतीश राणा 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें क्रुणाल पांड्या के हाथों कौच कराया। अब जेसन रॉय के साथ रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 79 रन है।
61 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला विकेट गिरा है। वेंकटेश अय्यर 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कृष्णप्पा गौतम ने उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वेंकटेश ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। पावरप्ले के बाद कोलकाता का स्कोर 61/1 है। जेसन रॉय के साथ कप्तानी नीतीश राणा क्रीज पर हैं।
177 रन का पीछा करते हुए कोलकाता ने शानदार शुरुआत की है। बिना किसी नुकसान के टीम का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। वेंकटेश अय्यर और जेसन रॉय आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर बिना किसी नुकसान के 59 रन है।
177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार शुरुआत की है। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 30 रन है। जेसन रॉय और वेंकटेश अय्यर तेजी से रन बना रहे हैं।
177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जेसन रॉय और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं। लखनऊ के लिए मोहसिन खान पहला ओवर कर रहे हैं। एक ओवर का खेल होने के बाद कोलकाता का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 58 रन निकोलस पूरन ने बनाए। वहीं, डिकॉक ने 28 और प्रेरक मांकड़ ने 26 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने 25 रन बनाए। कोलकाता के लिए सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने दो-दो विकेट लिए।
162 रन पर लखनऊ का आठवां विकेट गिरा है। रवि बिश्नोई दो गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब लखनऊ के आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। गौतम स्ट्राइक मिलने पर बड़े शॉट खेल सकते हैं।
159 रन के स्कोर पर लखनऊ की टीम का सातवां विकेट गिरा है। निकोलस पूरन 30 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। पूरन ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए।
निकोलस पूरन ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते लखनऊ का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। उन्होंने अपनी पारी के दम पर लखनऊ को मुश्किल से निकाला है और सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया है।
147 रन के स्कोर पर लखनऊ की टीम का छठा विकेट गिरा है। आयुष बदोनी ने 21 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुनील नरेन ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। बदोनी ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। अब पूरन के साथ कृष्णप्पा गौतम क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर छह विकेट पर 147 रन है।
निकोलस पूरन और आयुष बदोनी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। पूरन भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 133 रन है।
पांच विकेट के नुकसान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। पूरन तेजी से रन बना रहे हैं, जबकि बदोनी एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और लखनऊ की टीम मैच में वापसी कर रही है। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 107 रन है।
73 रन के स्कोर पर लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। वरुण चक्रवर्ती ने डिकॉक को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया। डिकॉक ने 27 गेंद में 28 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने उनका कैच पकड़ा। अब निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की होगी। 11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 88 रन है।
71 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का चौथा विकेटट गिरा है। कप्तान क्रुणाल पांड्या आठ गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुनील नरेन ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। अब क्विंटन डिकॉक के साथ आयुष बडोनी क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट पर 73 रन है।
55 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का तीसरा विकेट गिरा है। मार्कस स्टोइनिस खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने कुल दो गेंदों का सामना किया। वैभव अरोड़ा ने अपनी छोटी गेंद पर उन्हें वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर लखनऊ की टीम को बैकफुट में ढकेल दिया है। अब क्विंटन डिकॉक के साथ क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 58 रन है।
55 रन के स्कोर पर लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा है। प्रेरक मांकड़ 20 गेंद में पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वैभव अरोड़ा ने उन्हें हर्षित राणा के हाथों कैच कराया। अब क्विंटन डिकॉक के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
14 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद लखनऊ की टीम ने अच्छी वापसी की है। एक विकेट के नुकसान पर लखनऊ का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। पावरप्ले में लखनऊ ने एक विकेट खोकर 54 रन बनाए हैं। डिकॉक और प्रेरक तेज गति से रन बना रहे हैं।
14 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का पहला विकेट गिरा है। कर्ण शर्मा पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हर्षित राणा ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। अब क्विंटन डिकॉक के साथ प्रेरक मांकड़ क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और कर्ण शर्मा ने पारी की शुरुआत की है। कोलकाता के लिए हर्षित राणा ने पहला ओवर किया और सिर्फ एक रन दिया।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।
सब्सीट्यूट्सः काइल मेयर्स, यश ठाकुर, डेनियल सम्स, युद्धवीर सिंह चरक, दीपक हुड्डा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सब्सीट्यूट्सः सुयश शर्मा, मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, एन जगदीसन, डेविड विसे।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतरी है। वहीं, लखनऊ की टीम दो बदलाव के मैच में उतरी है।
लखनऊ की टीम ने 13 में से सात मैच जीते हैं और एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। लखनऊ 15 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। यह मैच जीतकर लखनऊ की टीम भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, हारने पर यह टीम दुआ करेगी कि मुंबई या आरसीबी अपना आखिरी मैच हार जाएं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 में से छह मुकाबले जीते हैं और 12 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। यह टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में तभी पहुंच सकती है, जब वह इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करे साथ ही मुंबई और आरसीबी की टीम अपने आखिरी मैच हार जाएं।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच है। कोलकाता की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतकर प्लेऑफ की बची कुची उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी। वहीं, लखनऊ की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी।