गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 179/7 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 180 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता के लिए गुजरात ने 81 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन गुजरात के विजय शंकर ने नाबादा 51 और शुभमन गिल ने 49 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। गुजरात के पास आठ मैच के बाद 12 अंक हैं।
गुजरात के लिए गेंद के साथ शमी ने तीन विकेट लिए। नूर अहमद और जोशुआ लिटिल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, कोलकाता के लिए हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट लिया।
डेविड मिलर और विजय शंकर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और गुजरात का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। इसके साथ ही गुजरात की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन है।
डेविड मिलर और विजय शंकर के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों मिलकर गुजरात को मैच में बनाए हुए हैं। खासकर मिलर तेजी से रन बना रहे हैं। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 142 रन है।
तीन विकेट के नुकसान पर गुजरात का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। डेविड मिलर और विजय शंकर क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 111 रन है। गुजरात को जीत के लिए छह ओवर में 69 रन की जरूरत है।
93 रन के स्कोर पर गुजरात का तीसरा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 35 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए और सुनील नरेन ने उन्हें आंद्रे रसेल के हाथों कैच कराया। अब डेविड मिलर और विजय शंकर के रूप में दो नए बल्लेबाज क्रीज पर हैं।
91 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान हार्दिक पांड्या 20 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हर्षित राणा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। हार्दिक ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।
हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 38 गेंद में 50 रन जोड़े हैं। अब गिल संभलकर खेल रहे हैं। वहीं, हार्दिक तेजी से रन बना रहे हैं।
एक विकेट के नुकसान पर गुजरात का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। पावरप्ले में गुजरात ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। गिल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
41 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा है। ऋद्धिमान साहा 10 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आंद्रे रसेल ने उन्हें हर्षित राणा के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 47 रन है।
180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने शानदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और साहा की जोड़ी तेजी से रन बना रही है। खासकर गिल आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। चार ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन है।
180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने पारी की शुरुआत की है। दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 13 रन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। इस टीम ने सात विकेट खोकर 179 रन बनाए। रहमनुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने 34 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए तीन विकेट लिए। नूर अहमद और जोशुआ लिटिल को दो-दो विकेट मिले।
156 रन के स्कोर पर कोलकाता का छठा विकेट गिरा है। रिंकू सिंह 20 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नूर अहमद ने उन्हें जोशुआ लिटिल के हाथों कैच कराया। रिंकू अपनी पारी में सिर्फ एक छक्का लगा पाए। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर छह विकेट पर 156 रन है। अब आंद्रे रसेल और डेविड विसे क्रीज पर हैं।
पांच विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। दोनों अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन है।
135 रन के स्कोर पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। नूर अहमद ने रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट कर कोलकाता को पांचवां झटका दिया। गुरबाज ने 39 गेंद में 81 रन बनाए। उनकी पारी में सात छक्के और पांच चौके शामिल थे। राशिद खान ने उनका कैच पकड़ा। अब रिंकू सिंह के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। यह रसेल का 100वां आईपीएल मैच है।
चार विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रहमनुल्लाह गुरबाज अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, रिंकू सिंह उनका साथ दे रहे हैं। 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 105 रन है।
88 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार विकेट गंवा दिए हैं। जोशुआ लिटिल ने एक ओवर में दो अहम विकेट लेकर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। उन्होंने वेंकटेश अय्यर के बाद कप्तान नीतीश राणा को भी आउट किया। राणा ने तीन गेंद में चार रन बनाए। राहुल तेवतिया ने उनका कैच पकड़ा।
84 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा है। वेंकटेश अय्यर 14 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोशुआ लिटिल ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब गुरबाज के साथ कप्तान नीतीश राणा क्रीज पर हैं।
रहमनुल्लाह गुरबाज ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार चौके और चार छक्के लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते कोलकाता का स्कोर दो विकेट 100 रन के करीब पहुंच गया है। दूसरे छोर पर वेंकटेश अय्यर संभलकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 84 रन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 62 रन बनाए हैं। शार्दुल ठाकुर खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, उनसे पहले जगदीसन ने 19 रन बनाए। दोनों विकेट शमी ने लिए। हालांकि, बाद के ओवरो में रहमनुल्लाह गुरबाज ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। दूसरे छोर पर वेंकटेश अय्यर उनका साथ दे रहे हैं।
47 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर ने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद शमी ने उन्हें मोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। अब वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 47 रन है।
23 रन के स्कोर पर कोलकाता की टीम का पहला विकेट गिरा है। नरायण जगदीसन 15 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शमी ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब गुरबाज के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 36 रन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। नरायण जगदीसन और रहमनुल्लाह गुरबाज की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने पहला ओवर किया। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद कोलकाता का स्कोर बिना किसी नुकसान के तीन रन है।
कोलकाता में बारिश रुक गई है और सभी कवर्स मैदान से हटा लिए गए हैं। अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद तय किया है कि शाम 4.15 बजे मुकाबला शुरू होगा। फिलहाल ओवरों की संख्या में कोई कटौती नहीं हुई है।
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, ईडन गार्डंस के मैदान पर बारिश हो रही है और खेल देरी से शुरू होगा। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश बहुत तेज नहीं है और जल्द ही मौसम साफ होने की उम्मीद है।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
सब्सटीट्यूट्सः सुयश शर्मा, मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, टिम साउदी, कुलवंत खेजरोलिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: एन जगदीसन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसा, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सब्सटीट्यूट्सः शुभमन गिल, श्रीकर भरत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शिवम मावी, जयंत यादव।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता में बारिश हो रही है और हार्दिक पांड्या इसका फायदा उठाना चाहते हैं। कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा इस मैच में भी कुछ बदलाव करने के लिए मजबूर थे। जेसन रॉय पूरी तरह से फिट नहीं हैं और नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रहमनुल्लाह गुरबाज को मौका दिया गया है। वहीं, उमेश यादव की जगह हर्षित राणा यह मैच खेल रहे हैं।
कोलकाता की टीम लगातार चार हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी है। आरसीबी को इस टीम ने 21 रन से हराया था। अब गुजरात के खिलाफ भी कोलकाता की टीम कमाल करना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस की टीम इस टूर्नामेंट में सबसे कम मैच हारने वाली टीम है। गुजरात ने अब तक सिर्फ दो मुकाबले गंवाए हैं। वहीं, पांच में उसे जीत मिली है। कोलकाता और राजस्थान ने ही गुजरात को हराया है। ऐसे में कोलकाता की टीम लगातार दूसरी बार गुजरात को हराने की कोशिश करेगी। वहीं, गुजरात की कोशिश यह मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने पर होगी।
नमस्कार, आईपीएल 2023 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। गुजरात की टीम इस मैच में जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी और पिछली हार का बदला भी लेना चाहेगी। वहीं, कोलकाता की नजरें गुजरात पर लगातार दूसरी जीत दर्ज पर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी।