फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction Highlights: पहले दिन 97 खिलाड़ी नीलामी में उतरे, 74 बिके, सात खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा मिले

Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

IPL Auction 2022 Players Sold, Unsold, Purse Balance Highlights: आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में हो रही है। पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 74 खिलाड़ी बिके और 23 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। ईशान किशन को सबसे ज्यादा राशि मिली। वे 15.25 करोड़ रुपये में बिके। वहीं, आवेश खान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।  
विज्ञापन
आईपीएल ऑक्शन लाइव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:44 PM, 12-Feb-2022

पहले दिन की नीलामी खत्म

पहले दिन की नीलामी खत्म हो चुकी है। शनिवार को कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इसमें से 10 टीमों ने मिलकर 74 खिलाड़ियों को खरीदा। ईशान किशन इस नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा रकम पाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 

पहले दिन 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। इनमें सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर, शाकिब अल हसन प्रमुख खिलाड़ी रहे। सात खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की राशि मिली है। वहीं, तीन खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें आवेश खान (10 करोड़/लखनऊ), प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़/राजस्थान) और लोकी फर्ग्यूसन (10 करोड़/गुजरात) शामिल हैं।

आवेश खान आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कृष्णप्पा गौतम को पीछे छोड़ दिया। गौतम को पिछले साल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

10 करोड़ से ज्यादा की रकम पाने वालों में ईशान किशन (15.25 करोड़/मुंबई), दीपक चाहर (14 करोड़/चेन्नई), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़/कोलकाता), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़/दिल्ली), वानिंदु हसरंगा (10.75 करोड़/बैंगलोर), निकोलस पूरन (10.75 करोड़/हैदराबाद) और हर्षल पटेल (10.75 करोड़/बैंगलोर) शामिल हैं।

बोली के पहले दिन दस टीमों के बीच विकेटकीपरों और ऑलराउंडरों की अच्छी मांग रही। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था, लेकिन कड़ी होड़ के बीच राजस्थान ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। 
 

  • ईशान दूसरे सबसे महंगे भारतीय: झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की राशि में खरीदकर फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया। वह युवराज (16 करोड़) के बाद ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय हैं।
  • दीपक की घर वापसी: आगरा के दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये की राशि में खरीदकर मालामाल कर दिया। 
  • श्रीलंका के हसरंगा की लगी लॉटरी: श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा शुरुआती दौर में विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे रहे। उन्होंने 10.75 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा।
  • इनको नहीं मिला भाव: शुरुआती दौर में सुरेश रैना, उमेश यादव, अमित मिश्रा, ऋद्धिमान साहा, स्टीव स्मिथ और शाकिब अल हसन आदि को खरीदने में टीमों ने दिलचस्पी नहीं ली। हालांकि बाद में इन्हें टीमें ले सकती हैं।
  • इनकी घट गई कीमत: ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (केकेआर)15.50 करोड़ से 7.25 करोड़ में आ गए। मनीष पांडे पहले हैदराबाद में 11 करोड़ के थे अब लखनऊ ने 4.60 करोड़ में खरीदा। डेविड वार्नर 12.50 करोड़ रुपये में हैदराबाद में थे, अब 6.25 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। कुलदीप यादव पहले 5.8 करोड़ में केकेआर में थे जिन्हें अब दो करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा है।
  • तीन सबसे महंगे देसी खिलाड़ी: ईशान किशन (15.25 करोड़, मुंबई इंडियंस), दीपक चाहर (14 करोड़ चेन्नई सुपरकिंग्स), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़, केकेआर)
  • तीन सबसे महंगे विदेशी: वानिंदु हसरंगा (10.75 करोड़ आरसीबी), निकोलस पूरन (10.75 करोड़, हैदराबाद), लोकी फर्ग्युसन (10 करोड़ गुजरात टाइटंस)

09:36 PM, 12-Feb-2022

नीलामी में अब तक ईशान किशन सबसे महंगे

नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने को किसी ने नहीं खरीदा। नीलामी में ईशान किशन अब तक सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

09:32 PM, 12-Feb-2022

दीपक चाहर को सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा

युवा बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर को गुजरात टाइटंस ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। सबसे महंगे गेंदबाजों में दीपक चाहर सबसे आगे हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
09:27 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: जगदीश सुचित को हैदराबाद ने खरीदा

जगदीश सुचित को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा है।

09:26 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: श्रेयस गोपाल को हैदराबाद ने खरीदा

लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन
09:24 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: करियप्पा को राजस्थान ने खरीदा

मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर केसी करियप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा है।

09:20 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: मुरुगन अश्विन को मुंबई ने खरीदा

लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन को मुंबई इंडियंस को 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

09:19 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: नूर अहमद को गुजरात ने खरीदा

अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर नूर अहमद को गुजरात टाइटंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। नूर इस आईपीएल में सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनकी उम्र 17 साल की है।

09:18 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: अंकित राजपूत को लखनऊ ने खरीदा

तेज गेंदबाज अंकित राजपूत को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है।

09:14 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: तुषार देशपांडे को सीएसके ने खरीदा

तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

09:13 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: ईशान पोरेल को पंजाब ने खरीदा

तेज गेंदबाज ईशान पोरेल को पंजाब किंग्स ने 25 लाख रुपये में खरीदा है।

09:06 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: आवेश खान को लखनऊ ने खरीदा

तेज गेंदबाज आवेश खान पर बोली लगी। वह पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स में थे। 2021 सीजन में वह हर्षल पटेल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 24 विकेट लिए थे। इस बार आवेश को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उनकी सैलरी में 50 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

09:03 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: केएम आसिफ को सीएसके ने खरीदा

तेज गेंदबाज केएम आसिफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है।

08:56 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: कार्तिक त्यागी को हैदराबाद ने खरीदा

अनकैप्ड तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ रुपये में खरीदा है। त्यागी पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स से खेेले थे।

08:55 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: बासिल थंपी को मुंबई ने खरीदा

अनकैप्ड तेज गेंदबाज बासिल थंपी को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा है।

08:53 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: जितेश शर्मा को पंजाब ने खरीदा

विदर्भ के जितेश शर्मा को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। वह आक्रामक बल्लेबाज माने जाते हैं।

08:52 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: शेल्डन को कोलकाता ने खरीदा

सौराष्ट्र के बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा है।

08:48 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: प्रभसिमरन सिंह को पंजाब ने खरीदा

प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा। पिछले सीजन भी वह पंजाब की टीम में थे।

08:43 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: अनुज रावत को बैंगलोर ने खरीदा

विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछली बार वह राजस्थान रॉयल्स से खेले थे। 

08:42 PM, 12-Feb-2022

विष्णु विनोद, अजहरुद्दीन और सोलंकी अनसोल्ड

विष्णु विनोद, मोहम्मद अजहरुद्दीन और विष्णु सोलंकी अनसोल्ड रहे।

08:35 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: केएस भरत को दिल्ली ने खरीदा

केएस भरत को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेले थे। केएस भरत को आने वाले समय का बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज माना जाता है।

08:20 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: शाहबाज अहमद को बैंगलोर ने खरीदा

ऑलराउंडर शाहबाज अहमद पर बोली लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दोबारा खरीदा है। बैंगलोर ने शाहबाज को 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले सीजन शाहबाज ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी।

08:17 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: हरप्रीत बरार को पंजाब ने खरीदा

हरप्रीत बरार को पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। हरप्रीत बाएं हाथ के स्पिनर हैं। पिछले सीजन में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पंजाब से ही खेलते हुए एक ही मैच में ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स और विराट कोहली को आउट किया था। यही वजह रही कि हरप्रीत को पंजाब ने दोबारा खरीदा है।

08:11 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: नागरकोटी को दिल्ली ने खरीदा

कमलेश नागरकोटी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। वह पिछले सीजन में कोलकाता से खेले थे। अब वह दिल्ली से खेलते दिखेंगे। कमलेश अच्छी स्पीड से गेंदबाजी करते हैं।

08:01 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: राहुल तेवतिया को गुजरात ने खरीदा

ऑलराउंडर राहुल तेवतिया पर जबरदस्त बोली लगी। पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर देखने को मिली। इसके बाद गुजरात टाइंटस की टीम भी इस लड़ाई में कूद गई। उन्हें गुजरात टाइटंस ने नौ करोड़ रुपये में खरीदा।

07:54 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: शिवम मावी को कोलकाता ने खरीदा

तेज गेंदबाज शिवम मावी पर बोली लगी। बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। पिछली बार उन्हें कोलकाता ने खरीदा था। इस बार भी शिवम को कोलकाता ने ही 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

07:44 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: शाहरुख को पंजाब ने खरीदा

अनकैप्ड खिलाड़ी शाहरुख खान पर बोली लगी। बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। पिछली बार पंजाब किंग्स ने शाहरुख को करीब पांच करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार भी पंजाब ने ही शाहरुख को नौ करोड़ रुपये में खरीदा है। शाहरुख को एक बार फिर प्रीति जिंटा की टीम ने खरीदा है।

Punjab Kings reveal the reason behind picking Shahrukh Khan for IPL 2021

07:42 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: सरफराज को दिल्ली ने खरीदा

भारत के सरफराज खान को 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। 

07:37 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: अभिषेक शर्मा को हैदराबाद ने खरीदा

ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर बोली लगी। बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अभिषेक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। पहले भी वह हैदराबाद की ही टीम में थे।

07:26 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: रियान पराग राजस्थान में गए

रियान पराग पर बोली लगी। बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। पिछली बार भी वह राजस्थान रॉयल्स से खेले थे। इस बार भी रियान को राजस्थान रॉयल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

07:20 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: राहुल त्रिपाठी को हैदराबाद ने खरीदा

पिछले सीजन कोलकाता से खेलने वाले राहुल त्रिपाठी पर बोली लगी। बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। उन्हें 20 गुना ज्यादा दाम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। राहुल त्रिपाठी को हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, सी हरि निशांत अनसोल्ड रहे।

07:17 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: अश्विन हेब्बर को दिल्ली ने खरीदा

अश्विन हेब्बर को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं, पहले मुंबई इंडियंस से खेलने वाले अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड रहे।

07:12 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई ने खरीदा

दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर बोली लगी। बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। ब्रेविस को तीन करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।  ब्रेविस मुंबई के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

IPL 2022: 3 Teams that might target Dewald Brevis in the mega auction

07:08 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: अभिनव मनोहर को अहमदाबाद ने खरीदा

कर्नाटक के बल्लेबाज अभिनव मनोहर पर बोली लगी। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज बताया जा रहा है। बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। टी-20 में अभिनव ने चार मैचों में 54 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए हैं।

07:06 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने खरीदा

प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा। यह बेस प्राइस भी है। 

IPL Auction 2022 Live Updates: IPL Auction Sold Unsold Players, Auctioneer Hugh Edmeades Incident, What Happens in IPL Nilami Today News in Hindi

07:05 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: रजत पाटीदार अनसोल्ड रहे

अनकैप्ड बल्लेबाजों में सबसे पहली बोली रजत पाटीदार पर लगी। बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। रजत अनसोल्ड रहे।

07:03 PM, 12-Feb-2022

अब अनकैप्ड बल्लेबाजों पर लगेगी बोली

अब अनकैप्ड बल्लेबाजों पर बोली लगेगी। इसमें संभावित भविष्य के सितारे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सभी को एबी डिविलियर्स की याद दिलाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस कितना आगे जाते हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

अगला सेट: डेवाल्ड ब्रेविस, प्रियम गर्ग, अश्विन हेब्बर, सी हरि निशांत, रजत पाटीदार, अभिनव मनोहर, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी

06:33 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: युजवेंद्र चहल को राजस्थान ने खरीदा

युजवेंद्र चहल पर बोली लग रही है। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने करीब छह करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा। अमित मिश्रा अनसोल्ड रहे।

06:23 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: राहुल चाहर को पंजाब ने खरीदा

लेग स्पिनर राहुल चाहर पर बोली लगी। उन्हें पिछली बार मुंबई इंडियंस ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था। बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। इस बार राहुल को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

06:21 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: कुलदीप को दिल्ली ने खरीदा

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा अनसोल्ड रहे।

06:15 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: आदिल रशीद, मुजीब और ताहिर अनसोल्ड रहे

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान अनसोल्ड रहे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर को भी कोई खरीदार नहीं मिला। मुजीब पिछली बार हैदराबाद की टीम में थे। वहीं, इमरान पिछली बार चेन्नई की टीम से खेले थे।

IPL Auction 2022 Live Updates: IPL Auction Sold Unsold Players, Auctioneer Hugh Edmeades Incident, What Happens in IPL Nilami Today News in Hindi

06:13 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: मुस्तफिजुर को दिल्ली ने खरीदा

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा। वे पिछली बार राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेले थे।

06:03 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर बोली लगी। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। शार्दुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वे पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेले थे।

Chennai Super Kings Vs Mumbai Indians Is The El Classico Of IPL: Shardul  Thakur

06:01 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: भुवनेश्वर को हैदराबाद ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर बोली लगी। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले भी वह इसी टीम में थे।

05:57 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: मार्क वुड को लखनऊ ने खरीदा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा है। उन्हें 7.5 करोड़ रुपये में लखनऊ ने खरीदा है। मार्क वुड के पास अच्छी गति है और लखनऊ की टीम इसका फायदा उठा सकती है।

05:50 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: हेजलवुड को बैंगलोर ने खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर बोली लगी। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में थे। हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

05:43 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: फर्ग्यूसन को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन पर बोली लगी। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार फर्ग्यूसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा।

05:34 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर बोली लगी। बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। प्रसिद्ध को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछली बार वह कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल रहे थे। अब राजस्थान टीम की गेंदबाजी की कमान प्रसिद्ध के हाथों में होगी।

05:34 PM, 12-Feb-2022

उमेश यादव अनसोल्ड रहे

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

IPL Auction 2022 Live Updates: Tata IPL Player Auction Start, List of Sold and Unsold Players in IPL Nilami Bidding News In Hindi

05:22 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: दीपक चाहर को चेन्नई ने खरीदा

पिछली कुछ सालों में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले दीपक चाहर पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। इस बार भी उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

05:18 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: नटराजन को हैदराबाद ने खरीदा

टी नटराजन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। नटराजन को चार करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। 

05:03 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: ईशान के नाम जुड़ा रिकॉर्ड

इस नीलामी में अब तक ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ईशान पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच लंबी होड़ चली। इसके बाद दूसरी सबसे लंबी लड़ाई निकोलस पूरन के लिए चली। पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा। अब तक 37 खिलाड़ियों पर बोली लगी है और 29 खिलाड़ी बिके हैं। 

इस नीलामी में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके हैं। इस ऑक्शन में 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। ईशान आईपीएल ऑक्शन इतिहास में खरीदे गए दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।

04:57 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: पूरन को हैदराबाद ने खरीदा

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। पूरन को पिछली बार पंजाब किंग्स ने खरीदा था। इस बार उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

04:49 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: साहा और बिलिंग्स अनसोल्ड रहे

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और सैम बिलिंग्स अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

04:42 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने खरीदा

दिनेश कार्तिक पर बोली लगी। कार्तिक का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

04:35 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: बेयरस्टो को पंजाब किंग्स ने खरीदा

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को 6.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। बेयरस्टो पहले सनराइजर्स हैदराबाद में थे।

04:23 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: ईशान किशन को मुंबई ने खरीदा


IPL Auction 2022 Live Updates: Tata IPL Player Auction Start, List of Sold and Unsold Players in IPL Nilami Bidding News In Hindi

ईशान किशन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने 6.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार ईशान किशन मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह अब तक की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर (12.25) को पीछे छोड़ा।

04:17 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: रायुडू को चेन्नई ने खरीदा

अंबाती रायुडू पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। इस बार भी उन्हें चेन्नई ने ही खरीदा। रायुडू 6.75 करोड़ रुपये में बिके। 

04:16 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: मैथ्यू वेड नहीं बिके

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

04:15 PM, 12-Feb-2022

विकेटकीपर बल्लेबाजों पर लग रही बोली

अब विकेटकीपर बल्लेबाजों पर बोली लग रही है। इसमें जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, निकोलस पूरन, अंबाती रायुडू, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

04:13 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: मोहम्मद नबी अनसोल्ड रहे

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

04:08 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: मिचेल मार्श को दिल्ली ने खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। हालांकि, निजी कारणों से वह 2021 में आईपीएल नहीं खेल सके थे। इस बार मिचेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

03:58 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: क्रुणाल पांड्या को लखनऊ ने खरीदा

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। उन्हें पिछली बार मुंबई इंडियंस ने 8.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

03:52 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: वाशिंगटन को हैदराबाद ने खरीदा

वाशिंगटन सुंदर पर बोली लगी। उन्हें 8.75 करोड़ में हैदराबाद की टीम ने खरीदा। पिछली बार वह बैंगलोर की टीम में थे। सुंदर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था। सुंदर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। वह ऑफ स्पिन गेंदबाज होने के साथ उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। सुंदर उन चुनिंदा स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं, जो पावरप्ले में आसानी से गेंदबाजी कर पाते हैं। 

03:48 PM, 12-Feb-2022
चारू शर्मा, मार्टिन क्रो और वेंकटेश प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

IPL Auction 2022: हसरंगा को बेंगलुरु ने खरीदा

ऑक्शन की फिर से शुरुआत हो चुकी है। कमेंटेटर चारू शर्मा इस सेशन में ऑक्शन करा रहे हैं। एडमीड्स ठीक हैं, लेकिन उन्हें ऑक्शन के लिए नहीं भेजा गया है। श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। पिछली बार मिड सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें रिप्लेसमेंट घोषित किया था और एक करोड़ रुपये में शामिल किया था। इस बार बेंगलुरु ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

02:46 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: लंच की घोषणा

आईपीएल ऑक्शन में ह्यू एडमीड्स के बेहोश होने के बाद नीलामी रोक दी गई। फिलहाल लंच की घोषणा कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एडमीड्स ठीक है और एक घंटे में ऑक्शन शुरू हो जाएगा। दोपहर 12 बजे शुरू हुए ऑक्शन में दो घंटे के अंदर 20 खिलाड़ी बिक गए। इस दौरान श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैंं। उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वहीं, हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऑक्शन की दोबारा शुरुआत थोड़ी देर में होगी। बीसीसीआई के प्रवक्ता ने कहा कि एडमीड्स ठीक हैं और अगले सेशन को अटेंड करेंगे।

IPL Auction 2022 Live Updates: Tata IPL Player Auction Start, List of Sold and Unsold Players in IPL Nilami Bidding News In Hindi

02:18 PM, 12-Feb-2022
नीलामी के दौरान बेहोश एडमीड्स - फोटो : सोशल मीडिया

IPL Auction Live: ऑक्शनर ह्यू एडमीड्स हुए बेहोश

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में 12 फरवरी को शुरू हुई। नीलामी के दौरान एक बड़ी घटना हुई। नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए। उस समय वे श्रीलंका वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे। हसरंगा की बोली 10.75 करोड़ रुपये तक पहुंची थी।

02:02 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: हसारंगा पर लग रही बोली

श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसारंगा पर बोली लग रही है। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। पिछली बार मिड सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें रिप्लेसमेंट घोषित किया था और एक करोड़ रुपये में शामिल किया था।

01:57 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: दीपक हुड्डा को लखनऊ ने खरीदा

भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा पर बोली लगी। हुड्डा ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। हुड्डा को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

01:52 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: हर्षल को बैंगलोर ने खरीदा

पिछली बार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल पर बोली लगी। उन्हें पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था। 2021 आईपीएल में हर्षल ने सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए थे। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। हर्षल को वापस बैंगलोर ने खरीद लिया है। वह 10.75 करोड़ रुपये में बिके। 

01:50 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: शाकिब अनसोल्ड रहे

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अनसोल्ड रहे। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। पिछली बार कोलकाता ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2021: Shakib Al Hasan adds different dynamic to KKR, he can deliver for  us - Eoin Morgan - Sports News

01:45 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: होल्डर को लखनऊ ने खरीदा

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर बोली लग रही है। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। इस बार उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

01:43 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: नीतीश राणा को कोलकाता ने खरीदा

भारत के नीतीश राणा पर बोली लगी। पिछली बार उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा है।

01:38 PM, 12-Feb-2022

IPL Live Auction: ब्रावो को चेन्नई ने खरीदा

ड्वेन ब्रावो को चेन्नई ने खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा। वह पहले भी इसी टीम में थे।

01:37 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: स्टीव स्मिथ अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। पिछली बार वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे।

01:35 PM, 12-Feb-2022

IPL Live Auction: सुरेश रैना अनसोल्ड

भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। पिछली बार वह चेन्नई सुपर किंग्स में थे।

01:31 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: पडिक्कल को राजस्थान ने खरीदा

भारत के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें 20 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। इस बार उन्हें 7.75 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

01:30 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: डेविड मिलर अनसोल्ड

डेविड मिलर को कोई खरीदार नहीं मिला। वह अनसोल्ड रहे।

01:29 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: रॉय को अहमदाबाद ने खरीदा

जेसन रॉय को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा है। रॉय पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार फॉर्म में थे और शतक जड़ा था।

01:27 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: उथप्पा को चेन्नई ने खरीदा

रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा है। वह ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। पिछली बार वह शानदार फॉर्म में थे।

01:20 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: हेटमायर को राजस्थान ने खरीदा

वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। इस बार उन्हें 8.50 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

01:17 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: मनीष पांडे को लखनऊ ने खरीदा

भारत के मनीष पांडे पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। उन्हें पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा है।

IPL Auction 2022 Live Updates: Tata IPL Player Auction Start, List of Sold and Unsold Players in IPL Nilami Bidding News In Hindi

01:16 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: अब बल्लेबाजों पर बोली लगेगी

अब बल्लेबाजों पर बोली लगेगी। ये सारे कैप्ड खिलाड़ी होंगे। यानि वह खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्री मुकाबले खेल चुके हैं।

01:15 PM, 12-Feb-2022

अब तक की नीलामी का एनालिसिस

पंजाब किंग्स: 
खरीदा: शिखर धवन (8.25 करोड़), कगिसो रबाडा (9.25 करोड़)। धवन के रूप में पंजाब को ओपनर मिल गया है। मयंक अग्रवाल के लिए एक ओपनिंग पार्टनर और एक बेहतरीन फास्ट बॉलर मिल गया।

राजस्थान रॉयल्स: 
खरीदा: आर अश्विन (5 करोड़), ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़)। इस फ्रेंचाइजी को गेंदबाजों की जरूरत थी। पहले उन्होंने केवल बल्लेबाजों को रिटेन किया था। उनके पास अब दो अनुभवी खिलाड़ी हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स: 
खरीदा: पैट कमिंस (7.25 करोड़), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़)। उन्होंने पर्स का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया है। अय्यर में एक कप्तान मिला और कमिंस के रूप में शानदार गेंदबाज, जो कप्तानी भी कर सकता है। 

गुजरात टाइटंस: 
खरीदा: मोहम्मद शमी (6.25 करोड़)। उनके पास जो कोर है, उसमें उन्होंने एक अच्छे अनुभवी गेंदबाज को जोड़ है। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 
खरीदा: फाफ डु प्लेसिस (7 करोड़)। सॉलिड परफॉर्मर। वह और कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। दोनों टेक्नीक के मामले में बराबरी पर हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: 
खरीदा: क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़)। सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल के लिए शानदार खरीदारी।

दिल्ली कैपिटल्स: 
खरीदा: डेविड वार्नर (6.25 करोड़)। पृथ्वी शॉ के साथ वार्नर ओपनिंग करते दिखेंगे।

12:56 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: अब तक श्रेयस सबसे महंगे बिके

मार्की खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है। 10 खिलाड़ियों पर बोली लगी। अब तक की नीलामी में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। कोलकाता को उनका नया कप्तान मिल गया है। वहीं, डेविड वार्नर और पैट कमिंस को भारी नुकसान हुआ है। वार्नर को पिछली बार हैदराबाद ने 12 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें दिल्ली ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। पैट कमिंस को पिछली बार कोलकाता ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें कोलकाता ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

12:52 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: वार्नर को दिल्ली ने खरीदा

डेविड वार्नर पर बोली लगी। पिछली बार उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इस बार उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

12:47 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: डिकॉक को लखनऊ ने खरीदा

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने चार करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6.75 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा है। वह इस ऑक्शन में लखनऊ द्वारा खरीदे गए पहले खिलाड़ी हैं।

12:45 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: फाफ डुप्लेसिस को बेंगलुरु ने खरीदा

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। पिछली बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन करोड़ रुपये खरीदा था। 

12:40 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: शमी को गुजरात ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा था। इस बार उन्हें गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह गुजरात द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए पहले खिलाड़ी हैं।

12:34 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: श्रेयस को कोलकाता ने खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार दिल्ली ने उन्हें सात करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर पर 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ते हुए अब तक नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कोलकाता को एक कप्तान की जरूरत थी, जो उन्हें मिल गया।

12:28 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: बोल्ट को राजस्थान ने खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने चार करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा है।

12:24 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: रबाडा को पंजाब ने खरीदा

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर बोली लगी। उन्हें पिछली बार 4.20 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इस बार उन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह अभी तक की नीलामी में सबसे महंगे बिके हैं। इससे पहले पंजाब ने धवन को भी खरीदा था।

IPL Auction 2022 Live Updates: Tata IPL Mega Auction Start Time, Retained Players List, New Team in IPL Nilami Bidding News in Hindi

12:20 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: पैट कमिंस को कोलकाता ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार भी उन पर कोलकाता ने ही बोली लगाई। उन्हें 7.25 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा।

12:16 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: अश्विन को राजस्थान ने खरीदा

अश्विन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें दिल्ली ने पंजाब से ट्रेड किया था। दिल्ली में उनकी सैलरी 7.60 करोड़ रुपये थी। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा है।

12:09 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: शिखर धवन को पंजाब ने खरीदा

शिखर धवन पर पहले बोली लग रही है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। धवन के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच टक्कर चली। इसके बाद पंजाब भी इस बोली में कूद गया। पिछले ऑक्शन में वह 5 करोड़ 20 लाख रुपये में बिके थे। उन्हें दिल्ली ने खरीदा था। इस बार उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

12:08 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: एडमीड्स ऑक्शन करा रहे

ऑक्शन कराने वाले ह्यूज एडमीड्स ऑक्शन के लिए पहुंच चुके हैं। 

12:07 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: प्रत्येक टेबल पर कौन बैठा है?

सभी 10 टीमों के प्रतिनिधि ऑक्शन टेबल पर पहुंच चुके हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी टीम के लिए कौन बोली लगाएगा...

लखनऊ सुपर जाएंट्स: संजीव गोयनका (मालिक), शाश्वत गोयनका, एंडी फ्लावर (प्रमुख कोच), गौतम गंभीर (मेंटर), रघुराम अय्यर (सीईओ), विश्लेषक

राजस्थान रॉयल्स: पनीश शेट्टी (विश्लेषक), जुबिन भरूचा (रणनीति और प्रदर्शन निदेशक), जेक लश मैकक्रम (सीईओ), कुमार संगकारा (क्रिकेट निदेशक), जाइल्स लिंडसे (विश्लेषिकी और प्रौद्योगिकी प्रमुख), रंजीत बारठाकुर (अध्यक्ष), रोमी भिंडर (टीम मैनेजर)

गुजरात टाइटंस: विक्रम सोलंकी (टीम निदेशक), आशीष नेहरा (मुख्य कोच), गैरी कर्स्टन (सहायक कोच), आशीष कपूर (सहायक कोच), संदीप राजू (विश्लेषक), अमित सोनी (सीवीसी), मोहित गोयल (मुख्य वित्तीय अधिकारी) अरविंदर सिंह (मुख्य परिचालन अधिकारी)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: प्रथमेश मिश्रा (अध्यक्ष), राजेश मेनन (प्रमुख और वीपी), माइक हेसन (क्रिकेट संचालन निदेशक), संजय बांगर (मुख्य कोच), मालोलन रंगराजन (हेड स्काउट), फ्रेडी वाइल्ड (विश्लेषक)

कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकी मैसूर (सीईओ), भरत अरुण (सहायक कोच), एआर श्रीकांत (प्रतिभा स्काउटिंग और खिलाड़ी अधिग्रहण के प्रमुख), अभिषेक नायर (सहायक कोच)

चेन्नई सुपर किंग्स: काशी विश्वनाथन (सीईओ), लक्ष्मीपति बालाजी (गेंदबाजी कोच), सुंदर रमन (मुख्य परिचालन अधिकारी), लक्ष्मी नारायण (विश्लेषक), अरविंद शिवदास (विश्लेषक)

दिल्ली कैपिटल्स: किरण कुमार ग्रांधी (अध्यक्ष और सह-मालिक), पार्थ जिंदल (सह-मालिक), विनोद बिष्ट (अंतरिम सीईओ), मुस्तफा घोष (निदेशक), प्रवीण आमरे (सहायक कोच), सबा करीम (प्रतिभा खोज के प्रमुख)

मुंबई इंडियंस: नीता अंबानी (मालिक), आकाश अंबानी (मालिक), जहीर खान (क्रिकेट संचालन निदेशक), महेला जयवर्धने (मुख्य कोच), राहुल सांघवी (टीम मैनेजर), देवांग भीमज्यानी (एमआई प्रबंधन), सीकेएम धनंजई (टीम विश्लेषक) )

पंजाब किंग्स: नेस वाडिया (मालिक), मोहित बर्मन (मालिक), अनिल कुंबले (क्रिकेट संचालन निदेशक), सतीश मेनन (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), शंकर राजगोपाल (विश्लेषक), आशीष तुली (विश्लेषक), डैन वेस्टन (विश्लेषक), एलसी गुप्ता (सीएफओ)

सनराइजर्स हैदराबाद: के शनमुगम (सीईओ), टॉम मूडी (मुख्य कोच), श्रीनाथ बश्याम (जीएम), ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन, काव्या मारन (मालिक)

12:04 PM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: आईपीएल नीलामी शुरू

आईपीएल नीलामी की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन फिलहाल कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं। इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा हैं। सभी टीमों के पर्स मिलाकर 561.5 करोड़ रुपए बचे हैं। पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ और दिल्ली के पास सबसे कम राशि बची है।

11:54 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: सौरव गांगुली नीलामी के लिए पहुंचे

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली नीलामी के लिए पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में नीलामी की शुरुआत होगी। सभी टीमों के मालिक भी ऑक्शन टेबल पर पहुंच चुके हैं। इस बार 10 टीमों के बीच खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

11:50 AM, 12-Feb-2022

प्रीति जिंटा ऑक्शन में नहीं आएंगी नजर

मेगा ऑक्शन से ठीक पहले प्रीति जिंटा ने अपनी फोटो ट्वीट की है। उन्होंने लिखा कि ऑक्शन देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। फोटो में प्रीति जिंटा ने बेबी को गोद में लिया हुआ है। उन्होंने लिखा- मेरा दिल तेजी से धड़क रहा है और पंजाब किंग्स की नई स्क्वॉड के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा है।

11:46 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: राजस्थान ने इन्हें रिटेन किया

राजस्थान ने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया। स्टोक्स ने फ्रेंचाइजी के इस फैसले को सही साबित करते हुए इस साल आईपीएल नहीं खेलने का फैसला लिया है। वहीं, आर्चर अनफिट होने की वजह से अभी सभी प्रकार के क्रिकेट से दूर हैं। टीम ने पिछले सीजन के अपने कप्तान संजू सैमसन को रिटेन किया है। वहीं, बाकी के दो खिलाड़ी इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और भारत के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल होंगे।

फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया: संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल

पर्स से रकम कटी: 28 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 62 करोड़
 

प्लेयर 1 संजू सैमसन 14 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 जोस बटलर 10 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  यशस्वी जायसवाल 4 करोड़ रुपये

11:35 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: कोलकाता ने इन्हें रिटेन किया

कोलकाता ने इस साल सबसे ज्यादा चौंका देने वाले फैसले लिए। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले अपने कप्तान इयोन मॉर्गन को ही रिटेन नहीं किया। मॉर्गन पिछले सीजन में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। ऐसे में टीम को नए लीडर की जरूरत है। कोलकाता अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण पर जोर देना चाहता है और खिलाड़ियों के सिलेक्शन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

कोलकाता पहली टीम है जिसने दो विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया। उन्होंने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रिटेन किया। हालांकि, इनमें से किसी के कप्तान बनने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में टीम ऑक्शन में एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदने की कोशिश करेगी, जिसे कप्तान बनाया जा सके।

इन चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 

प्लेयर 1 आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया (16 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पहले के लिए 16 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 2 वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया (12 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर दूसरे के लिए 12 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 3 वेंकटेश अय्यर 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 सुनील नरेन 6 करोड़ रुपये

11:33 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: बेंगलुरु ने इन्हें रिटेन किया

दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के संन्यास के बाद विराट कोहली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन किया जाना तय माना जा रहा था और यही हुआ भी। इसके अलावा आरसीबी (RCB) ने मोहम्मद सिराज को रिटेन किया। कोहली को पिछले सीजन तक 17 करोड़ रुपये मिल रहे थे। वहीं, इस सीजन उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी उनकी सैलरी में दो करोड़ रुपये की कटौती हुई।

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज

पर्स से रकम कटी: 33 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 57 करोड़
 

प्लेयर 1 विराट कोहली 15 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  मोहम्मद सिराज 7 करोड़ रुपये

11:32 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: मुंबई ने किसे रिटेन किया

मुंबई ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को टीम के साथ जोड़े रखा है। रोहित की सैलरी में इजाफा हुआ और उन्हें इस सीजन 16 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा टीम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया। टीम ने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को निकाल दिया।

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 

प्लेयर 1 रोहित शर्मा 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 जसप्रीत बुमराह 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 सूर्यकुमार यादव 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 कीरोन पोलार्ड 6 करोड़ रुपये

11:26 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया

पिछले कुछ सालों में आईपीएल की सबसे शानदार टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। 2020 में टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें रिलीज कर दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने 2021 आईपीएल में टीम की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत का रिटेन किया है। बाकी के तीन स्लॉट में अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे के नाम हैं। शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे।

इन्हें रिटेन किया गया: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे

पर्स से रकम कटी: 42.5 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 47.5 करोड़
 

प्लेयर 1 ऋषभ पंत 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 अक्षर पटेल 9 करोड़ रुपये (12 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर दूसरे खिलाड़ी के लिए 12 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 3 पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़ रुपये (8 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर तीसरे खिलाड़ी के लिए 8 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 4 एनरिक नॉर्टजे 6.5 करोड़ रुपये

10:42 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: नीलामी से पहले प्रक्रिया में बदलाव

नीलामी से ठीक पहले प्रक्रिया में बदलाव की गई है। आज कम से कम 97 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। अगर समय बचता है तो यह संख्या 106 से 116 तक जा सकती है। पहले 18 सेट यानि 161 खिलाड़ियों पर धीरे-धीरे बोली लगेगी। आज जितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उसके बाद 161 खिलाड़ियों तक कल भी धीरे-धीरे बोली लगेगी। 161 के बाद बाकी बचे खिलाड़ियों के लिए एक्सलरेटेड बिडिंग प्रोसेस अपनाया जाएगा। इसमें एक खिलाड़ी पर बोली के लिए ज्यादा वक्त नहीं दिया जाएगा। इस बार के ऑक्शन की जिम्मेदारी ह्यूज एडमीड्स पर है। 

10:29 AM, 12-Feb-2022

IPL 2022 Auction: चेन्नई ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन

पिछले सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके/CSK) ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। उन्होंने कप्तान एमएस धोनी को रिटेन किया। हालांकि, उन्हें दूसरे स्थान यानी रवींद्र जडेजा के बाद रिटेन किया गया। फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए बाकी दो खिलाड़ी मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ हैं। जडेजा आईपीएल 2022 में अब तक चेन्नई के सबसे महंगे प्लेयर हैं। जडेजा को 16 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, धोनी की सैलरी से तीन करोड़ रुपये कट गए हैं। 

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 

प्लेयर 1 रवींद्र जडेजा 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 एमएस धोनी 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 मोईऩ अली 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़ रुपये

10:14 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: विदेशियों में वार्नर-होल्डर की रहेगी मांग 

विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वार्नर फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज पर अच्छे दाम लगने की उम्मीद है। वह सलामी बल्लेबाज होने के साथ कप्तानी के भी दावेदार है जिन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाया था। लखनऊ सुपर जाएंट्स उन पर दांव लगा सकता है।

वार्नर के अलावा वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर की भी अच्छी मांग रहने की उम्मीद है चूंकि वह बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं और उपयोगी मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं। उनके साथी ड्वेन ब्रावो, ओडियन स्मिथ और रोमारियो शेफर्ड भी अच्छे दाम में बिक सकते हैं। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के लिए भी टीमों में होड़ लग सकती है।

08:53 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction 2022: मध्यक्रम में गेम चेंजर की जरूरत

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है। टीमों की नजरें मध्यक्रम के बल्लेबाजों, कलाई के स्पिनरों और ऑलराउंडरों पर रहेंगी। केएल राहुल (17 करोड़) रिटेंशन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स (72 करोड़ पर्स), सनराइजर्स हैदराबाद (68 करोड़ पर्स) और राजस्थान रॉयल्स (62 करोड़ रुपये पर्स) जैसी टीमों को लुभा सकते हैं। इन टीमों को मध्यक्रम में ‘गेम चेंजर’ खिलाड़ी की जरूरत है।

08:41 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Live: अश्विन-अंबाती रायुडू के लगेंगे अच्छे दाम 

टी-20 में औसत प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे को भी अच्छे दाम मिल सकते हैं जबकि अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ी सात से आठ करोड़ रुपये में बिक सकते हैं। खराब फॉर्म में चल रहे भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव के भी बिकने की उम्मीद है। 

कहां देख सकेंगे आईपीएल ऑक्शन लाइव..यहां जानिए

किस फ्रेंचाइजी के पास कितनी राशि

  • पंजाब किंग्स : 72 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद  : 68 करोड़
  • राजस्थान रायल्स : 62 करोड़
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स : 59 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : 57 करोड़
  • गुजरात टाइटंस (अहमदाबाद) : 52 करोड़
  • मुंबई इंडियंस : 48 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स : 48 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स : 48 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स : 47.5 करोड़

08:39 AM, 12-Feb-2022

IPL 2022 Auction: करोड़पति हो सकते हैं आवेश-शाहरुख 

यह चूंकि मेगा नीलामी है और टीमों को कम से कम 18 खिलाड़ियों की जरूरत है तो भारतीय खिलाड़ियों (कैप्ड या अनकैप्ड) को टीमें हाथों हाथ लेंगी। यही वजह है कि पिछले साल पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है और वह इससे पांच गुना अधिक पा सकते हैं।

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर रहे आवेश खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, लेकिन यह 50 गुना बढ़ सकता है। घरेलू क्रिकेटरों में एक शाहरुख खान, नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी पर नजरें होंगी। उन्हें स्टीव स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो या इयोन मोर्गन जैसे दिग्गजों से अच्छे दाम मिल सकते हैं।
 

07:56 AM, 12-Feb-2022

10 नए खिलाड़ी जो जोड़े गए

जो नए 10 खिलाड़ी ऑक्शन से जोड़े गए हैं, उनमें भारत से अग्निवेश अयाची, रोहन राणा, नीतीश रेड्डी, हार्दिक तमोड़े, मिहिर हिरवानी, सैराज पाटिल, मोनू सिंह शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के भी तीन अंडर-19 स्टार्स शामिल हैं। इसमें दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाले निवेथन राधाकृष्णन, लांस मॉरिस और एरॉन हार्डी शामिल हैं। इन सभी 10 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।

07:44 AM, 12-Feb-2022

दीपक हुड्डा का बेस प्राइस बढ़ा

आईपीएल नीलामी के लिए 590 खिलाड़ियों के शॉर्टलिस्ट होने तक दीपक हुड्डा कैप्ड खिलाड़ी नहीं थे। इसका मतलब यह है कि उन्होंने तब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। हालांकि, शॉर्टलिस्ट होने से लेकर आज नीलामी होने तक के बीच में दीपक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे खेले हैं। अब उनकी कैटेगरी भी बदली गई है। हुड्डा की बेस प्राइस 40 लाख रुपये से बढ़कर 75 लाख रुपये की गई है। हुड्डा का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन अच्छा रहा। ऐसे में उन पर भी अच्छी बोली लग सकती है।

07:42 AM, 12-Feb-2022

10 नए खिलाड़ी ऑक्शन पूल में जोड़े गए

शुक्रवार को 10 और नए खिलाड़ी ऑक्शन पूल में जोड़े गए हैं। यह सभी खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप के स्टार्स हैं। इन्हें विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। इनको मिलाकर कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। पहले 590 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ सालों के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी कोर टीमें कैसे मजबूत करती हैं।

07:33 AM, 12-Feb-2022

IPL Auction Highlights: पहले दिन 97 खिलाड़ी नीलामी में उतरे, 74 बिके, सात खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा मिले

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2022 के लिए मेगी ऑक्शन का दिन आ चुका है। आज दोपहर 12 बजे से नीलामी की शुरुआत होगी। 10 फ्रेंचाइजियों के बीच श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर, कगिसो रबाडा, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटर दस करोड़ से अधिक में बिक सकते हैं। आईपीएल का यह 15वां संस्करण होगा। इस साल लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस दो नई टीमें होंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें