फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Retention: केकेआर ने रसेल-वेंकटेश को किया रिलीज, जानें किस टीम ने किसे रखा बरकरार; कितना बचा पर्स

Sat, 15 Nov 2025 06:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IPL 2026 Retained and Released Players: आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले आज सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि सभी टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया और किसे बरकार रखा।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : आईपीएल
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:28 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: लखनऊ सुपर जाएंट्स

रिटेन: अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रिज्के, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत, एम सिद्धार्थ, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी (ट्रेड), मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड)।
रिलीज: आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हेंगरकर, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ।

06:25 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: कोलकाता नाइट राइडर्स

रिटेन: रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।
रिलीज: लवनीथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, मयंक मार्कंडे (ट्रेड), चेतन सकारिया, एनरिच नॉर्त्जे, स्पेंसर जॉनसन।

06:21 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: राजस्थान रॉयल्स 

रिटेन: यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, लुआन ड्री-प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा (ट्रेड), सैम करन (ट्रेड), डी फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह, क्वेन मफाका, नांद्रे बर्गर
रिलीज: कुणाल सिंह राठौर, नीतीश राणा, संजू सैमसन (ट्रेड),वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय।

विज्ञापन
06:19 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: चेन्नई सुपर किंग्स

रिटेन: ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन (ट्रेड), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्णा घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुरली विजय, मुकेश चौधरी।
रिलीज: राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, सी. आन्द्रे सिद्धार्थ, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा (ट्रेड), सैम करन (ट्रेड), दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शैक रशीद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पथिराना, रचिन रविंद्र।

06:16 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: मुंबई इंडियंस

रिटेन: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिन्ज, रेयान रिकेल्टन, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडे 
रिलीज: सत्यनारायण राजू, रीस टॉपली, केए श्रीजित, कर्ण शर्मा, बेवोन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजड विलियम्स, विग्नेश पुथुर, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड)।

विज्ञापन
06:08 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: पंजाब किंग्स

रिटेन: श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, पियाला अविनाश, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बरार, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमातुल्लाह ओमरजई, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, अर्शदीप सिंह, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जैवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन। 
रिलीज: जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे। 

06:04 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: गुजरात टाइटंस

रिटेन: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोश बटलर, निशांत सिंधू, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव। 
रिलीज: शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड), महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जे, कुलवंत खेजरोलिया।

06:01 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रिटेन: रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमेरियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसीक सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा
रिलीज: स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मोहित राठे।

05:58 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन: ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, डी चमीरा, नीतीश राणा (ट्रेड इन)
रिलीज: फाफ डुप्लेलिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, डोनोवान फरेरा (ट्रेड), सेदिकुल्लाह अटल, मानवंथ कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे।

05:55 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: सनराइजर्स हैदराबाद

रिटेन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर समरन, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्राइडन कार्स, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी।
रिलीज: अभिनव मनोहर, अर्थव ताइडे, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी (ट्रेड), वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जांपा।

05:47 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: सभी टीमों के पास कितना पर्स उपलब्ध

खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने के बाद सभी 10 टीमों के पास उपलब्ध पर्स...

  • लखनऊ सुपर जाएंट्स - 22.95 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स - 16.05 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 25.5 करोड़ रुपये
  • आरसीबी - 16.4 करोड़ रुपये
  • केकेआर - 64.3 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस - 2.75 करोड़ रुपये
  • सीएसके - 43.4 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स - 21.18 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस - 12.9 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स - 11.5 करोड़ रुपये

05:40 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: शीर्ष पांच रिलीज

आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी से पहले खिलाड़ियों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। केकेआर और सीएसके की टीम नीलामी से पहले सबसे ज्यादा सक्रिय है। मिनी नीलामी से पहले शीर्ष पांच रिलीज किए गए खिलाड़ी इस प्रकार है...

  • वेंकटेश अय्यर (केकेआर) - 23.75 करोड़ रुपये
  • आंद्रे रसेल (केकेआर) - 12 करोड़ रुपये
  • मथीशा पथिराना (सीएसके) - 13 करोड़ रुपये
  • रवि बिश्नोई (लखनऊ) - 11 करोड़ रुपये
  • लियाम लिविंगस्टोन (आरसीबी) - 8.75 करोड़ रुपये

05:39 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: राजस्थान रॉयल्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: कुणाल सिंह राठौर, नीतीश राणा, संजू सैमसन, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय।

05:34 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: दिल्ली के रिलीज किए गए खिलाड़ी

दिल्ली के रिलीज किए गए खिलाड़ी: फाफ डुप्लेलिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, डोनोवान फरेरा, सेदिकुल्लाह अटल, मानवंथ कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे।

05:30 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: लखनऊ के रिलीज किए गए खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हेंगरकर, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ।
 

05:23 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: गुजरात के रिलीज किए गए खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस के रिलीज किए गए खिलाड़ी: शेरफाने रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जे, कुलवंत खेजरोलिया।

05:21 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: हैदराबाद के रिलीज किए गए खिलाड़ी

एसआरएच के रिलीज किए गए खिलाड़ी: अभिनव मनोहर, अर्थव ताइडे, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जांपा।

 

05:18 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: आरसीबी के रिलीज किए गए खिलाड़ी

आरसीबी के रिलीज किए गए खिलाड़ी: स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी नगिदी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मोहित राठी।

05:17 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: पंजाब के रिलीज किए गए खिलाड़ी

पंजाब किंग्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे।
 

05:10 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: मुंबई के रिलीज किए गए खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने भी रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। मुंबई ने विगनेश पुथुर को भी रिलीज कर दिया है जिन्होंने पिछले सीजन अपना जलवा दिखाया था।

मुंबई के रिलीज किए गए खिलाड़ी: सत्यनारायण राजू, रीस टॉप्ली, केएल श्रीजिथ, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब, मुजीब उर रहमान, लियाज विलियम्स, विगनेश पुथुर।
 

05:09 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: केकेआर के रिलीज किए गए खिलाड़ी

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है। रसेल लंबे समय से टीम का हिस्सा थे, जबकि वेंकटेश को केकेआर ने पिछले साल हुई मेगा नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

केकेआर के रिलीज किए गए खिलाड़ी: आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये), वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़), क्विंटन डिकॉक (3.6 करोड़), मोईन अली (2 करोड़), एनरिच नॉर्त्जे (6.5 करोड़)

05:07 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: सीएसके के रिलीज किए गए खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईएल 2026 से पहले 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें रचिन रवींद्र और मथीशा पथिराना बड़े नाम है। सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड आउट किया था, जबकि संजू सैमसन को राजस्थान से ट्रेड के जरिये लिया था।

सीएसके के रिलीज किए गए खिलाड़ी: राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, सैम करन, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुड्डा, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पथिराना।

03:57 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: नटराजन को रिटेन करेगा डीसी

दिल्ली कैपिटल्स टी. नटराजन को रिटेन कर सकती है। दिल्ली ने नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह चोट के कारण ज्यादातर नहीं खेल सके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली टीम प्रबंधन इसके बावजूद उन पर अपना भरोसा कायम रख सकता है।

03:15 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: नीलामी में दिख सकते हैं पथिराना

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी मिनी नीलामी में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीएसके पथिराना को रिलीज कर सकती है। सीएसके ने पिछले सीजन पथिराना को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

03:11 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: वेंकटेश को रिलीज कर सकता है केकेआर

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर सकती है। केकेआर ने पिछले साल मेगा नीलामी में वेंकटेश को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब टीम इस खिलाड़ी को रिलीज करने का मन बना चुकी है।

01:33 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: आईपीएल 2026 के लिए ये खिलाड़ी हो चुके हैं ट्रेड

  • मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जाएंट्स से दो करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। 
  • मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर शेरफाने रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है।
  • संजू सैमसन 18 करोड़ रुपये में सीएसके से जुड़े।
  • रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके से ट्रेड किया।
  • राजस्थान ने सीएसके से करन को 2.4 करोड़ रुपये में ट्रेड किया।
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये देकर मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया।
  • लेग स्पिनर मयंक मार्केंडे एक बार फिर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए। मयंक केकेआर से मुंबई में 30 लाख रुपये की फीस पर शामिल हुए हैं।
  • लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद से मोहम्मद शमी को ट्रेड किया। शमी को सनराइजर्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह अपनी निर्धारित फीस पर लखनऊ से जुड़े।
  • नीतीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स से 4.2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया।
  • डोनोवान फरेरा को राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया। ट्रांसफर करार के तहत फरेरा को 75 लाख रुपये के बजाए एक करोड़ रुपये में लिया गया है।

01:20 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2026 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल हो गए हैं। चेन्नई ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान के साथ सैमसन को ट्रेड किया है। राजस्थान ने जडेजा को उनके निर्धारित मूल्य 18 करोड़ के बजाए 14 करोड़ रुपये में और करन को 2.4 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। वहीं, सैमसन 18 करोड़ रुपये की फीस पर चेन्नई से जुड़े हैं। 

01:20 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: कब तक खुला रहेगा ट्रेड विंडो

आईपीएल के नियमनुसार सीजन समाप्त होने के तुरंत बाद ट्रेड विंडो खुल जाता है और नीलामी के एक सप्ताह पहले तक टीमें ट्रेड कर सकती हैं। नीलामी के बाद ट्रेड विंडो आईपीएल सीजन शुरू होने के एक महीने पहले तक दोबारा खुली रहती है। हालांकि, मिनी नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों को टीमें ट्रेड नहीं कर सकती हैं। 

01:12 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: क्या हैं आईपीएल के ट्रेड नियम

टीमें अन्य फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों ट्रेड भी कर सकती हैं। ऐसे मामलों में जहां अलग-अलग मूल्य के खिलाड़ियों ट्रेड किया जाता है, उस स्थिति में उच्च मूल्य वाले खिलाड़ी को लेने वाली फ्रेंचाइजी को शेष राशि का भुगतान करना होता है। खिलाड़ियों को कैश डील से भी ट्रेड किया जा सकता है जहां खिलाड़ी को एक्सचेंज फीस के भुगतान पर ट्रेड किया जा सकता है।

01:11 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: टीमें कितने खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिटेन?

पिछले साल हुए मेगा नीलामी के उलट फ्रेंचाइजी जितने चाहे खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज कर सकती हैं। टीमें अपनी इच्छानुसार अपनी टीम में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 120 करोड़ रुपये के पर्स की सीमा का ध्यान रखना होगा। प्रत्येक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को ले सकती है, जिसमें अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

01:10 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention Live: सभी टीमों ने कसी कमर

आईपीएल 2026 के सत्र के लिए सभी 10 टीमों ने कमर कस ली है और इससे पहले होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन या रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने ये सूची जारी करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर रखी है। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होने की उम्मीद है। नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

01:05 PM, 15-Nov-2025

IPL 2026 Retention: केकेआर ने रसेल-वेंकटेश को किया रिलीज, जानें किस टीम ने किसे रखा बरकरार; कितना बचा पर्स

IPL Retention 2026 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले आज सभी 10 फ्रेंचाइजी को रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी। इससे पहले कुछ खिलाड़ियों को ट्रेड किया गया है जिसमें सैमसन और जडेजा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें