सेलिब्रिटीज का परफॉर्मेंस खत्म हो चुका है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने कार्यक्रम की शुरुआत 'सारे जहां से अच्छा गाने' पर डांस करके की। इसके बाद दोनों ने व्यक्तिगत परफॉर्मेंस दिए। फिर सोनू निगम ने अपने गाने से समां बांधा। इसके बाद एआर रहमान ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें तड़का तब लगा जब नीति मोहन, मोहित चौहान भी गाने के लिए आए। रहमान ने जय हो गाने पर परफॉर्म कर कार्यक्रम का अंत किया। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, खजांची आशीष शेलार भी स्टेज पर पहुंचे। फिर दोनों टीमों के कप्तानों और सेलिब्रिटीज को भी स्टेज पर बुलाया गया। इसके बाद ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई और ओपनिंग सेरेमनी का अंत किया।
एआर रहमान ने पूरी टीम के साथ जय हो गाने पर भी परफॉर्म किया। इस गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता था। इस गाने के साथ ही रहमान, मोहित चौहान और नीति मोहन से सजे बैंड का परफॉर्मेंस और ओपनिंग सेरेमनी का समापन हो गया।
एआर रहमान ने चर्चित गाने चल छैयां छैयां गाने पर पूरी टीम के साथ परफॉर्म किया।
नीति मोहन भी परफॉर्म करने पहुंची हैं। उन्होंने बरसो रे मेघा-मेघा गाने पर परफॉर्म किया। उनका साथ एक और महिला सिंगर ने दिया। इन दोनों ने परफॉर्मेंस से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दर्शकों का दिल जीत लिया।
रहमान का साथ देने मोहित चौहान पहुंचे हैं। मोहित ने इश्क मिटा गाना गया। फिर मोहित ने रहमान के कम्पोजिशन में बने दिल्ली-6 फिल्म का मसकली गाना गाया।
सोनू निगम के बाद एआर रहमान ने मां तुझे सलाम गाने पर परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया।
अक्षय-टाइगर के बाद सोनू निगम ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने वंदे मातरम् गाना गाया और फैंस का दिल जीत लिया।
अक्षय कुमार ने हाउसफुल-4 के गाने बाला-बाला गाने पर डांस किया। फिर अक्षय और टाइगर सुनो गौर से दुनिया वालों गाने पर बाइक से स्टेडियम का चक्कर लगाया। इसे देखकर फैंस अपना उत्साह कंट्रोल नहीं कर सके। दोनों को फैंस ने खूब चीयर किया। इसके बाद दोनों का परफॉर्मेंस खत्म हुआ।
अक्षय ने देसी बॉयज के गाने सुबह होने न दे गाने पर परफॉर्म किया। फिर उन्होंने भूल भुलैया गाने पर परफॉर्म किया। साथ ही पार्टी ऑल नाइट गाने पर परफॉर्म किया। चुरा के दिल मेरा गोरिया चली गाने पर परफॉर्म किया।
ओपनिंग सेरेमनी का आगाज अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने सारे जहां से अच्छा गाने से किया। फिर उन्होंने हबीबी गाने पर परफॉर्म किया। टाइगर ने हबीबी गाने पर सोलो परफॉर्म किया। अक्षय और टाइगर बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
Beautiful Chepauk stadium opening ceremony 🔥#IPL2024 #IPLOpeningCeremony #ChennaiSuperKings #RoyalChallengersBengaluru pic.twitter.com/c366CEp6pO
— Cricket World (@Cric_Wrld) March 22, 2024स्टेडियम खचाखचा भरा है। स्टेडियम में गजब का नजारा है। फैंस ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर कर रहे हैं। देखें
फैंस को अगले कुछ दिनों तक क्रिकेट का भरपूर डोज मिलने वाला है। अभी 21 मैचों का शेड्यूल आया है। कुछ दिनों में बाकी बचे मैच और प्लेऑफ का भी शेड्यूल सामने आ सकता है। 26 मई को फाइनल खेला जा सकता है।
बुंदेलखंड के एकमात्र कोरियोग्राफर अभिलाष चौबे ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही इस संबंध में जानकारी मिली थी। जिसमें बुंदेली लोक कला से जुड़े कलाकारों को परफॉर्म करने का प्रस्ताव आया था। प्रस्ताव मिलने के बाद मैंने अपनी टीम से बात की और फिर इसकी जानकारी भेजी। एक हफ्ते से हमारी टीम चेन्नई में ही है।
पहली बार बुंदेलखंड के कलाकार भी इसमें परफॉर्म करेंगे। सागर के 30 कलाकार स्टेडियम में परफॉर्म करने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं, वह पिछले एक सप्ताह से चेन्नई के स्टेडियम में रिहर्सल कर रहे हैं। बुंदेलखंड के यह कलाकार बरेदी और बुंदेली बधाई नृत्य करेंगे, यह सभी कलाकार बुंदेली कॉस्टयूम में ही नजर आएंगे और बुंदेली स्टेप करते हुए दिखाई देंगे।
ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मशहूर सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम भी प्रस्तुति देंगे। एआर रहमान और सोनू निगम देशभक्ति गानों के अलावा बॉलीवुड के गीतों से माहौल मनोरंजक बनाएंगे, जबकि अक्षय और टाइगर की 'बड़े मियां-छोटे मियां' की जोड़ी भी अपना जलवा बिखेरेगी। पिछले साल आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में रस्मिका मंधाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह ने अपने प्रदर्शन से दर्शर्कों का मन मोह लिया था।
आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज शानदार होने जा रहा है। इसके लिए आयोजकों ने काफी तैयारियां की है जिसमें कई बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और वहां मौजूद खिलाड़ियों का मन मोह लेंगे। मैच से पहले होने वाला यह रंगारंग कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा और करीब आधे घंटे तक चलेगा।
आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह मुकाबला रात आठ बजे से शुरू होगा। आमतौर पर आईपीएल के मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से शुरू होते हैं, लेकिन मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी जिस कारण आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला आधे घंटे की देरी से यानी रात आठ बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।
आईपीएल रोमांचक मैच के अलावा ओपनिंग सेरेमनी के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां हर बार टीवी के सितारे अपना जलवा बिखेरते हैं। इस बार भी आयोजकों ने आईपीएल की रंगारंग शुरुआत की धमाकेदार तैयारियां की है। इसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे अभिनेता अपनी चमक बिखेरते हुए नजर आएंगे।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंच रहे हैं। फैंस को रोमांच का पूरा डोज मिलने वाला है।