फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: ऋषभ पंत की होगी भारतीय टीम में वापसी? बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट

Sat, 06 Apr 2024 06:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल के 17वें सीजन के तुरंत बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। पंत इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 से 15 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं। वह आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएल के 17वें सीजन के तुरंत बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। पंत इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं। पंत इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में चुने जाएंगे या नहीं इसे लेकर अब दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा अपडेट दिया है। 
विज्ञापन


अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं पंत
पंत ने आईपीएल में प्रभावशाली वापसी की है। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंत 15 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में सफल रहे थे। इतनी गंभीर चोट के बावजूद पंत ने अपने हौसले और जज्बे से वापसी की। पंत अबतक शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। पंत ने चार मैचों में 152 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में शानदार छक्के जड़े थे। पंत ने केकेआर के खिलाफ 25 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने पांच छक्के और चार चौके लगाए थे। हालांकि दिल्ली के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है क्योंकि टीम को चार में से तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली का सामना अब रविवार को मुंबई इंडियंस से होना है। 

'पंत को और मैच खेलने दें'
गांगुली से जब पूछा गया कि क्या पंत के टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उम्मीद है? इस पर उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि पंत को कुछ मैच और खेलें जिससे उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में ढलने का और मौका मिलेगा। गांगुली ने कहा, पंत पूरी तरह फिट हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह विकेट के पीछे और बल्लेबाजी में अपनी भूमिका सही तरह से निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ और मैच खेलने देने की जरूरत है। अगर राष्ट्रीय चयनकर्ता पंत को लेना चाहते हैं तो मैं अगले कुछ सप्ताह में उनके बारे में कुछ बोल सकूंगा। 
विज्ञापन


जितेश, सैमसन, राहुल और किशन से मिल सकती है चुनौती
भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल, इशान किशन और पंत का विकल्प मौजूद है। भारतीय चयनकर्ताओं के लिए इतने ज्यादा विकल्प होना अच्छी खबर होने के साथ ही चिंता की बात भी है। पंत को अगर टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनानी है तो उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि पंत को जितेश, सैमसन, राहुल और किशन से चुनौती मिल सकती है। यहां यह देखना भी दिलचस्प होगा कि सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति पंत को भारतीय टीम में वापसी कराने की जल्दी में है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें